Skip to main content

Posts

बीकानेर: तीन दुकानें सीज, एक हजार रुपये जुर्माना वसूला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 13 अप्रैल। कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना पाए जाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया के नेतृत्व में गठित जॉइंट एनफोर्समेंट टीम द्वारा तीन दुकानों को सीज किया गया तथा मास्क नही लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कटारिया ने बताया कि टीम द्वारा मंगलवार को लाभुजी कटला तथा खजांची मार्केट में कार्यवाही करते हुए एक-एक दुकान को सीज किया गया। वहीं केईएम रोड पर संगम ज्यूस सेंटर को भो सीज किया गया। इसी प्रकार मास्क नहीं लगाकर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस और नगर निगम के अधिकारी साथ रहे।

उचित मूल्य की 107 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित 12 मई तक किये जा सकते हैं आवेदन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,13 अप्रैल । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक और पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं । जिला रसद अधिकारी द्वितीय भागूराम महला ने बताया कि जिले में 107 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों के लिए ये आवेदन मांगे गए हैं।     जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र 11 मई 5 बजे तक तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 100 रुपए का पोस्टल आर्डर प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन इसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रपत्र में 12 मई को 5 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नोखा तहसील में 29 ,  लूणकरणसर तहसील में 18, पूगल व खाजूवाला तहसील में 7-7,  छतरगढ़ की 2, श्रीडूगरगढ में 29, कोलायत तहसील में 10 तथा बज्जू तहसील में 5 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं । उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के अनुसार विभाग की वेबसाइट व जिला रसद कार्यालय में  भी उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

पांच और ई-मित्र केंद्र 15 दिनों के लिए निलंबित, एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,13 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण शिविरों में अनुपस्थित रहने एवं आदेशों की अवहेलना के दोषी पाए जाने के कारण पांच और ई मित्र केंद्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित करने के साथ एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को भी पांच ई मित्र केंद्रों के विरुद्ध ऐसी ही कार्यवाही की गई थी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सँयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई को गम्भीरता से लिया गया और जिला कलक्टर के निर्देशानुसार यह कार्यवाही की गई। इसके तहत राकेश कुमार गहलोत, मोहम्मद सलीम, नारायण प्रसाद परिहार, स्वामी ई मित्र, बरकत अली के ईमित्र केंद्रों को निलंबित किया गया है तथा जुर्माना लगाया गया है। साथ ही भविष्य में नियमानुसार कार्य करने के लिए भी पाबंद भी किया गया है।

सात राज बटालियन के चार सौ कैडेट्स आमजन को सिखाएंगे 'कोविड एप्रोपिएट बिहेवियर

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने कैप पहनाई और बैज लगाया, 'कोरोना वारियर्स' के रूप में करेंगे काम बीकानेर, 13 अप्रैल। सात राज बटालियन के लगभग चार सौ कैडेट्स को जिला प्रशासन की ओर से 'कोरोना वारियर्स' के रूप में मनोनीत किया गया है। यह कैडेट्स शहर भर में आमजन को 'कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर' के लिए प्रेरित करेंगे। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को इन कैडेट्स को कैप पहनाई तथा बैज लगाया तथा कहा कि सभी कैडेट्स पूर्व की भांति जीवन रक्षा के पुनीत उद्देश्य के साथ आमजन के बीच जाएं और उन्हें मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने तथा कोरोना से बचाव के प्रति प्रेरित करने का काम करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जागरूक रहना तथा कोविड प्रोटोकॉल की पालना करना बेहद जरूरी है। जिला प्रशासन की जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों द्वारा लगातार सख्ती बरती रहा है। इसके बावजूद आमजन को जागरूक करने के लिए आईईसी की गतिविधियों का भी सतत आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड तथा सिविल डिफेंस के प्रत...

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने महर्षि गौतम जयन्ती पर सामुहिक हवन यज्ञ कर नववर्ष पर कोरोना का कहर खत्म होने की दी आहुतियां

बीकानेर बुलेटिन मंगलवार न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की जयन्ती पर गौतम नारायण सेना (108) सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर के बैनर तले चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम ऋषि कि जयन्ती समाज जनों ने महर्षि गौतम मार्ग गंगाशहर नई लाईन स्थित गुर्जर गौड़ भवन के हनुमान मंदिर में श्रद्धा से मनाई। जिलाध्यक्ष माणक बच्छ ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते महर्षि गौतम जयन्ती 13 अप्रैल को होने वाली भव्य शोभायात्रा नहीं निकाल कर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने बड़ी और सार्थक पहल की। समाज के लोग महर्षि गौतम जयन्ती पर हर साल हजारों की संख्याओं में समाज बंधु उत्साह से शामिल होते हैं इस बार कोरोना वायरस और केंद्र और राज्य सरकार के आदेशानुसार महर्षि गौतम जयन्ती पर सभी बड़े कार्यक्रम निरस्त करते हुए गौतम नारायण सेना 108 एक सौ आठ सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर के नेतृत्व में कोरोना गाइड लाइन व मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सामुहिक हवन पूजा अर्चना कर नववर्ष पर बीकानेर जिले के साथ देशभर से कोरोना का कहर खत्म होने की प्रार्थना करते हुए आहूतियां दी। इस दौरान जिलाध्यक...

बीकानेर:एसडीएम ने की औचक कार्यवाही, जिम सीज, ढाई हजार जुर्माना भी लगाया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 13 अप्रैल। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने औचक कार्यवाही करते हुए मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में संचालित जिम को आगामी आदेशों तक सीज किया है और ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान में जिम के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके मद्देनजर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गाइडलाइन की पालना के लिए औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में परफेक्ट फिटनेस सेंटर खुली पाई गई। इस आगामी आदेशों तक सीज करते हुए ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

कोरोना अपडेट:आज 171 संक्रमित इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ आज दो दिनों के मुकाबले ट्रिपल डिजिट में पॉजिटिव आने का शिलशिला जारी है।आज 171 संक्रमित इन इलाकों से।