Skip to main content

Posts

बीकानेर:ट्रैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कोटगेट थाना क्षेत्र की घटना। मृतक की शिनाख्त पारीक चौक निवासी मनीष पारीक उम्र 38 साल बताई जा रही। मनीष पारीक शिक्षा विभाग में कार्यरत था।

बीकानेर को कोविड वैक्सीन की 20,000 डोज मिलने से फिर बनेगी रफ़तार,29 बूथों पर 3,101 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले को सोमवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की 20,000 डोज मिल जाएगी। निदेशालय जयपुर से मिलने वाली इस राहत की वैक्सीन से बीकानेर में टीकाकरण फिर से जोर पकड़ेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के अथक प्रयासों से जिले को कोवैक्सीन की 10,000 डोज मिली थी जिससे रविवार के दिन भी टीकाकरण को सुचारु रखा गया। अब 20,000 कोविशील्ड डोज मिलने से आगामी दिवसों में अधिकाधिक सत्र लगाकर टीकाकरण का लाभ आमजन को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को 29 बूथों पर 3,101 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इनमें अधिकांश शहरी डिस्पेंसरी व आउटरीच वैक्सीनेशन कैंप शामिल रहे। 2,777 व्यक्तियों को वैक्सिन की पहली जबकि 324 को दूसरी खुराक दी गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगाशहर के अरुणोदय विद्या मंदिर में खबर मंडी न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टीकाकरण शिविर में सर्वाधिक 410 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ।  सोमवार को 6 निजी अस्पतालों सहित 41 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण चलेगा। भीनासर स्थित ओसवाल पंचायत समिति, चौखूंटी रेलव...

जिला कलेक्टर मेहता देर रात रहे शहर के दौरे पर, नाइट कर्फ्यू की पालना की जानी हकीकत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,11 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार देर रात शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना और नाइट कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया।  प्रशासनिक अमले के साथ जिला कलेक्टर मेहता ने कलेक्ट्रेट से होते हुए महात्मा गांधी मार्ग, स्टेशन रोड, रानी बाजार पुलिया,  पवनपुरी,जयनारायण व्यास कॉलोनी, खतुरिया कॉलोनी, जयपुर रोड से होते हुए मेजर पूर्ण सिंह सर्किल तक स्थिति का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि नाइट कर्फ्यू की पूर्ण पालना हो। हर हाल में रात 8 बजे तक सभी दुकानें और बाजार बंद हो जाएं। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। मेहता ने कहा कि  मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे रोकथाम उपायों का विशेष ध्यान रखना होगा। आमजन के सकारात्मक सहयोग से ही कोरोना संकट की चुनौती से मुकाबला किया जा सकेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेन्द्र इन्दोलिया, कन्हैया लाल सोनगरा, बिंदु खत्री, सीओ सिटी सुभाष शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।  इससे ...

गंगाशहर: साढ़े 8 तक खुली मिली दुकान 72 घंटे के लिए हुई सीज

बीकानेर बुलेटिन तहसीलदार सुमन शर्मा के नेतृत्व में जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने गंगाशहर में हीरालाल ज्वेलर्स की दुकान में 72 घंटे के लिए सीज किया। तहसीलदार ने बताया कि रात 8.30 बजे तक दुकान खुली पाई गई, जो कि एडवाइजरी का उल्लंघन था। इसके मद्देनजर दुकान को 72 घण्टों के लिए सीज कर दिया गया है।

कोरोना अपडेट:आज आये136 पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में आज कोरोना ने विस्फोटक शतक लगाया है। आज जारी हुई लिस्ट के अनुसार बीकानेर में आज 136 कोरोना पाॅजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं।  शनिवार को करणी नगर, रोशनीघर चौराहा, बांठिया चौक, राम राज्य चौक, भीनासर, समता नगर, गंगाशहर के हरिराम मंदिर, यूको बैंक के पास, चौपड़ा स्कूल, न्यू लेन, पुरानी लाइन क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव पाये गए हैं। इसके अलावा तिलक नगर, सार्दुलगंज, करणी नगर, बीछवाल, इंदिरा कॉलोनी, सीताराम गेट जस्सूसर गेट, जयपुर रोड, मुरलीधर व्यास नगर, लालगढ़ रामपुरा, समता नगर, सर्वोदय बस्ती, जवाहर नगर, गोपेश्वर बस्ती, सुसांत सिटी, जस्सूसर गेट, पुरानी गिन्नाणी, जयनारायण व्यास कॉलोनी, शिवबाड़ी, आंबेडकर सर्किल, पवनपुरी, सत्तासर, सुदर्शना नगर, मुक्ताप्रसाद नगर, राजनगर, उदासर, रानी बाजार, शास्त्री नगर, उदयरामसर, डूंगरगढ़, रिडमलसर, ड्यप्लेक्स कॉलोनी, सिपानी चाैक, आचार्यों का चौक, धरणीधर कॉलोनी, नोखा, आईएबीएम कॉलेज, बड़ा बाजार, बरसिंहसर, ईदगाह बारी और गजनेर रोड़ क्षेत्र से पॉजीटिव केस आये हैं।

बीकानेर: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायत स्तर तक जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

बीकानेर बुलेटिन खाजूवाला की 14 बी डी ग्राम पंचायत सरपंच ने कहा, 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऐतिहासिक, जनता रहेगी राज्य सरकार की आभारी' बीकानेर, 11 अप्रैल। खाजूवाला की 14 बी डी ग्राम पंचायत के सरपंच राजाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऐतिहासिक योजना है। इस योजना से प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को राहत मिलेगी। ऐसी महत्वाकांक्षी योजना के लिए जनता सदैव मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार की आभारी रहेगी।  कस्वां ने रविवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित वार्ड व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला और विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही। कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस दौरान 14 बीडी ग्राम पंचायत सरपंच ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना प्रा...

माइक्रो कन्टेन्टमेंट जॉन की रखें नियमित निगरानी, कोविड मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने माइक्रो कंटेंटमेंट जोन  की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इन क्षेत्रों का नियमित विजिट करें तथा यहाँ सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखना सुनिश्चित करें। इन क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेंटमेंट जॉन में बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस द्वारा भी इसकी निगरानी की जाए।  मेहता रविवार को कोविड-19 मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एडवाइजरी की अनुपालना करवाना वर्तमान में प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना ना हो, इसके मद्देनजर प्रत्येक अधिकारी पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा की जॉइंट एनफोर्समेंट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित औचक दौरे करें तथा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यक्तियों  के खिलाफ चालान और प्रतिष्ठानों के सीजिंग की कार्यवाही में गति लाई जाए। जिला कलेक्टर ...