Skip to main content

Posts

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आया युवक,मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले लूनकरनसर थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरनाणा गांव के पास दोपहर लगभग 1 बजे उद्देश्य गांव निवासी व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। टाइगर फोर्स के सदस्य शिवनाथ तंवर ने बताया कि वह काम कर रहा था कि अचानक ट्रेन रुकी तो पास जाकर देखा तो एक जना ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बीकानेर: चेक अनादरण के मामले में फ़रार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जिले की नोखा पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है । एसपी प्रीति द्वारा जिले में वांछित अपराधियों, भगौड़े व स्थाई वारन्टीयों की गिरफतारी हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नोखा सीओ नेमसिंह चौहान, आरपीएस प्रेमकुमार (पी) व नोखा थानाधिकारी अरविंदसिंह के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया । थानाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया वर्ष 2016 में चैक अनादरण के एक मामले में रामस्वरूप पुत्र जीतूराम जाति बिश्नोई  निवासी जेगला के खिलाफ नोखा थाने में एनआईएक्ट के तहत मामला दर्ज है । इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था । पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए स्थाई वारन्टी रामस्वरूप को दबोच लिया । आरोपी को पकड़ने वाली टीम में हैडकानि ओमप्रकाश, फुसाराम, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र, महेशचन्द आदि शामिल रहे ।

बीकानेर: होली और शब-ए-बारात के आयोजन पर जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन होली और शब-ए-बारात पर सार्वजनिक आयोजनों पर रहेगी रोक जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने जारी किए आदेश सक्षम अधिकारी सख्ती से करवाएंगे अनुपालना बीकानेर, 25 मार्च। कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के लिए होली और शब-ए-बारात के अवसर पर 28 और 29 मार्च को सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों धार्मिक स्थानों आदि पर किसी भी प्रकार के आयोजन पर पूर्णतया रोक रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर यह प्रतिबंध लगाए हैं। आदेशानुसार सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर आयोजन करने की इजाजत नहीं होगी तथा भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन और नगर, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, जिले के समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट्स, सीएमएचओ, विकास अधिकारियों तथा एरिया मजिस्ट्रेट्स को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मास्क, सामाजिक दूरी और निगरानी आदि के संबंध में जारी दिशा निर्देशों की पालना भी सख्ती से करवानी होगी। राजस्थान मह...

बीकानेर के औद्योगिक विकास के लिए ड्राईपोर्ट के लिए आवंटित भूमि को बहाल करें : डी.पी. पचीसिया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ड्राईपोर्ट के लिए आवंटित भूमि के निरस्तीकरण को बहाल करने बाबत पत्र भिजवाया | पत्र में बताया गया कि बीकानेर उष्ण जलवायु एवं रैतीले भोगोलिक परिस्थितियों एवं संसाधनों के आभाव के कारण औद्योगिक विकास में पीछे है | क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढावा देने के लिए और ड्राईपोर्ट की स्थापना के लिए दिनांक 17 मई 2008 को ग्राम शहर नथानिया तहसील बीकानेर स्थित खरा नंबर 8 में 619.75 हेक्टेयर में से 75 हेक्टेयर राजस्थान स्माल इंडसटेव कोर्पोरेशन लिमिटेड जयपुर को कीमतन आवंटित की गई थी | जिसके लिए प्रबंध निदेशक राजस्थान स्माल इंडसटेव कोर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला कलक्टर बीकानेर को 4 करोड़ 46 लाख 22 हजार 999 रूपये जमा करवाए गये जो आज दिनांक तक बीकानेर जिला कलक्टर कार्यालय में जमा है | इस भूमि की 99 वर्षों की लीज भी बनी हुई है और इस भूमि पर ड्राईपोर्ट बनना प्रस्तावित था लेकिन तत्कालीन स्थानीय कारणों से ड्राईपोर्ट नहीं बन सका | 13 वीं राज्य स्तरीय आयात संवर...

वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान अच्छी परम्परा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । मास्टर बच्ची क्लब समिति की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह व वरिष्ठ फुटबाल खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह सूरदासाणी बगेची में रखा गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन कल्ला ने कहा कि वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान एक अच्छी परम्परा है। इससे उनका ने केवल मनोबल बढ़ता है,बल्कि नये खिलाडिय़ों के लिये वे प्रेरणास्पद बनते है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि वरिष्ठ खिलाडिय़ों के खेल के प्रति समर्पण को कभी भूलाया नहीं जा सकता। कर्मचारी नेता महेश व्यास ने कहा कि अपने समय के इन खिलाडिय़ों ने बीकानेर का परचम प्रदेश व देश में फहराकर नये खिलाडिय़ों के लिये मिशाल साबित हुए है। समाजसेवी देवकिशन चांडक ने कहा भी इस प्रकार के आयोजन को आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणादायक सिद्व होंगे।  समारोह में पंडि़त राजेन्द्र किराडू ने भी विचार रखे। समिति के भरत पुरोहित ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी उदयकरण जागा की धर्मपत्नी बालू देवी,सरदार सिंह पडि़हार,महेश पुरोहित,भंवर धोबी,विक्रम ङ्क्षसह,जमन छंगाणी,विजय शंकर हर्ष,शंकर पुरोहित,रहमत अली को मास्टर बच्ची अवार्ड देकर सम...

कोरोना एडवाइजरी की अवहलेना करने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही नगर निगम ने वसूले 7 हजार 600 रुपये

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 25 मार्च। कोरोना एडवाइजरी की अवलेहना करने वाले प्रतिष्ठानों एवं लोगों के खिलाफ गुरुवार को नगर निगम के जांच दलों द्वारा कार्यवाही करते हुए 7 हजार 600 रुपये के चालान काटे गए।  निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने तथा अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के उद्देश्य से दो जांच दल गठित किए गए। इस समूची कार्यवाही के नोडल अधिकारी के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया और उपायुक्त पंकज शर्मा को नियुक्त किया गया। इनमें से राजस्व अधिकारी जगदीश खींचड़ के नेतृत्व में गठित दल ने गुरुवार को रानी बाजार एवं स्टेशन रोड पर सघन कार्यवाही की। इस दल द्वारा रिलायंस डिजिटल तथा विशाल मेगा मार्ट के खिलाफ एक-एक हजार रुपये, होटल मरुधर, अवरिका रेस्टोरेंट, रिलायंस मार्ट, एएसजी हाॅस्पिटल तथा रिबोक शो रूम के खिलाफ पांच-पांच सौ रुपये तथा गोयल एम्पोरियम के खिलाफ एक सौ रुपये का चालान किया गया। इसी प्रकार मास्क नहीं लगाने वाले, सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 9 लोगों ...

प्रदेश में पानी के अवैध कनैक्शनों के खिलाफ चलेगा तीन माह तक विशेष अभियान, दोषियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन तीन माह में प्रदेश को अवैध जल  कनैक्शन  से मुक्त बनाने का लक्ष्य सभी जिलों मे अधीक्षण अभियंताओं को बनाया नोडल अधिकारी जयपुर, 25 मार्च। प्रदेश में जलदाय विभाग के पेयजल आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ी राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन मेन (आपूर्ति और वितरण पाइपलाइन) से अवैध रूप से कनैक्शन लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में आगामी तीन माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा गत दिनों विधानसभा में इस बारे में घोषणा की गई थी। इस सम्बंध में जलदाय विभाग की ओर आदेश जारी कर सभी जिलों में फील्ड में कार्यरत अभियंताओं को अवैध कनैक्शनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि अवैध जल कनैक्शनों के कारण विभाग के पूरे सप्लाई सिस्टम पर विपरीत प्रभाव तो पड़ता ही है, इसके साथ ही वैध कनैक्शन वाले नियमित उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। टेल एंड पर तो नियमित उपभोक्ताओं को कम प्रेशर और अपर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे म...