उपलब्ध ऑक्सीजन का प्रभावी उपयोग वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता, जिला कलक्टर ने वरिष्ठ चिकित्सकों और अधिकारियों की ली बैठक
बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 3 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को मेडिकल काॅलेज सभागार में वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों, दवाईयों और आॅक्सीजन व्यवस्था की समीक्षा की। मेहता ने कहा कि उपलब्ध आॅक्सीजन का प्रभावी उपयोग वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसका अपव्यय रोकने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस स्थिति को नियमित बनाए रखना जरूरी है। चिकित्सक और 'ऑक्सीजन मित्र' के रूप में तैनात नर्सिंग स्टाफ एक-एक बैड पर नजर रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर आॅक्सीजन का अपव्यय नहीं हो। मरीजों एवं उनके परिजनों से इसकी समझाइश की जाए। जिला प्रशासन द्वारा भी इसकी माॅनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समुचित स्थिति पर नियमित नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कम गंभीर मरीज, जिन्हें आॅक्सीजन कंसंट्रेटर पर रखा जा सकता है, उन्हें डे-केयर सेंटर में छह से आठ घंटे चिकित्सकीय पर्यवेक्षण में रखने के बाद डिसचार्ज किया जा सकता है। पीबीएम अस्पताल से डिसचार्ज मरीज...