Skip to main content

Posts

नेतागिरी का इस कदर चढ़ा सुरूर कि दोस्त से मांग ली बीवी, जीत के बाद नियत बदली फिर....

बीकानेर बुलेटिन जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पहले से शादीशुदा एक व्यक्ति पर नेतागिरी का इस कदर सुरूर चढ़ा कि उसने मुरादाबाद जिले में आरक्षित हुई नगर पंचायत चेयरमैन की सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए अपने दोस्त से उसकी बीबी उधार मांग ली। तय हुआ कि चुनाव लड़ने को कागजों में सिर्फ दिखावे के लिए विवाह होगा। मामला दो साल पहले का है। चुनाव लड़ाने के लिए दोस्त से उसकी बीबी उधार लेने के बाद उधार ली गई महिला चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई। इसके बाद दोस्त की नीयत बदल गई। उसने दोस्त को उसकी पत्नी लौटाने के बजाय उससे निकाह ही कर लिया। महिला भी चेयरमैन बनकर अपने पुराने पति और बच्चों को छोड़कर नए पति के साथ ही रहने लगी। उधर महिला के पति ने जसपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोस्त से उसकी बीबी वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर दो वर्ष पूर्व कुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया। इसकी विवेचना कुंडा थाने की एसआई सीमा कोहली ने की। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे की फाइल बंद कर दी थी। इधर पिछले कुछ दिनों से उक्त महिला के परिवार में उसकी सौतन की दखल बढ़ गई है। इसे ल...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 151वां जयंती वर्ष लगभग दो-तिहाई आबादी को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क व कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर

बीकानेर बुलेटिन आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ 30 जनवरी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के जरिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से होंगे रूबरू बीकानेर, 29 जनवरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती वर्ष में राज्य सरकार द्वारा शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। आमजन को इस योजना के तहत सामान्य बीमारी के लिए 50 हजार एवं गंभीर बीमारी के लिए साढ़े चार लाख रुपए तक का प्रति परिवार प्रति वर्ष बीमा होगा। इस योजना की वार्षिक प्रीमियम राशि 1750 करोड़ रुपए का लगभग 80 प्रतिशत यानी कि 14 सौ करोड रुपए वित्तीय भार राज्य सरकार द्वारा वह कर दायरे में आने वाली राजस्थान की लगभग दो-तिहाई आबादी का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली है। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि योजना में खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी और आर्थिक एवं सामाजिक आधारित जनगणना (एसईसीसी) सर्वे में चयनित लोग इस योजना में ...

डॉ आर.पी. गुप्ता ने राम मंदिर के लिए दिए 11 लाख

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 29 जनवरी । अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए बीकानेर के श्रद्धालु तन, मन व धन से सहयोग कर रहे है। धर्म नगरी के लोग मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से अपनी निजी कमाई के अर्थ को भगवान राम के भेंट चढ़ा रहे है। बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. आर.पी.गुप्ता व उनकी धार्मिक प्रवृृति की शिवानंद आश्रम से जुड़ी श्रीमती मीरां गुप्ता परिवार ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख की राशि भेंट कर चिकित्सकों को प्रेरणा दी है। शास्त्री नगर स्थित निवास स्थल पर शुक्रवार को पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, आर.एस.एस.के नगर कार्यवाह तरुण एटे को 11 लाख राशि का चैंक सौंपा। चैपड़ा व एटे के साथ संपर्क प्रमुख रोहित शर्मा, डां.पंकज लोहिया, प्रचार प्रमुख दुष्यंत ओझा और बीकानेर, शास्त्री नगर रेजिडेंट सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने डाॅ.गुप्ता व उनके परिजनांें का भाव व शब्दों से अभिनंदन किया। आर.एस.एस. के नगर कार्यवाह ने बताया कि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए लोग उत्साह व उमंग और श्रद्धा से आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग ने किया राज्य अध्यक्ष का स्वागत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर- आज दिनांक 29-01-2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के बीकानेर प्रभारी शहजाद उल हक के नेतृत्व में राज्य मानवाधिकार आयोग के राज्य अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण व्यास का सर्किट हाउस में माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया । मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के बीकानेर प्रभारी शहजाद उल हक ने बताया कि राज्य अध्यक्ष से वार्तालाप के दौरान उन्हें बीकानेर जिले एवं अन्य जिलों की समस्याओ से अवगत करवाया गया, एव उन समस्याओं के जल्द निवारण हेतु आग्रह किया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के बीकानेर जिलाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी जुगनू नायक, साजिद, प्रतीक माथुर अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहै ।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात बीकानेर में बाईपास रेलवे लाईन निर्माण का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को शीघ्र भेजा जाए -जलदाय मंत्री

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 29 जनवरी । जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आनंद प्रकाश से मुलाकात कर बीकानेर में बाईपास रेलवे लाईन निर्माण का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को शीघ्र भिजवाने के बारे में चर्चा की। उन्होंने इस दौरान एक विस्तृत पत्र भी अपनी ओर से महाप्रबंधक को सौंपा। मुलाकात के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री बृजेश गुप्ता और रेलवे के सेवानिवृत अधिकारी डॉ. किशनलाल मेघवाल भी मौजूद रहे। डॉ. कल्ला ने महाप्रबंधक को बताया कि भविष्य में बीकानेर क्षेत्र के रेल नेटवर्क को मजबूत करने एवं रेलवे के संचालन के लिए बीकानेर-लालगढ के बीच में डबल ट्रैक का निर्माण जरूरी है। यह केवल रेल बाईपास लाईन से ही संभव हो सकता है। रेलवे को बीकानेर के लोगों की इस बहुप्रतीक्षित मांग और आवश्यकता के सम्बंध में निर्णय कर इसका अपने स्तर पर शीघ्र निर्माण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जब पूर्व में बीकानेर बाईपास रेल लाईन का कार्य स्वीकृत किया था, तब राजस्थान सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की गई, जो कि अभी भी उपलब्ध है। यहां बाई...

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास IED धमाका, कारों के शीशे टूटे

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली में इजरायल के दूतावास के पास धमाका हुआ है. ब्लास्ट में 4 से 5 कारों को नुकसान पहुंचा है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है. इसके अलावा NIA की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि विस्फोट फुटपाथ के पास हुआ है. 4 से 5 कारों के शीशे टूट गए हैं.  धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है. दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. बता दें कि इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है. दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमें शाम 5.45 बजे धमाके की कॉल मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.  बता दें कि भारत और इजरायल आज अपने राजनयिक संबंधों के 29 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. भारत में इजरायल के दूतावास ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है. इजरायली दूतावास के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जैसा कि हम अपनी साझेदारी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं, आइए एक न...

बजट सत्र के पहले दिन तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा में किया हंगामा

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली : लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों ने विवादों में घिरे तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी की. राष्ट्रपति द्वारा बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के कुछ देर बाद लोकसभा की बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति को सभापटल पर रखा गया. निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेजः  निचले सदन की बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज प्रस्तुत किया. इससे पहले जदयू के नवनिर्वाचित सांसद सुनील कुमार ने सदन की सदस्यता की शपथ ली.    दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलिः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्तमान सदन के सदस्य सुरेश अंगडी एवं 26 पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी. इन दिवंगत पूर्व सदस्यों में रामविलास पासवान, राशिद मसूद, तरूण गोगोई, रामलाल राही, मोतीलाल बोरा, अहमद पटेल, जसवंत सिंह, सरदार बूटा सिंह शामिल हैं. सदन ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी. लोकसभा अध्यक्ष ने देश के लिए बलि...