Skip to main content

Posts

कोलायत सीएचसी में 30 बेड के कोविड केयर सेन्टर की हुई शुरूआत

बीकानेर बुलेटिन रंग लाए उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयास, भाटी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डाॅ.मीना पहुंचे कोलायत बीकानेर, 10 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र में कोरोना पाॅजिटिव रोगियों का उपचार प्रारंभ होगा। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 बैड का कोविड केयर सेन्टर शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता से चर्चा कर, कोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक संसाधन मुहैय्या करवाने को कहा। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि कोलायत सीएचसी में अगर कोविड पाॅजिटिव रोगी का दबाव बढ़ता है, तो स्थानीय जाट धर्मशाला में 30 बेड का और राजपूत धर्मशाला में 55-60 बेड का कोविड केयर सेन्टर बनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश पर कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीना सोमवार को सुबह कोलायत पहुंचे और कोलायत सीएचसी का किया निरीक्षण। कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कमरों का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय जाट धर...

कोविड टीकाकरण के लिए विधायक सिद्धि कुमारी की पहल टीकाकरण के लिए दिये 3 करोड

बीकानेर बुलेटिन पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने 18 से 45 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए दी 3 करोड़ रुपये राशि की स्वीकृति बीकानेर, 10 मई। विधायक सिद्धि कुमारी ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवं बीकानेर शहर में 18 से 45 आयु वर्ग के नौजवानों के कोविड टीकाकरण के लिए अपने विधायक कोष से 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की अभिशंषा की है। बीकानेर पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने इस सम्बंध में बीकानेर के जिला कलक्टर को ई-मेल भेजकर इस बारे में तत्काल कार्यवाही कर बीकानेर शहर के युवाओं का वृहद स्तर पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले अपने विधायक कोष से कोरोना के ईलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट  निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और मार्च के अंतिम सप्ताह में पीबीएम अस्पताल के मर्दाना ऑपरेशन थिएटर का उपकरणों सहित नवीनीकरण करवाने और इसे बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधी से राशि 1 करोड की पहले ही स्वीकृति दे चुकी है साथ हीकोविड अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी शुरुआत करने के लिए 10 लाख तथा इसी दौरान चिकि...

गंगाशहर:शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाये, फ़ोटो वायरल की धमकी, ऐंठे रुपये

बीकानेर बुलेटिन युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने और पर्सनल फोटो वायरल करने की धमकी देकर रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़िता ने गंगाशहर थाने में ताराचंद पुत्र जगदीश कड़वासरा निवासी फतेहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के ग्रिन मंगलम कॉलोनी की है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे दोस्ती के झाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर करीब 2 साल तक शारीरिक सम्बंध बनाए, लेकिन जब भी शादी की बात होती तो टालमटोल कर देता। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे उसकी पर्सनल फोटो वायरल करने की धमकी देता है और डराता धमकाता है। आरोपी ने इस दौरान पीडिता से करीब 5 लाख रूपए भी झांसे से ले लिए। पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर:कोरोना महामारी में सिलेंडरों की कालाबाज़ारी का सरगना गिरफ्तार,5 आरोपियों सहित 39 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । कोरोना महामारी में सिलेंडरों की कालाबाज़ारी का सरगना गिरफ्तार। नर्सिंगकर्मी भुवनेश शर्मा को पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा की स्पेशल टीम ने दबोचा।एसपी प्रितिचंद्रा के आदेश पर एक बड़ी कार्यवाहीं को अंजाम देते हुए पवन पुरी क्षेत्र के एक घर से आॅक्सीजन के 39 सिलेंडर बरामद किये गये जिसमें खाली और भरे सिलेंडर थे को जब्त किया गया मौके से चार जनों को भी पुलिस ने पकडा़ उनसे पुछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह यह काम पीबीएम अस्पताल के एक कर्मचारी भुवनेश कुमार के कहने पर कर रहे हे उन्होंने पुलिस को यह भी बताया की वह एक सिलेंडर 45 हजार रूपये में बेच रहे थे।पकड़ें गये अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हे सीएमओ आॅफिस संविदा कर्मी भीखचंद,तिलक नगर डिस्पेंसरी संविदा कर्मी प्रभुदयाल, एंबुलेंस ड्राइवर बलवीर सिंह, सार्दुलगंज निवासी सुनील कुमार ब्राह्मण।आरोपी युवक को पीसी रिमांड पर आगे की पूछताछ के लिये भेजा गया। भुवनेश कुमार ही उक्त ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले गैंग का मुख्य सरगना है तथा पीबीएम अस्पताल में मेल नर्स द्वितीय के पद पर पदस्थापित है। तथा वर्तमान में ओ.टी.ए ब्लॉक ...

गंगाशहर:सेवा ही संगठन ने गंगाशहर में किया सेनेटजेसन

बीकानेर बुलेटिन करोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज सेवा ही संगठन के तहत गंगाशहर मण्डल के सहयोग से  गांधी चौक इन्द्रा चोक भीनासर मैन रोड मुरलीमनोहर गो शाला पानी टंकी, सेठिया बास, ब्राह्मणों का मोहल्ला, किसमीदेशर व पूरे वार्ड नं 6 में सेनेटाइजर का कार्य किया गया आज इस कार्य मे गंगाशहर थाना अधिकारी राणीदान जी का भी सहयोग मिला आज इस सेनेटजेसन के कार्य मे मण्डल अध्यक्ष जेठमल जी नाहटा, महामंत्री शिखर चन्द डागा, उपाध्यक्ष शिव जी बच्छ, आईटी संयोजक कमल जी गहलोत,रघुवीर जी प्रजापत,विक्रम टाक,अरिहंत बुच्चा,अमित पाणेचा, आकाश पटवा व अन्य कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा ये कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा

बीकानेर:लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया सिटी राउंड

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 मई। महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लॉकडाउन के प्रथम दिन सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने सभी एरिया मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शर्मा ने सभी एरिया मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि कोविड गाइडलाइन पालना में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही ना हो, किसी भी क्षेत्र में बिना कारण घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने कहा कि गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्ती अपनाकर ही कोविड संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकता है। इन क्षेत्रों का किया दौरा निरीक्षण दल ने कलक्ट्रट परिसर से राउंड शुरू करते हुए जूनागढ़, सूरसागर, नगर निगम के आगे से होते हुए भीमसेन चौधरी सर्किल, लालगढ़ बस स्टैंड, करणी नगर, गांधी नगर, दीन दयाल उपाध्याय सर्किल, म्यूजियम चौराहा, सांगलपुरा, पँचशती सर्किल, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, मेडिकल कॉलेज चौराहा, ब्रह्माकुमारी सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल आदि क्षेत्रों...

बीकानेर:पूर्व मंत्री भाटी की माताजी का निधन,जलदाय मंत्री डॉ.कल्ला ने शोक जताया

बीकानेर बुलेटिन जयपुर/बीकानेर, 10 मई। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री देवी सिंह भाटी की माताजी श्रीमती मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. कल्ला ने दिवंगत की आत्मा को चिर शांति और श्री भाटी तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उच्च शिक्षा मंत्री ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक  उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की माता जी मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।