Skip to main content

Posts

बीकानेर: अवैध अफीम के 14430 पौधे जब्त

बीकानेर बुलेटिन मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार और अधिकारी कोलायत सुखविंदर पाल सिंह के निर्देशानुसार गजनेर थाना अंतर्गत दलीपसिंह पुत्र बालूसिंह निवासी हाड़ला भाटियान के मकान के पास बाड़े में दबिश देकर सौफ की फसल के पास 2 क्विंटल 52 किलो 300 ग्राम यानी 14430 अवैध अफीम के पौधे जप्त कर दिलीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । इस कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी जांच बज्जू थानाधिकारी नरेश निर्वाण कर रहे हैं। कार्यवाही के दौरान टीम में शामिल रहे - गजनेर थानाधिकारी भजनलाल, हेड कांस्टेबल पारसमल, केशराराम, सुरेंद्र सिंह , जोगाराम, पवन, रामचंद्र, महबूब, कुलदीप, कोलायत टीम के दौलतराम, बनवारी , विजय शामिल रहे।

1 लाख डोज के ऐतिहासिक पड़ाव को पार किया बीकानेर ने नोखा की 107 वर्षीय रूपा देवी ने टीका लगवाकर दिया आशीर्वाद

बीकानेर बुलेटिन एक दिन में भी 118 सत्रों में रिकॉर्ड 12,108 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन  गाँव-गाँव नुक्कड़ सभाओं से बढ़ रही सामजिक चेतना बुधवार को एक साथ 137 सत्रों में होगा कोविड टीकाकरण प्रारम्भिक शिक्षा के फ्रंटलाइनर्स एक साथ दूसरी डोज लेकर दोहराएंगे कमाल  बीकानेर, 16 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में बीकानेर जिले ने मंगलवार को फिर एक एतिहासिक पड़ाव को पार कर लिया। कोविन ऑनलाइन पोर्टल अनुसार जिले में अब तक कोविड वैक्सीन की कुल 1,09,743 डोज लगाईं जा चुकी हैं। एक दिन की उपलब्धि के लिहाज से भी रिकॉर्ड 12,108 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया। जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा लगातार बैठकों और पुख्ता मोनिटरिंग के परिणामस्वरुप जिलास्तरीय से लेकर ग्राम स्तरीय अधिकरियों ने अपनी प्राथमिकताएं बदलते हुए मंगल टीका जागरूकता गतिविधियों को दैनिक लक्ष्यों में शामिल कर लिया है और गाँव-गाँव नुक्कड़ सभाओं व चैपाल चर्चाओं में टीके के लिए सकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए सभी टीकाकर्मियों, वेरिफिकेशन ...

कोरोना अपडेट: आज आये पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर शहर में जनवरी और फरवरी, 2021 माह कोरोना के प्रकोप से बचा रहा। इसी कारण मार्च आते आते मास्क लगाना, सेनेटाइजर लगाना और दो गज की दुरी रखना भुलने । यहीं कारण रहा की मार्च माह में लगभग हर दिन कोरोना पाॅजिटिव मिलें लगें। इसका मुख्य कारण हमारी अपनी लापरवाही है। बीकानेर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में अभी अभी 4 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं। जिनमें से एक कोरोना पाॅजिटिव बरसिंगसर से हैं तो वहीं तीन‌ शहर के रानी बाजार क्षेत्र से मिलें हैं।

प्रदेश की तीन विधानसभाओं के लिए उप चुनाव कार्यक्रम घोषित, 17 अप्रेल को होगा मतदान, मतगणना 2 मई को

बीकानेर बुलेटिन _विधानसभा उप चुनाव-2021_ _मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण के साथ ‘सुरक्षित चुनाव‘ करवाना भी विभाग की प्राथमिकता, कोरोनाकाल में आमजन से की सहयोग की अपील_ _तीनों जिलों में आज से प्रभावी होगी आचार संहिता_ _7.43 लाख से ज्यादा मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का इस्तेमाल_  _1145 मतदान केंद्रों पर करवाए जाएंगे चुनाव_ जयपुर, 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा उप चुनाव-2021 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में राजसमंद जिले की राजसंमद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रेल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 मई को करवाई जाएगी। तीनों विधानसभाओं में कुल 7 लाख 43 हजार 802 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, इनमें 3 लाख 80 हजार 192 पुरुष व 3 लाख 63 हजार 610 महिला मतदाता हैं।    मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में प्रदेश में पहली बार विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में सभी के लिए यह दौर बेहद संयम और सावधानी रखने वाला है। उन्होंने नामा...

मंगल टीका जागरूकता अभियान संवाद के साथ साथ 209 ने करवाया टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 16 मार्च 2021। आज बीकानेर जिला उद्योग संघ में जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं ब्लोक सीएम्एचओ कोलायत डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में मंगल टीका जागरूकता अभियान के तहत बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर के हर नागरिक को आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए क्योंकि टीकाकरण से ही हम कोरोना को भगाने में सफल हो पायेंगे और इसके लिए हमें अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करते रहना होगा |  बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि संघ द्वारा अनेक संस्थाओं के माध्यम से कोरोना टीकाकरण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार प्रसार करवाया गया था और बीकानेर जिला उद्योग संघ व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में डिस्पेंसरी नं 7 के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दाऊदी एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा कोरोना टीकाकरण केम्प का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग संघ परिसर में 209 उद्यमी, व्यापारी व आम नागरिकों ने अपना टीकाकरण करवाया |  इस अवसर प...

बीकानेर: जमनादास कल्ला की विख्यात स्वांग मैरी रम्मत 25 को

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। होली के दिनों में बीकानेर में होने वाली रम्मतों का इन दिनों जोरशोर से रियाज चल रहे है। कलाकार ख्याल और चौमासों के अभ्यास देर रात तक कर रहे है। इसी कड़ी में स्थानीय चौथाणी ओझाओं के चौक में रम्मत उस्ताद कपिल देव के नेतृत्व में होने वाली जमनादास कल्ला स्वांग मैरी का रियाज भी स्थित श्री हनुमान मंदिर में किया जा रहा है। रम्मत से जुड़े दिनेश ओझा ने बताया कि 25 मार्च की रात व 26 मार्च की सुबह होने वाली इस रम्मत का रियाज बसंत पंचमी से किया जा रहा है। जिसमें संरक्षक मींडा महाराज व वरिष्ठ रम्मत कलाकार एड मदन गोपाल व्यास के निर्देशन में देश विदेश के तत्कालीन विषयों पर व्यंग्य के बाण छोड़े जा रहे है। कवि पूनमचंद उर्फ जम्मू मस्तान द्वारा रचित ख्याल चौमासे का रियाज भी हो रहा है। उन्होनें बताया कि रम्मत का बड़ा गावणा 23 मार्च को रात 9 बजे चौथाणी ओझाओं में होगा। रियाज में वरिष्ठ कलाकारों के साथ युवा रवि,शंकर,शानू, नानू, विनोद,राहुल, कान्हा,राजा, मयूर,मनीष हिस्सा ले रहे है। नगाडा पर जगदीश उर्फ बंटी संगत दे रहे है।

जल जीवन मिशन इस वर्ष अब तक 6 लाख से अधिक घरों में हुए कनैक्शन

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल कनैक्शन के कार्य में आई तेजी राज्य के 18 लाख से अधिक गांव-ढाणियों में नल से पहुंचा जल प्रदेश के 405 गांवों और 50 ग्राम पंचायतों के सभी घरों में नल से जल कनैक्शन की सुविधा 406 घरों में 90 प्रतिशत से अधिक घरों का कवरेज पूरा जयपुर, 16 मार्च। प्रदेश में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से जल कनैक्शन देने के कार्य में लगातार गति आ रही है। राज्य में इस वर्ष अब तक 6 लाख से अधिक परिवारों को घर-घर नल कनैक्शन दिए जा चुके हैं। इसे मिलाकर प्रदेश के गांव और ढ़ाणियों में जेजेएम के तहत 18 लाख 80 हजार के करीब घरों को नल कनैक्शन से जोड़ दिया गया है। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 405 गांवों और 50 ग्राम पंचायतों के सभी घरों में अब नल से जल कनैक्शन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है इसके साथ ही 406 अन्य गांवों में 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों में नल कनैक्शन दिए जा चुके है। ऐसे गांवों में शेष बचे घरों में नल कनैक्शन देकर पूरे गांवों का कवरेज शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश...