Skip to main content

Posts

ऋण के लिए जितनी भी मांग आयेगी, सभी को ऋण दिया जायेगा -सहकारिता मंत्री

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 1 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण के लिए जितनी भी मांग की जायेगी, सभी सदस्यों को ऋण दिया जायेगा।  श्री आंजना प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों में ऑनलाईन व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में तकनीकी खराबी के कारण ऑनलाइन व्यवस्था सुचारू नहीं हो रही है, लेकिन व्यवस्था का सुधार किया जायेगा और सात दिन में पूरे प्रदेश में समस्त कार्य ऑनलाईन शुरू हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई फिर भी त्रृटि रह भी गई तो ऋण बैंक के खाते में चला जायेगा। इसके बाद बैंक उसका निस्तारण कर देगा।  इससे पहले प्रश्नकाल में विधायक श्री बलवान पूनियां के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि एक सहकारी समिति से जितने भी किसानों द्वारा ऋण की मांग की जायेगी, उन सभी को लाभ दिया जायेगा।

मोहित ने जन्मदिन पर किया सराहनीय योगदान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ यू तो हम अपने जन्मदिवस पर होटल पब्स  में जा कर दोस्त यारो के साथ अपना जन्मदिन मनाते ही है।पर हम अपनी संस्कृति को वेस्टर्न कल्चर के नाम पे सुहागा लगा के अपनी छवि समाप्त कर रहे हैं। इसी को देखते हुवे आज के युवा पीढ़ी को एक अच्छा संदेश देते हुवे। गंगाशहर के उभरते कलाकार मोहित उपाध्याय ने अपने जन्मदिवस पर भीनासर में हर हर महादेव गोशाला में 11 मण चारा और रानी बाजार अपना घर आश्रम में भोजन करवाया।फिर गत रात्री अपने निवास स्थान पर एक भक्ति संध्या आयोजित करवाई जिसमे गायक भीखाराम जी जाजड़ा, संपत जी उपाध्याय, भगवान पंचारिया, श्रवण सेन, लक्षमण जाजड़ा,राजेश जाजड़ा समस्त गुरुदेव की फ़ौज ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर मोहित को उसके जन्मदिवस पर इस नेक कार्य के लिये सभी ने धन्यवाद दिया और उज्वल भविष्य की कामना के साथ सभी को अपने जन्मदिवस पर ऐसे कार्यक्रम करवाने का आग्रह किया।

पचीसिया ने कोरोना वेक्सीन का टीका लगवाकर सीनियर सिटीजन को दिया वेक्सीनेसन हेतु जागरूकता का संदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ सोमवार से शुरू हुए वरिष्ठ नागरिकों हेतु टीकाकरण में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने पहला टीका लगवाया | रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिटी डिस्पेंसरी नंबर 7 के चिकित्सक डॉ. दाऊदी ने बताया कि कोरोना महामारी बीकानेर में केवल कम हुई है पूरी तरह खत्म नहीं हुई है | बीकानेर में हार्ट फेल्योर, कार्डिएक ट्रांसप्लांट, एलवीईएफ, वाल्व डिजीज, जन्मजात हृदय विकृतियाँ, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी अनेक गंभीर बीमारी वाले 45 वर्ष की ऊपर के आयु वाले व्यक्तियों व सीनियर सिटिजन को यह टीका लगाया गया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि कोरोना बीमारी से बचाव के लिए हमें टीकाकरण करवाना चाहिए और इस हेतु आम नागरिकों, उद्यमियों, व्यापारियों एवं श्रमिकों को जो वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आते हैं सभी को कोरोना वेक्सीन लगवानी चाहिए |

फाइबर कूलर एसोसिएशन ने शुरू किया सरकारी अस्पतालों में निशुल्क कूलर मरम्मत का कार्य

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन गर्मियों के मौसम में शहर के तमाम सरकारी अस्पतालों के सैकड़ों मरीजों को सुकून मिलेगा। बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के मद्देनजर आज से बीकानेर के सभी सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरी एवं पीबीएम अस्पताल में खराब पड़े सभी तरह के कूल्ररों (लोहे, फाइबर व प्लास्टिक) के निशुल्क मरम्मत का काम करवाने का शुभारंभ मेडिकल कोलेज प्रिंसिपल डॉ. एस.एस. राठौड़, पीबीएम सुप्रीडेंट डॉ. परमेन्द्र सिरोही की उपस्थिति में शुरू कर दिया गया है । एसोसिएशन के अध्यक्ष के के मेहता ने बताया कि बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन सामाजिक सरोकारों को लेकर सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है और एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर समाज हित में कार्य किए जाते रहे हैं | इस अवसर पर जे.के. अग्रवाल, अजय महात्मा, कैलाश राजपुरोहित, मुदस्सर, घनश्याम नोखवाल, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |

बीकानेर: जूनागढ़ और सूरसागर झील के पास बनेंगे सेल्फी प्वाइंट- मेहता

बीकानेर बुलेटिन 31 मार्च तक तैयार हो सांखला फाटक की डीपीआर नगर विकास न्यास की बैठक में मेहता ने प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश बीकानेर। जूनागढ़ और सूरसागर झील के ऐतिहासिक महत्व के प्रति पर्यटकों को आकर्षित करने केेेे लिए इन्हें सेल्फी प्वाइंट के रूप मेें विकसित किया जाएगा। जिला कलेक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने इस संबंध में निर्देश दिए। नगर विकास न्यास की सोमवार को आयोजित बैठक में मेहता ने कहा कि जूनागढ़ एवं सूरसागर झील के पास सेल्फी प्वाइंट प्वाइंट बनाने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ये सेल्फी प्वाइंट बनने से दोनों स्थान सैलानियों के लिए आकर्षण के विशेष केंद्र भी बनेंगे। उन्होंने सांखला फाटक की डीपीआर तैयार करने के लिए 31 मार्च तक की टाइमलाइन दी। जिला कलेक्टर ने कहा कि न्यास द्वारा बेसिक ड्राइंग के आधार पर रेलवे से पत्राचार करें। उन्होंने कहा कि एनआरआई काॅलोनी में बकाया काम को शीघ्रता से पूरा करने के लिए टेंडर की जल्द से जल्द कार्रवाई करें।   मेहता ने कहा कि पब्लिक पार्क के सभी पार्कों की सूची बनाते हुए नाईट ट्यूरिज्म , मसाला चैक के सम्बंध में पूरा प...

बीकानेर: अनियंत्रित होकर कर पेड़ से टकराई ,एक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अनियंत्रित होकर कार के पेड़ से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी हैं। वहीं एक अन्य घायल हो गया हैं। घटना देशनोक थाना क्षेत्र के देशनोक-पलाना रोड़ की हैं। जहां पर नोखा से बीकानेर आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिससे गाड़ी में सवार नोखा निवासी मुरली सोनी और नारायण सिंह घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मुरली सोनी ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल नारायण सिंह का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा हैं।

बीकानेर: नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा के मादक पदार्थों पर कड़े निर्देशों बाद जिला पुलिस निरंतर मादक पदार्थों पर कार्यवाही कर रही है। सोमवार सुबह खाजूवाला पुलिस ने एक कार्यवाही करते हुए एक युवक के पास नशीली गोलियां बरामद की है। दंतौर एसएचओ चन्द्रभान चोटिया ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नशीली गोलियों की खेप लेकर आ रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पदमपुरा निवासी हरराम दास को दबोचा और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 2400 नशीले टेबलेट बरामद की है