Skip to main content

Posts

राजस्थान: कल से 3 मई तक का लगा कर्फ़्यू, देखे पूरी गाइडलाइंस

बीकानेर बुलेटिन

राजस्थान:नही निकला 3 घँटों की समीक्षा बैठक में निर्णय,एक्सपर्ट पैनल 15 दिनों के लॉकडाउन के पक्ष में

बीकानेर बुलेटिन आज लगभग दो घण्टे चली मैराथन मीटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिलहाल लॉकडाउन लगाने से इंकार कर दिया। एक्सपर्ट पैनल में शामिल अधिकांश लोग एक हफ्ते से लेकर 15 दिनों के सख्त कर्फ़्यू के पक्ष में थे,लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लॉकडाउन में आम जन को बहुत तकलीफ हुई थी,इसलिए अभी लॉकडाउन नही लगाएंगे,हमारी पूरे राजस्थान के हालातों पर पूरी नजर है। सीएम ने कहा कि वक्त को देखते हुए कड़ाई बहुत जरूरी है, लेकिन सभी की सहमति से ही फैसला लिया जाएगा। सीएम ने बिल्कुल कोई इशारा नही किया कि आगे क्या कदम उठाने वाले हैं, लेकिन लोग मास्क कम लगाते हैं, अतः अब जुर्माना बढ़ाना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मंत्रिमंडल की भी 4 घण्टे की मीटिंग ली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना कुंभ, गुजरात और महाराष्ट्र के नागरिकों के कारण ज्यादा फैल रहा है। आज शाम होने वाली मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस को फिलहाल रद्द कर दिया है। राज्य सरकार की अगली गाइडलाइंस क्या आती है, इसका इंतजार करना होगा   राजस्थान में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने ओपन बैठक की। रविवार शाम 1 घंटा...

राजस्थान CM वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों, संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों तथा जिला स्तर के अधिकारियों के साथ ओपन समीक्षा बैठक देखे लाइव

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश में COVID19​ की वर्तमान में बनी हुई स्थिति एवं वैक्सीनेशन को लेकर वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों, संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों तथा जिला स्तर के अधिकारियों के साथ ओपन समीक्षा बैठक।

बीकानेर: कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 अप्रैल। कांस्टेबल भर्ती 2019 के तहत  जिले में कांस्टेबल सामान्य व कांस्टेबल चालक के पद पर शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक माप तोल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर एवं रिजर्व पुलिस लाइन बीकानेर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि चयनित समस्त अभ्यर्थियों को इन पदों पर नियुक्ति से पूर्व की समस्त औपचारिकताएं यथा स्वास्थ्य परीक्षण, चरित्र सत्यापन शैक्षणिक, जाति एवं विशेष योग्यता प्रमाण पत्रों के सत्यापन सहित समस्त मूल प्रमाण पत्र व एक - एक स्वयं द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति, लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक माप तोल हेतु जारी प्रवेश पत्र, वैद्य फोटो पहचान पत्र, आर्थिक पिछड़ा वर्ग में चयनित अभ्यर्थी अपने साथ वित्तीय वर्ष 2018-19 का EWS का प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से साथ लाना होगा एवं 10 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो के साथ 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे रिजर्व पुलिस लाइन बीकाने...

कोरोना अपडेट: हर दिन सेंचुरी के साथ बढ़ रहा है कोरोना आज आये 537 संक्रमित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@  कोरोना की दूसरी लहर बड़ी घातक होती जा रही है अभी मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में आज 537 पॉजिटिव सामने आए हैं। आप सभी से अनुरोध है कि आप सभी सतर्क रहें स्वस्थ रहें। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिले में आज कुल दो हजार सैंपल में 537 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है। वहीं कोविड अस्पताल में दो संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश की बात करें तो, आज 10 हजार 514 पॉजिटिव केस मिले है तथा 42 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

गंगाशहर:इस तरह दीपक ने दिया ईमानदारी का परिचय

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@यू तो हम हर दिन छीना झपटी की ख़बर से आपको रूबरू करवाते ही है पर बहुत ही कम ऐसे ईमानदार इंसानों की खबरें लिखने का हमे मौका मिलता है कहावत में सुनते है कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है और उसी दिशा में गंगशहर निवासी पंडित दीपक गौड़ को व्यास  कॉलोनी स्थित चर्च  के पास एक मोबाईल मिला वह मोबाईल दीपक जी ने अपनी ईमानदारी से मोबाईल मालिक  कृष्ण कुटी को को पहुंचा दिया इस पर कृष्ण कुटी ने उनको धन्यवाद दिया और  कृष्ण और उमेश जी ने दीपक जी का सम्मान किया।बीकानेर बुलेटिन परिवार भी ऐसे ईमानदार इंसान का सम्मान करती है।

बीकानेर:काला बाजारी पर प्रशासन सख्त, एम.आर.पी. से ज्यादा रेट पर सामग्री बेची तो होगी सख्त कार्यवाही,इन नम्बरों पर करे शिकायत

बीकानेर बुलेटिन           बीकानेर, 18 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से राजस्थान के समस्त जिला रसद अधिकारियों व अन्य सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि उनके क्षेत्र में एम.आर.पी. से अधिक रेट पर सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावे।          खाद्य सचिव श्री नवीन जैन ने रविवार को जारी निर्देश में कहा कि वर्तमान में राजस्थान के कई जिलों में कफर्यू प्रभावी है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मध्यनजर बहुत से लोगों में सामग्री खरीद रहे हैं। ऐसे में बहुत से दुकानदार नियम भंग करते हुए उपभोक्ताओं से वस्तु की अधिक राशि वसूल कर सकते हैं और एक्सपायर्ड डेट की सामग्री का विक्रय भी कर सकते हैं। कई बार तनाव के चलते उपभोक्ता एम.आर.पी. से अधिक मुल्य देने को तैयार हो जाता है। उपभोक्ताओं द्वारा कोरोना काल में की जा रही में खरीददारी के दौरान दुकानदारों द्वारा किसी भी स्थिति में एम.आर.पी. से अधिक रेट पर सामग्री का विक्रय नहीं किया जाये। उपभोक्ताओं को सही सामग्री उचित दर पर ही प्राप्त होनी चाहि...