Skip to main content

माइक्रो कन्टेन्टमेंट जॉन की रखें नियमित निगरानी, कोविड मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 11 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने माइक्रो कंटेंटमेंट जोन  की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इन क्षेत्रों का नियमित विजिट करें तथा यहाँ सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखना सुनिश्चित करें। इन क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेंटमेंट जॉन में बैरिकेडिंग करना सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस द्वारा भी इसकी निगरानी की जाए।

 मेहता रविवार को कोविड-19 मैनेजमेंट से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एडवाइजरी की अनुपालना करवाना वर्तमान में प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना ना हो, इसके मद्देनजर प्रत्येक अधिकारी पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा की जॉइंट एनफोर्समेंट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित औचक दौरे करें तथा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यक्तियों  के खिलाफ चालान और प्रतिष्ठानों के सीजिंग की कार्यवाही में गति लाई जाए।
जिला कलेक्टर ने एमसीएच विंग में दवाइयों तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता, वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति सहित कोविड मैनेजमेंट से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का हो व्यापक प्रचार

 जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लगाए जा रहे विशेष पंजीकरण शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए तथा कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी परिवार पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने ग्राम स्तर तक सतत रूप से आई आईईसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दीजिए।

 इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप,मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ एस एस राठौड़, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, आरसीएच ऑफ डॉ आर सी गुप्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...