Skip to main content

Posts

बीकानेर:ज्वाइंट एनफोर्समेन्ट टीम ने निकाला पैदल मार्च

बीकानेर बुलेटिन कोरोना एडवाइजरी की पालना का दिया संदेश बीकानेर, 09 मई। जिले की राजस्व तहसील लूणकरनसर मुख्यालय पर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत  रविवार को प्रातः ज्वाइंट एनफोर्समेन्ट टीम ने पैदल मार्च निकाला। लूणकरनसर उपखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च की शुरूआत सागर होटल से की और मुख्य बाजार, इंदिरा मार्केट, पुराना बाजार तथा कालू रोड तक कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाने की लोगों से समझाईश की और इस महामारी से बचने और बचाने का संदेश दिया। उपखंड अधिकारी भागीरथ साख ने कहा बिना वजह घर से बाहर नहीं निकले समय-समय पर हाथ को साबुन से धोएं एवं सैनिटाइज का इस्तेमाल करें दो गज की दूरी रखें। उन्होंने कहा कि 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह 5 बजे ताज सख्त लॉकडाउन रहेगा।शादी समारोह में 11 लोगो से ज्यादा व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी।फोर व्हीलर के आवागमन पर सख्त पाबंदी रहेगी। उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख की अगुवाई में सीओ गिरधारीलाल ढ़ाका,राजस्व तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, नायब तहसीलदार लक्ष्मी चंद पचार, पटवारी बलवंत चैधरी सहित प...

कोरोना अपडेट:पॉजिटिव पर भारी पड़ा आज 1020 की रिकवरी, पर आंकड़े

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है सुबह की पहली लिस्ट में 549 पॉजिटिव सामने आए थे। वही अभी मिली जानकारी के अनुसार दूसरी लिस्ट में 228 पॉजिटिव आए हैं इस प्रकार आज कुल 777 पॉजिटिव हो चुके हैं। कुल सेम्पल- 2343 पॉजिटिव- 777 रीकवर-. 1020 कुल एक्टिव केस- 9135 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 16 होम क्वारेन्टइन- 8226 Death- 15 कन्टेन्टमेंट जोन- 9 352 माइक्रो कंटेनमेंट

राजस्थान रोडवेज बसों का संचालन 24 मई तक रहेगा बंद

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 10 से 24 मई 2021 से लॉकडाउन  के दौरान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बस सेवा बंद रहेगी। निगम ने राजस्थान रोडवेज की सभी बसों के लिए आदेश जारी किए है। राजस्थान रोडवेज बसों का संचालन रहेगा पूरी तरह बंद कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर राज्य सरकार की ओर से 10 मई से 24 मई 2021 के बीच प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन  की घोषणा कर दी गई है। लॉकडाउन के दौरान सोमवार सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह 5 बजे तक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। अस्थि मोक्ष कलश के लिए स्पेशल सेवा लॉकडाउन के दौरान अस्थि मोक्ष कलश के साथ हरिद्वार जाने वाली रोडवेज ही संचालित हो सकेगी। इन मुख्य मार्गों पर भी पड़ेगा असर राजस्थान में राज्स्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने लॉकडाउन के दौरान जयपुर से बीकानेर, जयपुर से उदयपुर,जयपुर से जोधपुर, जयपुर से केाटा, जयपुर से अजमेर, जयपुर से भरतपुर, जयपुर से माउंटआबू,जयपुर से नई दिल्ली, जयपुर से जैसलमेर इत्यादि मार्गों पर बसों का संचालन पूरी तरह से बंद करने का निर्णय किया है।

ऊर्जा मंत्री ने किया जनता रसोई का अवलोकन

बीकानेर बुलेटिन मुख्यमंत्री श्री गहलोत के ‘कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार कर रही जनता रसोई-डाॅ. कल्ला बीकानेर, 9 मई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को जसोलाई स्थित आनंद भवन में संचालित जनता रसोई का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को दो वक्त का भोजन निःशुल्क उपलब्ध करवाना बेहद अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ‘कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार करने के मद्देनजर किए जा रहे इस कार्य से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी ‘इंदिरा रसोई’ के माध्यम से सिर्फ 8 रुपये में पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रत्येक शहरी क्षेत्र में इनका संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहले दौर में भी अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे आकर भरपूर सहायता की। इस बार भी संस्थाएं पहल कर रही हैं। जनता रसोई के संचालक अरुण व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्म दिन के अवसर पर 3 मई को इसकी शुरूआत की गई। जनता रसोई के माध्यम से प्रतिदिन सुबह-...

