Skip to main content

Posts

बीकानेर सहित उत्तरी भारत में अभी अभी महसूस किए गए भूकंप के झटके

बीकानेर बुलेटिन नोखा, बीकानेर में अभी अभी महसूस किए गए भूकंप के झटके। नींद में सो रहे लोगों की खुली आंख। एक दूसरे से फोन करके लेने लगे जानकारी। श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा सहित कई गांवों में में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र रहा उत्तर भारत में भूकप के झटके भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई हरियाणा में भी भूकंप के झटके राजस्थान , पंजाब , जम्मू कश्मीर में भी हिली धरती जमीन में 300 किलोमीटर निचे अफगानिस्तान रहा केन्द्र 6.1 तीव्रता दुसरी बार भुकंप के  जिसका केन्द्र अमृतसर 6.1 तीव्रता

कोतवाली और जेएनवीसी पुलिस ने दो फरार वारंटियों को पकड़ा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी पुलिस के निशाने पर हैं। आज कोतवाली और जेएनवीसी पुलिस ने ऐसे ही दो फरार वारंटियों को पकड़ा हैं। कोतवाला पुलिस थाने की टीम ने थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चोरी और नकबजनी के मामले में तीन सालों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अशोक सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी निवासी घड़साना को कोटगेट फाटक के पास से गिरफ्तार किया हैं। वहीं जेएनवीसी थाने की टीम ने थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 4 सालों से फरार चल रहे जसविन्द्र पुत्र सुरजीत निवासी वल्लभ गार्डन को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी जसविन्द्र पिछले चार सालों से मारपीट और छेडछाड़ के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस इन दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य “आशावादी” और नव निर्वाचित प्रधान आसोपा का अभिनंदन समारोह सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन बजरंग धोरा विकास समिति के बैनर तले बजरंग धोरा धाम परिसर में बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्यकार मधु आचार्य “आशावादी” व बीकानेर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि अभिनदंन समारोह में कार्यक्रम अतिथियों सहित सभी गणमान्य जनो ने “हनुमान जी महाराज”के समक्ष आरती व दीपप्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के दौरान कर्मचारी नेता विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि लगभग 50 से अधिक किताबें लिख चुके और 200 नाटक कर चुके मधु आचार्य को अकादमी के सर्वोच्च राजस्थानी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं. आचार्य से पहले डॉ. अर्जुनदेव चारण परामर्श मंडल के संयोजक थे बहुमुखी प्रतिभा के विभिन्न विधाओं में पारंगत व्यक्तित्व का सम्मान बीकानेर शहर के लिए गौरव का विषय है। पत्रकार अनुराग हर्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का अभिनंदन करते हुए कहा कि अच्छे लोग राजनीति में आएंगे तो निश्चित रूप से एक सामाजिक और राजनीति...

डीएसओ की कार्यवाही में 305 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 फरवरी । अवैध डीजल बिक्री की सूचना मिलने पर जिला रसद अधिकारी ग्रामीण भागूराम महला के नेतृत्व में तहसील छत्तरगढ़ की ग्राम पंचायत खारबारा के बस स्टेण्ड पर स्थित एक दुकान पर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान 325 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया जिसे आगामी कार्यवाही हेतु जब्त कर लिया गया। महला ने बताया कि इस दुकान का संचालक बलराम झोरड़ है, जो कि कार्यवाही के वक्त उपस्थित मिला। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस दुकान में 03 प्लास्टिक ड्रमों में 201, 60 लीटर तथा एक प्लास्टिक जरीकन में 25 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पाया गया जो कि देखने सूंघने पर डीजल प्रतीत हुआ। कार्यवाही के दौरान मौके से ड्रम से डीजल निकालने में प्रयुक्त होने वाला हस्तसंचालित पम्प, 06 नापने के यंत्र पाए गए। महला ने बताया कि एक डायरी भी पाई गई जिसमें डीजल बिक्री के हिसाब का हस्तलिखित रिकाॅर्ड होना पाया गया।  उन्होंने बताया कि संचालक बलराम झोरड़ ने ये सामग्री स्वयं का होना बताया किंतु पूछताछ के दौरान इन्होंने मौके पर पाए गए पेट्रोलियम पदार्थ की खरीद व बिक्री के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं...

