Skip to main content

Posts

बीकानेर के वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद साबिर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया

बीकानेर बुलेटिन श्वसन रोग विशेषज्ञों के वार्षिक राष्ट्रीय वर्चुअल (VIRTUAL )सम्मेलन नेपकोन (NAPCON ) में बीकानेर के वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद साबिर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं |  इस सम्मेलन में समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन थे|  डॉ. साबिर को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए श्वांस रोगो में अनुसंधान व इंडियन चेस्ट सोसाइटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कराने के लिए दिया गया|  डॉ. साबिर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के औषधि विभाग से सेवानिवृत्त हुए एवं इंडियन चेस्ट सोसायटी के सन 2014 में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं|

अगर धूम्रपान करते है तो रहे सावधान, कट सकता है आपका चालान

बीकानेर बुलेटिन सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाते हुए समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को सघन चालानिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान के साथ साथ क्षेत्र के तंबाकू विक्रेताओं से कोटपा एक्ट के शत-प्रतिशत पालन की समझाइश भी की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों तथा संबंधित साइन बोर्ड न लगाने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पल्स पोलियो महाअभियान रविवार को 2 बूँद जिंदगी की गटकेंगे पौने 4 लाख बच्चे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पोलियो से देश के भविष्य की रक्षा के लिए प्रदेश के साथ पूरे जिले मे पल्स पोलियो बूथों पर रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला कर राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जाएगा। अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन सेटेलाईट जिला अस्पताल स्थित बूथ पर जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा बच्चों को ओरल पोलियो वेक्सीन पिला कर किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि इस बार पल्स पोलियो महाभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष तक के करीब 3 लाख 76 हजार बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। भारत 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है लेकिन पड़ौसी पकिस्तान में अब भी पोलियो केस निकल रहे है इसलिए बीकानेर जिले को खासकर खाजूवाला व कोलायत क्षेत्र में अभियान को विशेष गंभीरता से संचालित करने की आवश्यकता है ताकि देश का सुरक्षा चक्र कोई न भेद पाए। उन्होने बताया कि ये दवा हर अभियान में हर बार पिलानी जरूरी है चाहे पहले दवा पिला रखी है। उन्होने जनता से आह्वान किया कि सभी माता-पिता और परिजन अपनी जिम्मेदा...

कल है तिलकुट चौथ, जानिए व्रत विधि और कथा

बीकानेर बुलेटिन माघ के महीने में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है. इसे सबसे बड़ी चतुर्थी माना जाता है और सकट चौथ, तिलकुट चौथ, माही चौथ और वक्रतुंडी चौथ जैसे नामों से जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से संतान की आयु लंबी होती है. घर के तमाम संकट टलते हैं. जो महिलाएं मासिक चतुर्थी का व्रत नहीं रखतीं, वे भी इस सकट चौथ का व्रत जरूर रखती हैं. इस बार सकट चौथ 31 जनवरी को है. जानिए व्रत विधि कथा और चन्द्रोदय का समय. ये है व्रत विधि इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. शाम के समय भगवान गणेश का पूजन कर माताएं उन्हें गुड़ और तिल से बने तिलकुट का भोग लगाती हैं. इसके बाद व्रत कथा सुनती हैं. फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं. तमाम जगहों पर तिलकुट का पहाड़ या बकरा बनवाकर संतान से कटवाने की परंपरा भी है. ये है शुभ मुहूर्त चन्द्रोदय का समय :  31 जनवरी रविवार रात 08 बजकर 40 मिनट पर चतुर्थी तिथि प्रारंभ :  31 जनवरी, रविवार रात 08 बजकर 24 मिनट चतुर्थी तिथि समाप्त :  1 फरवरी, सोमवार शाम 06 बजकर 24 म...

रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था संधारित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

बीकानेर बुलेटिन तीन नगरपालिका क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त बीकानेर, 30 जनवरी । जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर जिले की देशनोक, नोखा और श्री डूंगरगढ़ में 31 जनवरी रविवार को होने वाली मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था संधारित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। आदेशानुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों व तीन विकास अधिकारियों को विभिन्न मतगणना स्थल के अंदर और बाहर कानून व्यवस्था संधारित रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कन्हैया लाल सोनगरा को नोखा नगरपालिका की मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था संधारित रखने के लिए राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय में मतगणना स्थल के भीतरी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है वहीं विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा को मतगणना स्थल के बाहर के लिए कार्यपालक मजिस्टेªट लगाया है। देशनोक नगरपालिका के विभिन्न वर्गों की मतगणना राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। ...

बीकानेर:-साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती, पुलिस गंभीर:आईजी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर रेंज आईजी प्रफुल्लकुमार ने कहा कि देशभर विशेषकर चूरू जिले में बढ़ते साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है और इसकी रोकथाम को लेकर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। साथ ही लोगों को भी जागरूकता दिखानी होगी। आईजी ने चूरू में क्राइम मीटिंग व डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण करने के कहा कि पुलिस साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास कर रही है और लोगों को भी इसके लिए जागरूक कर रही है। साइबर क्राइम रोकथाम के साथ ही जिले के अधिकारियों को इस साल की प्राथमिकताओं पर काम करने, संगठित अपराध की रोकथाम व सामान्य पेंडिंग मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। तारानगर में क्रेडिट कार्ड से लूट करने का खुलासा बड़ी उपलब्धि, पर अभी इसमें और काम करने की जरूरत : आईजी ने बताया कि तारानगर पुलिस ने 20 जनवरी को फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27 मोबाइल, 40 सिम कार्ड, 19 डेबिट कार्ड, चार लाख तीन हजार रुपए नकद व दो गाड़ी जब्त की। ये खुलासा बड़ा था, लेकिन अभी भी इसमें बहुत काम करने की जर...

एसपी प्रीति चंद्रा ने जसरासर एसएचओ व कांस्टेबल को किया निलंबित

बीकानेर बुलेटिन भ्रष्टाचार पर एसपी प्रीति चंद्रा ने वज्र प्रहार करते हुए बड़ा संदेश दिया है। कानून का भय दिखाकर पैसे की मांग करने के आरोप में जसरासर थानाधिकारी सुमन पड़िहार व कांस्टेबल रामकुमार को एसपी प्रीति चंद्रा ने निलंबित कर दिया है। एसपी प्रीति चंद्रा के अनुसार तुलसीराम व प्रभु राम ने उन्हें थानाधिकारी व कांस्टेबल के खिलाफ लिखित शिकायत दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बीती रात दोनों को थाने लाया गया लेकिन इन दोनों को लाने व छोड़ने का रिकॉर्ड तक दर्ज नहीं किया गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि थानाधिकारी ने पचास हजार रुपए की मांग की व पैसे नहीं देने पर एनडीपीएस एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चंद्रा ने बताया कि सुमन व रामकुमार को निलंबित कर एएसपी को मामले की जांच दी गई है। पीड़ितों ने पैसे की मांग की एक रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है।  वहीं पीड़ितों का अब तक का ज्ञात रिकॉर्ड साफ सुथरा बताया जा रहा है।  उल्लेखनीय है कि प्रीति चंद्रा ने पूरी जिला पुलिस को अपराधों के खिलाफ हाई अलर्ट मोड पर ला रखा है। ऐसे में जसरासर पुलिस पर ही आपराधिक कृत्य करने का आरोप चौंकान...