बीकानेर:कल से सख्त लाॅकडाउन सब्जी-दूध अपने एरिया से ही लें वरना पुलिस...

बीकानेर बुलेटिन जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जिलेभर के उपखंड अधिकारियों की बैठक लेकर जाॅइंट एनफोर्समेंट टीमों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को 10 मई से लागू होने वाले सख्त लाॅकडाउन की कड़ाई से पालना कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइड लाइन के अनुसार 10 मई से 24 मई को सुबह 5 बजे तक के लिए नई पाबंदियां लगाई गई हैं। किसी भी स्तर पर नियमों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। कोई भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। सभी सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह बंद रहें। चैक पोस्टों को अधिक मुस्तैद रखा जाए। उन्होंने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट, शहर से गांव अथवा गांव से शहर के साथ ही एक गांव से दूसरे गांव में भी आना-जाना पूरी तरह बंद है। कलेक्टर ने कहा कि इस बात का सभी विशेष ध्यान रखें कि शादी में सिर्फ 11 लोग शामिल हो सकते हैं। शादियां सिर्फ घर में ही करने या कोर्ट मैरिज की अनुमति होगी। एसपी प्रीति चंद्रा ने इस दौरान कहा कि बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को इंस्टीट्यूशल क्वारेंटाइन किया जाए। थानाधिकारी अपने-अपने थाना ...

बीकानेर:10 से 24 मई तक सप्ताह में तीन दिन ही खुलेगी मंडी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर : कोरोना संक्रमण के चलते अब बीकानेर कृषि मंडी 10 से 24 मई तक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेगी। यह निर्णय शनिवार को श्री बीकानेर अनाज कमेटी, श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ, बीकानेर वूल एंड अनाज ट्रेडर्स तथा व्यापार संघ छत्तरगढ़ के साथ हुई मीटिंग में लिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन से भी चर्चा की गई। कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) के सचिव नवीन कुमार गोदारा ने बताया कि किसान, आमजन व व्यापारी कृषि जिंसें बेचने या खरीदने इन्हीं तीन दिन मंडी आ सकेंगे। इन दिनों के अलावा मंडी बंद रहेगी।

बीकानेर:फड़बाजार व्यपारियों की अच्छी पहल,बाजार को लेकर आई ये खबर

बीकानेर बुलेटिन फड़बाजार व्यापार एसोसिएशन ने कोटगेट थानाधिकारी को पत्र देकर 16 मई तक स्वेच्छा से बाजार बंद करने का फैसला लिया है। कोटगेट सब्जी मंडी अध्यक्ष मन्नूलाल कच्छावा के नेतृत्व में दुकानदारों ने कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह को सहमति पत्र भी दिया है। मंडी अध्यक्ष ने बताया कि थानाधिकारी को सहमति पत्र देने के दौरान राजकुमार, धनपत सोलंकी, हरिराम गहलोत, गुलजार हुसैन, आबिद हुसैन व तरुण आदि साथ रहे। इस निर्णय में सब्जी मंडी के सभी दुकानदारों का सहयोग रहा।   फड़बाजार व्यापार एसोसिएशन ने कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा को अध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, उपाध्यक्ष लकी पुरोहित, सदस्य मधु सारस्वत, नंदलाल भाजी, गोल्डी गुप्ता, नरेश मोदी, आनंद अग्रवाल ने प्रशासन के सहयोग में फड़बाज़ार ने की अनूठी पहल लिखित पत्र देकर स्वेच्छा से 16 मई तक बाजार बन्द करने की सहमति जताई। तो बता दें कि सोमवार सुबह 5 बजे से 24 मई तक लॉकडाउन लग रहा है। लेकिन इस दौरान सब्जी फल व किराणा की दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी।