Skip to main content

Posts

बीकानेर:बुधवार को 36 केंद्रों पर होगा 45 प्लस आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन 45+ बुधवार को 36 केंद्रों पर होगा 45 प्लस आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण। अधिकाँश केन्द्रों पर कोवेक्सीन रहेगी उपलब्ध।  18+  वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते बुधवार को 18 प्लस आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण नहीं होगा।   अतः आज स्लॉट या अप्वाइंटमेंट बुकिंग भी नहीं खुलेगी।

बीकानेर:प्लेटेलट्स दान के लिए एक बार फिर बल्लभ जोशी ने समय से पहले तोड़ा व्रत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ब्लड सेवा समिति द्वारा एसडीपी / प्लेटेलट्स दान भी आपात मांग पर करवाएं जाते रहे है, मंगलवार दोपहर को श्रीगंगानगर से आये एक मरीज को 2 यूनिट ए पॉजिटिव प्लेटेलट्स की आवश्यकता होने पर रक्तवीर बल्लभ जोशी और रक्तमित्र चंचल शर्मा को याद किया गया। चंचल शर्मा का यह दसवां एसडीपी दान था।  बल्लभ जी समिति के ऐसे समर्पित रक्तवीर है जिन्होंने लगातार दूसरी बार अपना पवित्र व्रत तोड़कर किसी मरीज के जीवनदान के लिए अपनी प्लेटेलट्स का दान दिया। यह कदम सराहनीय है और ऐसे रक्तवीर ही समाज के लिए एक जीवंत उदाहरण है मानवता का। समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने तीनों प्लाज्मा योद्धाओं और दोनो प्लेटेलट्स योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के अभी तक के कुल 20 प्लाज्मा योद्धाओं के माध्यम से कोविड पीड़ित 40 मरीज़ो को जीवनदान मिला है और प्लेटलेट्स दान से अब तक सैकड़ो जीवन बचाएं गए है। इस दौरान पीबीएम ब्लड बैंक के डॉ प्रेम पड़िहार, डॉ विकास और डॉ ऋषि माथुर ने प्लाज्मा दान और प्लेटेलट्स दान का निर्देशन और संचालन कार्य किया।  इस अवसर पर समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा), रक्तमित्र...

कोविड अस्पताल से स्वस्थ होकर घर पहुंचे खाण्डल ने कहा,अच्छी थी पीबीएम की सभी व्यवस्थाएं

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 मई। ‘ पीबीएम अस्पताल में आठ दिन भर्ती रहा। वहां की सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थी। इस दौरान निर्बाध रूप से आॅक्सीजन मिली। डाॅक्टर हर दो घंटे में राउंड लेते और मेरा हैल्थ चेकअप करते।’ यह कहना है समता नगर में रहने वाले गोविंद नारायण खांडल का। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों 21 अप्रैल को पाॅजिटिव हुए। चार-पांच दिन घर में ही इलाज लिया, लेकिन इस दौरान गोविंद का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।  आॅक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था। ऐसे में डाॅक्टरों की सलाह पर वह 27 अप्रैल को कोविड अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। डाॅक्टर नियमित रूप से आते। आॅक्सीजन और दवाइयां मिलती रही। उन्होंने बताया कि वह 8 दिन वहां भर्ती रहे। इस दौरान डाॅक्टरों के व्यवहार से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। उन्होंने बताया कि 4 मई को अस्पताल से डिसचार्ज होकर वह घर पहुंच गए। अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। अस्पताल में बिताए आठ दिन उन्हें, हमेशा याद रहेंगे। इसके साथ ही पीबीएम में मिली बेहतर सुविधाओं को भी कभी भुला नहीं...

युवाओं के कोविड टीकाकरण के लिए दिया 53 हजार रुपये का सहयोग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 मई। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए नालबड़ी के माँ करणी बीएड कॉलेज तथा श्री द्वारिका शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय ने 21-21 हजार तथा शारीरिक शिक्षक माणक चंद व्यास ने ग्यारह हजार सहित कुल 53 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई है।  आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि इस राशि के चैक जिला कलक्टर कार्यालय को "राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट" में जमा करवाने के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। इस खाते में करवा सकेंगे जमा स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में वैक्सीनेशन डेडिकेटेड खाता खुलवाया गया है। इसकी खाता संख्या 40166914665 तथा आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। जिला कलक्टर ने जिले के सभी वर्गों के लोगों से इस खाते में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि सहयोगकर्ता नकद, चैक अथवा इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तांतरित कर सकते हैं।

जीवनदायी प्लाज्मा की मुहिम में बीकानेर ब्लड सेवा समिति के 20 प्लाज्मा दान पूर्ण

बीकानेर बुलेटिन कोरोना काल में सीसीपी प्लाज्मा की बढ़ती मांग को देखकर बीकानेर ब्लड सेवा समिति के आह्वान पर बीकानेर शहर के युवा रोजाना पीबीएम के ब्लड बैंक में अपनी ऐंटीबॉडी चेक करवाने पहुँच रहे है। सोमवार को रक्तमित्र राम पारीक की अपील पर पारीक चौक के युवा संदीप पारीक, अमित पारीक, राजू पारीक और दुष्यंत व्यास निवासी नत्थूसर गेट  ब्लड बैंक पीबीएम अपना टेस्ट करवाने गए उसमें राजू पारीक का टेस्ट नेगेटिव रहा बाकी तीनों योद्धाओं संदीप पारीक, अमित पारीक और दुष्यंत व्यास ने अपना प्लाज्मा दान दिया। समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने तीनों प्लाज्मा योद्धाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के अभी तक के कुल 20 प्लाज्मा योद्धाओं के माध्यम से कोविड पीड़ित 40 मरीज़ो को जीवनदान मिला है और समिति के पास आज तक जितने भी प्लाज्मा मांग के केस आएं थे उन सबको पूर्ण कर दिया गया है। बीकानेर ब्लड सेवा समिति की पूरी टीम, रक्तमित्रों, रक्तवीरों और हमारे विभिन्न सहयोगी जनों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।  इस अवसर पर समिति के सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा), रक्तमित्र तरूण सिंह शेखावत, राम पारीक, भानु बोहरा, म...

बीकानेर:कोरोना महामारी समाप्त कराने के लिये 108 कुंडीय हवन आज संपन्न हुआ

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर@   पं. गोपाल पाणेचा ने बताया कोरोना महामारी की निवृत्ति हेतु राजस्थान से अनेक जिलों से बीकानेर ,जोधपुर , चूरु नागौर  से 108 विप्र एक समूह से जुड़े  सोशल मीडिया पर सभी एकत्रित हुए सभी समूह से जुड़े और सभी विप्र अलग-अलग स्थानों पर बैठ कर के एक साथ 108 कुंडीय हवन संपन्न किया यह अनुष्ठान इस वैश्विक महामारी की निवृत्ति हेतु किया गया यज्ञ से हजारों टन ऑक्सीजन बनता है ऐसा शास्त्रों में प्रमाण है देसी गाय के उपले पर देसी घी की आहुति डालने पर हजारों टन ऑक्सीजन बनता है वायु का पूर्णता शुद्धिकरण होता है सभी मित्रों ने अलग-अलग बैठ कर के यह यज्ञ संपन्न किया। पंडित गोपाल पानेचा: इस महायज्ञ में महामारी की निवृत्ति हेतु वायुमंडल की शुद्धि हेतु तिल जो, देसी घी, लोंग, इलायची, कपूर, नीम गिलोय, नागरमोथा , चंदन चुरा ,गूगल धूप जटामांसी अनेक प्रकार की औषधियों से हवन किया गया। इस महायग की विश्व भर मे चर्चा रही काफी जगहो से सनातन धर्म गुरुओ की शुभकामना व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 

मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा का वितरण शुरू

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम के सभी सफाई कर्मियों को किया जाएगा वार्ड वार वितरण  बीकानेर@ मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा नगर के सभी वार्डों में लगे निगम के सफाई कर्मचारियों को वितरित किए जाएगा। इस कार्य की शुरुआत मंगलवार सुबह 11:30 बजे महापौर निवास के समक्ष वार्ड 14 के सफाई कर्मियों को काढ़ा वितरण के साथ हुआ। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि  इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि निगम के सफाईकर्मी फ्रंट लाईन वर्कर्स हैं, इनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे नगर को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के सभी डेढ़ हजार सफाई कर्मियों को मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की ओर से प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़ा वितरण करने के इस सेवा कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम रहेगी। उन्होंने इस अवसर पर एक अपील की कि मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की तरह अन्य संस्थाओं और भामाशाहों को भी इन फ्रंट लाईन वर्कर्स का सहयोग करना चाहिए।  इस अवसर पर मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने कहा कि नगर निगम के समस्त सफाई कर्मियों को इस अद्भुत ...