Skip to main content

Posts

जो कुछ मिला बीकानेर के कारण ही मिला-न्यायमूर्ति व्यास मुक्ति संस्थान ने किया मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 28 जनवरी। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास का गुरुवार को मुक्ति संस्थान की ओर से सर्किट हाउस में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने कहा कि बीकानेर उनका कर्म क्षेत्र रहा है। यहां की संस्कृति और परम्पराओं से उन्हें सीखने को मिला। उन्हें जो कुछ भी मिला है, बीकानेर के कारण ही मिला है। यहां के लोगों से मिला प्यार उनके लिए अविस्मरणीय है। व्यास ने अध्ययन एवं वकालात के दौर के अनुभवों के बारे में बताया। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एड. हीरालाल हर्ष ने कहा कि साधारण परिवार में जन्में न्यायमूर्ति व्यास ने अनेक चुनौतियों का सामना किया तथा एक मुकाम हासिल किया। इनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुक्ति के सचिव तथा वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि व्यास ने एक कुशल अधिवक्ता और कुशल न्यायविद् के रूप में अपनी गहरी छाप छोड़ी। मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में वह एक बार फिर ‘मानव मित्र’ बनकर कार्य करेंगे। केन्द्रीय साहित्य अकादमी में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने ...

गुरु नानक मार्केट बर्तन व्यवसायों की नई पहल

बीकानेर बुलेटिन बर्तन दुकानदारों को भविष्य में किसी तरह की तकलीफ ना हो एवं एकता बनी रहे इस बात पर विचार करते हुए कुछ नियम कायदे बनाए गए हैं जिस पर सभी व्यापारी बाध्य रहेंगे  नियम तथा शर्तें निम्न प्रकार से रहेगी 1. कोई भी दुकान का व्यक्ति अपनी फुटपाथ से बाहर नहीं बैठेगा ! 2. किसी भी दुकान के आगे से ग्राहक को आवाज देकर नहीं बुलाएगा! 3. अपनी दुकान की सीमा में आए हुए ग्राहक को ही बुला सकता है 4. दूसरे व्यापारी की दुकान की सीमा के अंदर आए हुए ग्राहक को किसी भी तरह का इशारा एवं आवाज नहीं लगाएगा 5. अपनी दुकान के फुटपाथ तक ही दुकान का सामान लगाएगा 6. अपनी दुकान के बाहर कुर्सी लगाकर बैठना तथा राह चलते ग्राहक को हाथ पकड़ कर रोकना मना है  7. उपरोक्त बनाए गए नियम तथा शर्तों की अवहेलना करने पर बाकी के सभी दुकानदार उस दुकानदार व्यापारी के  विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने बाबत स्वतंत्र रहेंगे

बिना नवीनीकृत लाइंसेंस ओर 16 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जेएनवीसी पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा द्वारा अवैध हथियार व हथियार तस्करों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत आज जेएनवीसी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बिना नवनीकृत लाईसेंस व 16 जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से की जा रही है। पूछताछ थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में एचसी रोहिताश मय टीम द्वारा बीकानेर नर्सिंग होम के सामने पवनपुरी से मुल्जिम अनोपसिंह पुत्र रतनसिंह जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी गुजर बाड़ा तहसील हांसी हिसार पीएस नारलोन हरियाणा को बिना नवीनीकृत लाईसेंसी एक रिवॉल्वर मय 16 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 2021 वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं 15 वां सामुहिक विवाह समारोह सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट-2021 वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं 15 वां सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन माणक गेस्ट हाऊस के पास नोखा रोड,  किश्मीदेसर में किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार की  महिला और बाल विकास मंत्री एवं वस्त्र मंत्री  स्मृति ईरानी एवं माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिह थे जिन्हानें विडियो काॅफ्रेसिंग के माध्यम से जुडकर समाज के नव दम्पतियों और समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को आर्शिवाद दिया साथ ही केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन राम  मेघवाल का 15वें सामुहिक विवाह कार्यक्रम के प्रशंसा भी की। आज गुरुवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता  विजयानन्द जी महाराज ने की। कार्यक्रम के अध्यक्ष  विजयानन्द महाराज ने अपने आर्शीवचन में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा समाज हित में चलाये जाने वाले कार्यों के लिये साधुवाद प्रदान किया। आज के कार्यक्रम में नगर निगम बीकानेर महापौर  ने महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करते हुये समाज में जागृति की बात कही।  आज के आयोजन में 30 जोडे परिणय स...

