Skip to main content

‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान बुधवार को होगा शुभारंभ, जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन


 
‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान
जिला कलक्टर और महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन
बुधवार को प्रातः 8 बजे शार्दूल सिंह सर्किल से होगी शुरूआत



बीकानेर, 9 फरवरी। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने और शहर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बुधवार से ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता एवं महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने मंगलवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता की मुहिम से जुड़े और अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प ले, इसके मद्देनजर यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। अभियान का पहला चरण बुधवार से प्रारम्भ होगा। इसके तहत शहर के आठ प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा शिक्षण संस्थाओं में जागरुकता की गतिविधियां होंगी।

स्वच्छता कर्मियों के साथ पीएंगे चाय

जिला कलक्टर ने कहा कि हमारे स्वच्छता कर्मी सतत मेहतन करते हुए शहर को साफ-सुथरा रखने में जुटे रहते हैं। अभियान के माध्यम से इन स्वच्छता कर्मियों की हौसला अफजाई भी की जाएगी तथा श्रमदान के बाद जिला प्रशासन के सभी अधिकारी इनके साथ चाय पीएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण की शुरूआत प्रातः 8 बजे शार्दूल सिंह सर्किल से होगी। इस दौरान नगर निगम एवं नगर विकास न्यास के कार्मिक सभी संसाधनों सहित मौजूद रहेंगे। वहीं जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी रहेगी।

स्वच्छता सर्वे में मिलेगा सहयोग

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि जिला प्रशासन के अभियान में नगर निगम की सक्रिय भागीदारी रहेगी। मार्च में प्रस्तावित स्वच्छता सर्वे के मद्देनजर भी इस अभियान की भूमिका महत्त्वपूर्ण रहेगी। इससे जन-जन में चेतना आएगी और शहर की रैंकिंग सुधार में भी यह लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक विशेष तौर पर युवा इस अभियान से जुड़े और शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में भागीदारी निभाएं।

यह रहेगा कार्यक्रम

नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी ने बताया कि बुधवार को अभियान की शुरूआत होगी। इसके बाद 12 फरवरी को गंगाशहर, 15 को नत्थूसर गेट, 17 को जयनारायण व्यास काॅलोनी, 19 को जस्सूसर गेट, 22 को मेडिल काॅलेज चौराहा, 24 को मुरलीधर व्यास नगर तथा 26 फरवरी को राजीव गांधी मार्ग में स्वच्छता की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए निगम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

स्कूलों में आयोजित होगी गतिविधियां

अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति चेतना के उद्देश्य से स्कूलों में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस श्रृंखला में 10 फरवरी को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली, 12 को राजकीय बोथरा सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगाशहर में भाषण प्रतियोगिता, 15 को राजकीय एमएम स्कूल द्वारा साइकिल रैली, 17 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, 19 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट द्वारा नुक्कड़ नाटक, 22 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवनपुरी द्वारा निबंध प्रतियोगिता, 24 को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता एवं 26 फरवरी को राजकीय शार्दूल स्कूल द्वारा स्वच्छता संकल्प का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा तथा अभियान के सह समन्वयक एवं सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रारम्भ होने वाले स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा अभियान का शुभारंभ मंगलवार 10 फरवरी 2021 को सुबह 08:00 बजे शादूलसिंह सर्किल से करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।