राहुल गाँधी ने पीलीबंगा में किसान महापंचायत की,मंच पर सोफे-कुर्सियों की जगह लगवाई खाट, किसान सभा में अचानक टूटी खाट

बीकानेर बुलेटिन  राजस्थान के दो दिन के दौरे पर पहुंचे राहुल ने शुक्रवार को पीलीबंगा में किसान महापंचायत की। मंच पर सोफे-कुर्सियों की जगह खाट लगवाई। जब भाषण शुरू किया तो उन्होंने कृषि कानूनों से जुड़ी ज्यादातर वही बातें कहीं, जो एक दिन पहले लोकसभा में कही थीं। राहुल गांधी के संबोधन के लिए बने मंच पर खाट रखे गए थे. वहीं, मंच पर जिस खाट पर सचिन पायलट बैठे थे, वह अचानक टूट गई. कुछ नए आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि अगर तीन कृषि कानून लागू हुए तो देश के 40% लोग बेरोजगार हो जाएंगे। 23 मिनट के भाषण में राहुल ने 7 बार किसानों के साथ-साथ मजदूरों, छोटे दुकानदारों का भी नाम लिया। 12 बार प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र किया। पढ़ें, उनके भाषण की बातें... कृषि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस ‘‘कल मैंने पार्लियामेंट में किसानों के मुद्दे पर भाषण दिया था। नरेंद्र मोदी के लाए तीन कानूनों के लक्ष्य और इसके पीछे की सोच मैंने समझाई। आज भी मैं आपको इन तीन कानूनों के लक्ष्य और सोच के बारे में समझाना चाहता हूं। सच्चाई ये है कि कृषि सिर्फ हिंदुस्तान का ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस है। आज इस बिजनेस को कोई...

बीमारियों को दावत देता वार्ड नं 29, नाली व्यवस्था नहीं होने से मौहल्ले में दिनों दिन बढ़ रही है गंदगी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: घड़सीसर रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी वार्ड नं 29 में चौधरी कॉलोनी के अंदर नाली व्यवस्था नहीं होने से मौहल्ले में दिनों दिन बढ़ रही है गंदगी। मोहल्ले वाशियो ने बताया कि आए दिन मौहल्ले वासीयों के साथ राहगीर भी इस अनचाही गंदगी से परेशान हो रहे हैं।  मौहल्ले वासियों ने बताया कि इस वजह से गंदगी में मच्छरों सहित किड़े-मकोड़े बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती गंदगी व इससे फैलने वाली बिमारियों की जकड़ में आये दिन मौहल्ले के बच्चों व बुर्जुगों को अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। स्थानीय निवासी शिवदयाल बच्छ ने बताया कि वार्ड 29 के पार्षद को नाली निर्माण कार्य के लिए अनेकों बार अवगत करवाया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान आज मौहल्ले वासीयों ने महापौर सुशीला कंवर व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार को भी इस समस्या से अवगत करवातें हुए जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की गुजारिश करते।

आपके द्वार-पहुंचा हरिद्वार… मौनी अमावस्या पर अभियान का हुआ शुभारंभ…

बीकानेर बुलेटिन अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला शाखा बीकानेर की ओर से करनीदान चौधरी एवं शोभा सारस्वत की टोली द्वारा सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाघ सिंह एवं सुशीला सिंह राठौड़ के जयनारायण व्यास नगर स्थित निज निवास स्थान पर मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर महाकुम्भ के महाप्रसाद गंगाजली एवं देवप्रतिष्ठा की स्थापना करते हुए आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार अभियान की शुरुआत की गई। गायत्री परिवार जिला समन्वयक करनीदान चौधरी ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी के दृष्टिगत जारी की गई गाइडलाइंस अनुसार हरिद्वार में आयोज्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। करनीदान चौधरी ने आगे बताया कि भारतीय संस्कृति में महाकुंभ पर पवित्र गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महात्म्य बताया गया है। इसलिए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा देश भर में जनमानस को घर रहते हुए ही महाकुंभ का अध्यात्मिक लाभ दिलाने के लिए आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार अभियान चलाया जा रहा है। आंदोलन समिति सदस्य शोभा सारस्वत ने बताया कि आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार अभियान में गायत्री परि...