अब रिको में क्षेत्रीय स्तर पर हो सकेगा उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं पूर्व अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि रिको द्वारा आदेश जारी कर उद्यमियों को अनेक रियायतें प्रदान की गई है | इस हेतु रिको द्वारा 25 जनवरी 21 से 31 मार्च 21 तक फास्ट ट्रेक शिविर का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए रिको के प्रबंध निदेशक और सलाहकार इंफ्रा के अधिकार रिको के क्षेत्रीय अधिकारियों को दिया गया है | अब रिको के क्षेत्रीय स्तर पर ही भूमि के प्रीमियम के भुगतान का समय विस्तार एवं औद्योगिक उत्पादन व गतिविधियों को शुरू करने में देरी के कारण में समय के विस्तार के अधिकार भी शामिल है | साथ ही रिको द्वारा आदेश जारी कर ई-ऑक्शन में भूमि के प्रीमियम भुगतान के लिए प्रचलित मौजूदा प्रावधानों आंशिक संसोधन करते हुए 30 दिवस में प्रीमियम भुगतान नहीं कर पाने के कारण उद्यमी द्वारा जमा बयाना राशि को जब्त करने के प्रावधान के स्थान पर 11 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ रिको के क्षेत्रीय अधिकारी को 90 दिवस का समय विस्तार के अधिकार प्रदान किये गये हैं वहीं रिको प्रबंध निदेशक द्वारा 15 प्रतिशत सालाना ब्याज पर अतिरिक्त 90 दिवस का समय व...

मोस्ट वांटेड अपराधी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर आखिर पकड़ा गया

बीकानेर बुलेटिन अलवर। राजस्थान का मोस्ट वांटेड अपराधी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पकड़ा गया है। सितम्बर 2019 से फरार चल रहे पपला गुर्जर को पकड़ने में राजस्थान की अलवर पुलिस ने 28 जनवरी को सफलता हासिल की है। 17 माह बाद पपला गुर्जर को अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। पुख्ता जानकारी पुलिस कांफ्रेंस के बाद मिल सकेगी। पपला की गिरफ्तारी को लेकर जयपुर रेंज पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। पूरे मामले के संबंध मं डीजीपी जयपुर शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राजस्थान पुलिस ने पपला पर एक लाख का इनाम रखा हुआ था। बता दें कि कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर हरियाणा के महेन्द्रगढ़​ जिले के खैरोली का रहने वाला है। हरियाण और राजस्थान में पपला गुर्जर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पपला गुर्जर कभी राजस्थान में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर आनंदपाल जितना खतरनाक है। पपला ने अपने गुरु शक्ति गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सितम्बर 2019 में गैंगस्टर पपला गुर्जर अपनी गैंग के करीब एक दर्जन ...

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद लड़की ने की थी आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन नोखा कस्बे के गांव सोवा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी पांच महीने बाद पकड़ा गया। 15 साल की लड़की ने वारदात के बाद झोपडी में ही आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि लड़की का बयान उसके पास नहीं था। शुरू में माना गया कि लड़की ने आत्महत्या की है, जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। तब मौके से एफएसएल नमूने लिए गए। अब पुलिस के सामने सवाल था कि ये सब किसने किया? मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस को गांव के युवक हंसराज नायक पर शक हुआ। उसका टेस्ट करवाया गया। दुष्कर्म से जुड़े अन्य टेस्ट भी करवाये, जिसमें साबित हो गया कि हंसराज ने ही वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।