Skip to main content

बजट सत्र के पहले दिन तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा में किया हंगामा

बीकानेर बुलेटिन



नई दिल्ली: लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों ने विवादों में घिरे तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए आसन के समीप आकर नारेबाजी की. राष्ट्रपति द्वारा बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के कुछ देर बाद लोकसभा की बैठक हुई. इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति को सभापटल पर रखा गया.

निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेजः
 निचले सदन की बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज प्रस्तुत किया. इससे पहले जदयू के नवनिर्वाचित सांसद सुनील कुमार ने सदन की सदस्यता की शपथ ली. 
 
दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलिः
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्तमान सदन के सदस्य सुरेश अंगडी एवं 26 पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी. इन दिवंगत पूर्व सदस्यों में रामविलास पासवान, राशिद मसूद, तरूण गोगोई, रामलाल राही, मोतीलाल बोरा, अहमद पटेल, जसवंत सिंह, सरदार बूटा सिंह शामिल हैं. सदन ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी. लोकसभा अध्यक्ष ने देश के लिए बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों एवं कोरोना योद्धाओं को भी नमन किया. 

श्रीवास्तव सदन के मानद अधिकारी नियुक्तः
ओम बिरला ने स्नेहलता श्रीवास्तव के लोकसभा महासचिव के पद से सेवानिवृत्त होने की जानकारी दी और कहा कि श्रीवास्तव को सदन का मानद अधिकारी नियुक्त किया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ने उत्पल कुमार सिंह को नया महासचिव नियुक्त किए जाने की भी सदन को जानकारी दी. 

कांग्रेस सदस्यों ने की नारेबाजीः
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही सभापटल पर आवश्यक कागजात रखने का निर्देश दिया, वैसे ही कांग्रेस सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद थे. कांग्रेस सदस्य ‘काला कानून वापस लो, अन्नदाता पर जुल्म बंद करो’ जैसे नारे लगा रहे थे.  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम सदन के माध्यम से ऐसा संदेश दे सकते हैं. हालांकि, सदस्यों का शोर शराब जारी रहा. सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्री मौजूद थे. गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति अभिभाषण का कांग्रेस एवं कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।