Skip to main content

Posts

बुधवार को आयोजित होगा कैंसर रोग पहचान, जांच व परामर्श शिविर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 2 मार्च। जिला चिकित्सालय में बुधवार को प्रातः 9 बजे से कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। अधीक्षक डाॅ सी एल सोनी ने बताया कि जिला एनसीडी ईकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी व आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जायेगा। डाॅ सोनी ने बताया कि शिविर में मुख्यतः पुरूषों के मुंह, फेफडे़, ग्रासनली और आमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित जांचे निःशुल्क की जायेगी एवं उपचार बताएं जाऐंगे

महापौर श्रीमती कंवर ने जयपुर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया

बीकानेर बुलेटिन आज महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने जयपुर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह,प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, गुलाब चंद कटारिया समेत भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद महापौर ने जे पी नड्डा जी तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया से मुलाकात कर संगठन तथा निकायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। महापौर ने बताया की माननीय जे पी नड्डा जी तथा सतीश जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूती से आगे बढ़ा है तथा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर नया कीर्तिमान रचा है। आगामी चुनाव एवं राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में निश्चित ही भाजपा विजयी होगी

कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निःशुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 2 मार्च। नवज्योति मूकबधिर मंदबुद्धि विद्यालय नोखा एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति द्वारा जिले में 8 से 10 मार्च तक पुगल रोड स्थित जाट धर्मशाला में 3 दिवसीय विशेष योग्यजन व वृद्धजन हेतु कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण का निःशुल्क वितरण शिविर को आयोजन किया जाएगा । शिविर में जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलीपर्स, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।  विद्यालय की संचालिका शारदा देवी ने बताया कि प्रार्थी के आधार कार्ड दस्तावेज से ही पात्रतानुसार कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किया जावेगा। नवज्योति मूकबधिर मंद बुद्धि विधालय, नोखा एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति द्वारा पूर्व में भी नोखा पंचायत समिति में विशेष योग्यजन और वृद्धजन सहायता शिविर आयोजित किया गया था जिसके अन्तर्गत कुल 950 सहायक उपकरण वितरण किये गये थे। 

शहर मे अवैध रूप से संचालित डेयरी मालिकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर नगर निगम बीकानेर के नगरीय क्षेत्र में अवैध रूप से चलाई जा रही व्यवसायिक डेयरियों  का संचालन 7 दिन में बंद करना होगा।निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया की दुग्ध डेयरियों का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है तथा डेयरियों की गायों व पशुओं का गोबर, कचरा, मल मूत्र आदि भी सार्वजनिक सड़क पर डाल दिए जाते हैं। इससे गंदगी व दुर्गंध उत्पन्न होती है तथा आवागमन भी बाधित होता है। उन्होंने बताया कि डेयरियों में रखे गए पशुओं को सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर खुले रूप से छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण राहगीरों एवं नागरिकों को शारीरिक क्षति होने की संभावनाएं रहती है। निगम आयुक्त ने बताया कि यह कृत्य राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 251 एवं विभिन्न धाराओं में दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि उक्त नियमों की पालना ना होने पर डेयरी संचालकों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करवाकर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा सफाई व ड्रेनेज व्यवस्था को नुकसान के लिए प्रतिकर एवं व्यय की राशि वसूल की जाएगी।

इंदिरा रसोई का नियमित हो निरीक्षण-मेहता

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@  जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि जिले में संचालित इंदिरा रसोई में बेहतर साफ-सफाई रहे और पौष्टिक भोजन बने, इसकी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से जांच करवाएं। इसके लिए अधिकारी नियमित दौरा करें। भोजन की गुणवत्ता की जांच का कार्य चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा समय-समय पर भोजन सहित भोजन में प्रयुक्त होने वाले मिर्च, मसाला, तेल व आटे आदि का भी सैंपल लेकर, शुद्धता की जांच की जाए। मेहता मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय एवं माॉनिटरिंग समिति की बैठक अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी रोटेशन से जिले में संचालित सभी इंदिरा रसोई का निरीक्षण करेंगे तथा चिकित्सा विभाग द्वारा सैंपल लेकर उसकी रिपोर्ट प्रतिमाह इस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भोजन की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी पाई जाती है तो संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेहता ने कहा कि  इंदिरा रसोई में जो व्यक्ति भोजन करने आता है, उसे कूपन देते समय उसका फोटो भी कंप्यूटर के माध्यम से ल...

विफा महिला प्रकोष्ठ बीकानेर इकाई द्वारा निःशुल्क "सिलाई प्रशिक्षण केंद्र" विधिवत रूप से संचालित

बीकानेर बुलेटिन विफा महिलाओ और बालिकाओं में सिलाई केंद्र के प्रति उत्सुकता को देखते हुए आगामी दिनों तक जारी रहेगा शिविर  बीकानेर 2 मार्च 2021   विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के बैनर तले  महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर बसंत महोत्सव के अवसर पर निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया जिसका संचालन महिला प्रकोष्ठ महामंत्री अनुराधा आचार्य व प्रशिक्षिका मधु शर्मा के नेतृत्व में श्रीराम सर रोड स्थित महानंद मन्दिर के पास आजाद हाऊस में विधिवत रूप से संचालित है !! विफा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता पारीक ने बताया कि विप्र समाज की महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत और संबल व हाथ के हुनर के बढ़ावा देने के उद्देश्य से नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 25 महिलाओं का पंजीयन किया गया। विप्र समाज की अधिक से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा !! इस अवसर पर मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज की कल्पना सम्भव है। महिलाएं  स्वावलंबी होगी और सामाजिक रीति रिवाज में व्याप्त कुरूतियों के खिलाफ ...

बीकानेर:घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  महिला कांग्रेस ने आज केन्द्र सरकार के खिलाफ बढ रही घरेलू गैस की किमतों को लेकर किया प्रदर्शन। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष द्वारा इस प्रदर्शन से महिला कांग्रेस के नाम पर जुटी भीड़ में पार्टी की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिती नाम मात्र रही पार्टी की जिला महिला अध्यक्ष सुनिता गौड़ की प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार राधा भार्गव, मुमताज शेख, पप्पी समेजा, नजमा, परमेश्वरी बिश्नोई, संतोष भाटी, जय शर्मा, वसिन, सुषमा राठौड़ की उपस्थिती रही। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज की प्रदेश की कार्यकारणी में स्थान प्राप्त महिला नेता सहित पार्टी में सक्रिय रहने वाली महिला नेता इस प्रदर्शन से अपनी दूरी बनायें रखी।