Skip to main content

बीकानेर: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायत स्तर तक जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

बीकानेर बुलेटिन




खाजूवाला की 14 बी डी ग्राम पंचायत सरपंच ने कहा, 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऐतिहासिक, जनता रहेगी राज्य सरकार की आभारी'

बीकानेर, 11 अप्रैल। खाजूवाला की 14 बी डी ग्राम पंचायत के सरपंच राजाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऐतिहासिक योजना है। इस योजना से प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को राहत मिलेगी। ऐसी महत्वाकांक्षी योजना के लिए जनता सदैव मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार की आभारी रहेगी।
 कस्वां ने रविवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित वार्ड व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला और विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही। कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा ग्राम पंचायत स्तर तक जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस दौरान 14 बीडी ग्राम पंचायत सरपंच ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना प्रारंभ की गई थी। इस योजना की देश और विदेश में भरपूर सराहना हुई थी।  अब मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जा रही है। इससे प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने गांव के लघु सीमांत किसानों सहित प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रेरित करने का विश्वास दिलाया तथा कहा कि जिले के अधिकारी और कर्मचारी भी इसके  क्रियान्वयन को लेकर प्रभावी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना को लागू करने पर जनता सदैव मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और राज्य सरकार की आभारी रहेगी।
इस कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार, जिला कलेक्टर नमित मेहता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।  वही उपखंड,  पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि इस कार्यशाला से जुड़े।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...