बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 09 फरवरी । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के आदेष दिनांक 21 जनवरी 2021 द्वारा बीकानेर जिले के पुनःसर्वे में जिन परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न नहीं मिल रहा है (नाॅन एन.एफ.एस.ए.) एवं उन परिवारों को जिन्हे एक बार भी उक्त योजना का खाद्यान्न निःषुल्क प्राप्त नहीं हुआ है, उन परिवारो को राज्य सरकार के आदेषानुसार 10 किलोग्राम प्रति व्यक्ति गेहूं एवं 02 किलोग्राम चना प्रति परिवार दिया जा रहा है। इस संबंध में जिला रसद अधिकारी यषवंत भाकर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उक्त नाॅन एनएफएसए पंजीकृत परिवारों को खाद्यान्न दिये जाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। भाकर ने बताया कि श्रीमान शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा सोमवार को आयोजित जिला रसद अधिकारियों की विडियो काॅन्फे्रंस के दौरान प्रदत्त निर्देषों में नाॅन एनएफएसए पंजीकृत उपभोक्ताओं को राषन दिए जाने के कार्य की प्रगति समीक्षा की गई थी। इस संबंध में राज्य सरकार के पूर्व में प्रदत्त निर्देषानुसार किए गए पुनःसर्वे में राज्य में 4.14 लाख परिवारों को पं...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक