Skip to main content

Posts

बीकानेर:वायरल वीडियो का सच , कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, वीडियो में दर्शाए रोगी थे बाईपेप वेंटिलेटर पर, पीबीएम ने गठित की जांच कमेटी

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर के निर्देश पर पीबीएम ने गठित की जांच कमेटी, शीघ्र देगी रिपोर्ट बीकानेर, 27 अप्रैल। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही ने कहा है कि सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो रहे वीडियो में एमसीएच विंग (कोविड हॉस्पिटल) में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मृत्यु होना दर्शाया गया है, जबकि चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और ऑक्सीजन की आपूर्ति मरीजों को सुचारू रूप से की जा रही है। वीडियो मे स्क्रीन पर जो ऑक्सीजन लेवल दिखाया गया, वह मरीज का ऑक्सीजन लेवल था ना कि ऑक्सीजन सप्लाई का लेवल, जो कि मरीज की बीमारी के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के पैनल बदलते समय कभी-कभी ऑक्सीजन का प्रेशर कुछ कम हो जाता है। वीडियो में दर्शाए मरीज, जिनकी मृत्यु हुई है वे सभी गंभीर थे और बाईपेप वेंटिलेटर पर थे तथा प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मृत्यु हुई है। इसके बावजूद समूचे प्रकरण के सत्यापन के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पीबीएम द्वारा वरिष्ठ चिकित्सकों की जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जो इस प्रकरण की जांच कर अप...

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग, ऑक्सीजन की स्थिति पर भी हुई चर्चा

बीकानेर बुलेटिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को आवश्यक चीजों की उपलब्धता जैसे- ऑक्सीजन, दवाईयां, हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी गई. गौरतलब है कि कोरोना के देश में रोजाना बढ़ते मामलों के चलते देश के अस्पताल फुल हैं और नए मरीजों को भर्ती होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- “सशक्त समूहों के साथ तीन बैठकों के दौरान हमने ऑक्सीजन स्थिति और इसकी क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की. और ज्यादा मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं. साथ ही, कोविड-19 प्रोटोकॉल के प्रति जागरुकता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.” बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि वे राज्य सरकारों के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम करें ताकि जल्द से जल्द पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया जा सके. अधिकारियों ने उन्हें यह बताया कि राज्य सरकारें जीवन रक्षक गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्लांट लगाने को लेकर काफी इच...

बीकानेर:दहेज उत्पीड़न मामले में विवाहिता का लटका मिला शव

बीकानेर बुलेटिन नयाशहर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना देकर पत्नी रश्मि की हत्या करने के आरोप में स्थानीय कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी जितेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका रश्मि के पिता मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी गणेशलाल कुम्हार पुत्र भैरूंलाल ने सोमवार देर रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री कृष्णा विहार कॉलोनी में अपने पति के साथ रहती थी। परिवादी के अनुसार रश्मि का पति जितेन्द्र रश्मि को दहेज के लिये पीटता था। परेशान करता था। सोमवार को उसने रश्मि की या तो खुद हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया अथवा जितेन्द्र की ज्यादतियों से तंग आकर रश्मि ने खुद फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 304बी के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा को सौंपी गई है।

हनुमान जयंती के दिन संकटमोचक बनकर आये sdp डोनर पुरुषोत्तम दास,फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन द्वारा जरूरतमन्द मरीज आसना को SDP दान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर- सदियों से बीकानेर शहर अपनी गंगा जमनी तहजीब व संस्कृति के लिए जाना जाता है।  इसी मिसाल को आगे बढ़ाते हुए टीम फिक्र ए मिल्लत साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हुवे इंसानियत की मिसाल कायम कर रही है। फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के पास आने वाले तमाम केस में टीम के सदस्य ये कभी नही सोचते कि जरूरतमंद कीस धर्म से ताल्लुक रखता है, सदस्यों के सर पर जुनून सवार है तो सिर्फ मदद करने का फिर चाहे जरूरतमंद को जरूरत रक्त की हो,या SDP प्लेटलेट,या प्लाजमा, या फिर खाद्य सामग्री की फिक्र-ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर ®️ द्वारा जरूरतमंद की ज़रूरत को पूरा करने के  हर संभव प्रयास किये जाते है । इसी क्रम में आज दिनांक 27-04-2021 को कोठारी हॉस्पिटल मे बॉडी के अंदरुनी हिस्सो में इंफेक्शन के रोग से पीड़ित 13 वर्षीय आसना पुत्री ओमप्रकाश प्रजापत (मोखा,हाडला,कोलायत) निवासी को डॉक्टर द्वारा  A पोजिटिव सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सख्त आवश्यकता बताई गई । फिक्र-ए-मिल्लत के प्रवक्ता अकबर शेख ने बताया कि केस की गंभीरता को देखते हुवे फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकाने...

बीकानेर:बिना मास्क कर रहे थे काम, लगाया 12 हजार जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन औद्योगिक इकाईयों में बिना मास्क कर रहे थे काम लगाया 12 हजार जुर्माना बीकानेर, 27 अप्रैल। औद्योगिक इकाईयों में बिना मास्क कार्य करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कुमार कटियार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न इकाईयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सात इकाईयों के 24 कार्मिक बिना मास्क कार्य करते पाए गए। इनके खिलाफ 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में गाइडलाइन की अवहेलना नहीं करने की हिदायत दी गई। कार्यवाही करने वाली टीम में रीको के सहायक लेखाधिकारी चंद्रशेखर आसोपा, शाखा प्रभारी जगदीश राजपुरोहित और कपिल सिंह शामिल रहे।

गंगाशहर सहित इन इलाकों में कल रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को प्रातः 9.30 से 12.30 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को नोखा रोड, शिव वैली, गंगाशहर, गणेश टैंट हाउस, चोपड़ाबाडी, हंसा गेस्ट हाउस के सामने, करनानी मोहल्ला, सिंघल हॉस्पिटल, गौतम चैक, संतोषी माता मंदिर, गंगाशहर पुलिस स्टेशन, रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरव मंदिर, रांका चोपड़ा मौहल्ला, हरिराम मंदिर, पुरानी लाइन, मालू गेस्ट हाउस, किरण टेलर, बालबाड़ी स्कूल, जैन कॉलेज, बजाज शो-रूम, विद्या निकेतन आदि एरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कोरोना अपडेट: राहत के नही दिखे आसार, आज भी 700 पार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर  । बीकानेर में कोरोना की आज की दोनों रिपोर्ट सामने आ गई है। नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि आज कुल 3206 सेम्‍पल में से 744 नए कोरोना मरीज मिले हैं।  सुबह की कोरोना रिपोर्ट में 425 रिपोर्ट हुए थे वही अभी आई दूसरी रिपोर्ट में 319मरीज सामने आये है दोनों रिपोर्ट को मिलकर आज 744 नए कोरोना मरीज सामने आये है। ये मरीज किन बीकानेर के क्षेत्रों से सामने आये है इसकी  लिस्ट विभाग ने अभी तक जारी नहीं की है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में बीकानेर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के केस भी शामिल है । कोरोना ने जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील , नोखा तहसील और श्रीकोलायत तहसील को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है । उधर लूणकरनसर में भी केस बढ़ रहे हैं। Today report Total sample- 3206* Morning positive-425 Evening positive-319 Total positive- 744* Precentage- 23.20%