Skip to main content

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 151वां जयंती वर्ष लगभग दो-तिहाई आबादी को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क व कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर

बीकानेर बुलेटिन




आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ 30 जनवरी से
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के जरिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से होंगे रूबरू


बीकानेर, 29 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती वर्ष में राज्य सरकार द्वारा शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। आमजन को इस योजना के तहत सामान्य बीमारी के लिए 50 हजार एवं गंभीर बीमारी के लिए साढ़े चार लाख रुपए तक का प्रति परिवार प्रति वर्ष बीमा होगा। इस योजना की वार्षिक प्रीमियम राशि 1750 करोड़ रुपए का लगभग 80 प्रतिशत यानी कि 14 सौ करोड रुपए वित्तीय भार राज्य सरकार द्वारा वह कर दायरे में आने वाली राजस्थान की लगभग दो-तिहाई आबादी का निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली है।

सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि योजना में खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी और आर्थिक एवं सामाजिक आधारित जनगणना (एसईसीसी) सर्वे में चयनित लोग इस योजना में शामिल होंगे। लाभार्थी परिवार की पहचान जन आधार कार्ड के माध्यम से की जाएगी। इन्हें इंपेनल्ड निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने पर निःशुल्क उपचार सुविधा मिलेगी। जिले में अब तक पीबीएम अस्पताल, एसडीएम सेटेलाइट अस्पताल, 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व एक निजी अस्पताल श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन अस्पताल एम्पैनल हुई हैं। वहीं जो भी निजी अस्पताल योजना से जुडना चाहते हैं वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। पात्र परिवार को योजना का लाभ लेने के लिए जन आधार कार्ड पर राशन कार्ड नंबर, परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड नंबर और एसईसीसी का लाभार्थी परिवार होने पर 24 अंको का हाऊस होल्ड नंबर ईमित्रा के माध्यम से सीड करवाएं। इस बार योजना के तहत स्थानीय निवासी सहित अन्य राज्यों के लाभार्थी आमजन भी लाभान्वित हो सकेंगे। योजना के तहत 1576 प्रकार की बीमारियों के पैकेज शामिल किए गए हैं। इन पैकेज के अलावा कोविड-19 एवं डायलिसिस का ईलाज भी राज्य सरकार की ओर से देय होगा। योजना के तहत पूर्व की सभी बीमारियां कवर होंगी। परिवार के आकार व आयु की कोई सीमा बाध्य नहीं होगी। एक वर्ष तक के शिशु बिना परिवार कार्ड में नाम के भी योजना मे कवर होंगे। डीपीएम सुशील कुमार ने बताया कि आमजन जब भी अस्पताल आएं, अपना जनआधार कार्ड अवश्य साथ लेकर जाएं। अस्पताल से डिस्चार्ज के समय फीडबैक फॉर्म अवश्य भरें। अस्पताल में इलाज के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं ताकि आपको बीमा वॉलेट की जानकारी एसएमएस से मिल सके। योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001806127 रहेंगे। 

योजना अब पहले से बेहतर 

आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि योजना में पहले कुल 1401 पैकेज और प्रोसीजर थे जिन्हें नवीन चरण में बढ़ाकर अब 1576 कर दिया गया है। इनमें 466 सामान्य बीमारियों एवं 1110 गंभीर बीमारियों के पैकेज शामिल किए गए हैं। बीमा कवर पहले ₹330000 प्रति वर्ष था जिसे बढ़ाकर ₹500000 प्रति वर्ष किया गया है। पहले मरीज के भर्ती होने के बाद 10 दिनों तक की दवाइयां पैकेज में शामिल थी नए चरण में इसे बढ़ाकर 15 दिन कर दिया गया है। जल्द ही पोटेबिलिटी के माध्यम से राज्य के पात्र परिवार इस योजना से जुड़े अन्य राज्यों में भी निशुल्क इलाज ले सकेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...