Skip to main content

Posts

घर घर कचरा संग्रहण हेतु अब तक की सबसे आधुनिक तकनीकी निविदा जारी, 3 वर्षों की लागत लगभग 34 करोड़ रुपए

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम बीकानेर द्वारा घर घर कचरा संग्रहण के लिए महापौर के प्रयासों से बनी अब तक की सबसे आधुनिक एवं तकनीकी निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम द्वारा जारी निविदा की 3 वर्षों की लागत लगभग 34 करोड़ रुपए आंकी जा रही है । अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त इस निविदा के लिए प्रि- बिड मीटिंग भी पिछले हफ्ते नगर निगम अधिकारियों के साथ की गई जिसमें आयी फर्मों की शंकाओं एवं सुझावों को लिया गया है। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के महत्वाकांक्षी निविदा में सफल निविदादाता द्वारा सबसे पहले पूरे बीकानेर की जीटीएस मैपिंग की जाएगी एवं कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। इस कंट्रोल सेंटर एवं जीटीएस मैपिंग की सहायता से यह सुनिश्चित होगा की शहर के किस जगह से कचरा संग्रहण किया गया है कहां से नहीं। फर्म द्वारा शहरे के सभी घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मैपिंग की जाएगी । निविदा शर्तों के अनुसार फर्म को कार्यादेश मिलने के 2 माह में पूर्ण रूप से कार्य शुरू करना होगा। फर्म द्वारा नगरीय सीमा के सभी घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से ऑटो टिपर के माध्यम से कचरा संग्रहण करना होगा। फर्म को नगर निगम के संसाधन जैस...

सोमवार से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यालय जिला कलक्टर मेहता ने विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नियुक्त किए प्रशासनिक अधिकारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,17 जनवरी । जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि 18 जनवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रत्येक कक्षा-कक्ष में क्षमता से 50 फीसदी विद्यार्थी ही बिठाए जाना सुनिश्चित किया जाना है। जिला कलक्टर ने जिले में कक्षा 09 से 12 के विद्यालयों में कोविड-19 गाईड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नियुक्त किया है। ये अधिकारी 18 जनवरी को उन्हंे आवंटित विद्यायलों में निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। आदेशानुसार अधिकारी विद्यालय में नामांकित छात्र, उपस्थित छात्र-छात्राए, उपस्थित शिक्षक व अनुपस्थित शिक्षक, छात्रों का सिटिंग मेनेजमेन्ट सोशल डिस्टेसिंग के साथ ,मास्क लगाया है या नहीं, अभिभावकों की सहमति प्राप्त की गई है अथवा नहीं, विद्यालय में चलाए जा रहें कार्यक्रम के संबंध मंे टिप्पणी,सफाई, हैण्डसेन्टराईज की व्यवस्था, सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है अथवा नहीं आदि पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नियुक्त अधिकारी करंेगे निरीक्षण-आयुक्त उपनिवेशन छगनल...

सीनियर डॉक्टरों द्वारा वैक्सीनेशन करवाने से टीकाकरण को लेकर आशंकाएं हुई ध्वस्त : नमित मेहता

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 17 जनवरी। कोविड-19 के विरुद्ध वैक्सीनेशन अभियान सोमवार को आगे बढ़ेगा। फिर से उन्हीं पांच बूथों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे जहां उद्घाटन सत्र आयोजित हुए थे। इन्हीं बूथों पर सप्ताह में 4 दिन टीकाकरण जारी रहेगा जब तक इन से संबंधित क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का अवसर ना मिल जाए। प्रत्येक बूथ पर अगले 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन के लिए कोविन ऐप के मार्फत एसएमएस द्वारा बुलावा भेजा गया है।  जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार को उद्घाटन सत्र की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि टीकाकरण से एक भी व्यक्ति को जरा सा भी दुष्प्रभाव नहीं दिखा जबकि टीकाकरण हुए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। बहुत ही सुरक्षित और सधी हुई शुरुआत के साथ बीकानेर कोविड वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा वैक्सीनेशन करवाने संबंधी जानकारी जैसे-जैसे आमजन में वायरल होगी अपने आप वैक्सीनेशन के लिए उत्साह बढ़ता जाएगा।  उन्होंने सोमवार को आयोजित होने वाले सत्रों के लिए संबंधित प्रभारी अधिकारियों क...

विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर व देहात की संयुक्त संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 17 जनवरी 2021 - विप्र फाउंडेशन शहर व देहात की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आज धरणीधर रंगमंच में बीकानेर जोन के प्रदेशाअध्यक्ष भँवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई है !! विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक बैठक विफा में विफा के राष्ट्रीय सचिव,बीकानेर जोन प्रभारी दिपक पारीक,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेताराम तावनिया, वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा,शिक्षा विभाग से विजय शंकर आचार्य सहित विफा शहर अध्यक्ष राजकुमार व्यास,देहात अध्यक्ष शिवरतन सारस्वत आदी ने ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के तैलचित्र के समक्ष दिप प्रवज्जलित कर संगठनात्मक बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया !! विफा प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य ने बताया कि संगठनात्मक बैठक में विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय की गई जिसमें विप्र शिक्षा निधि,लर्न एंड अर्न,सारथी कैरियर काउंसलिंग,बाबू मोशाय,संस्कारोदय प्रशिक्षण शिविर,आरोग्य सारथी,प्रतिभा सम्मान समारोह,महिला शक्ति केंद्र,सम्पर्क योजना,स्वच्छता अभियान...

मंदिर तुड़वाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो होगा प्रदर्शन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । खेतेश्वर बस्ती में आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जोड़बीड़ क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर को तुड़वाने वाले राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के इस फैसले की निंदा की गई। साथ ही सामूहिक रूप से यह निर्णय भी लिया गया कि अगर पुलिस जल्दी ही इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।  इस मामले के परिवादी सुरेन्द्रसिंह ने कहा कि राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जेएनवीसी थाने में परिवाद दिया गया है जिसके 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने के कारण भक्तों में रोष है। अगर जल्दी ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो ये प्रकरण जयपुर तक ले जाया जाएगा।

HOUR FOR NATION-एक ट्राली प्लास्टिक कचरा एवं झाड़िआ साफ की स्टेडियम ट्रैक से

बीकानेर बुलेटिन रविवार 17/1/21 टीम ऑवर फॉर नेशन आज सुबह राजकीय श्री करनी सिंह स्टेडियम पहुँची ,स्टेडियम ट्रैक पर लगी फैंसिंग पर वाली कांटे वाली झाड़िए होने के कारन खिलाड़िओ को काफी परेशानी होती थी ,उनको हटाया , साथ ही लगभग एक ट्राली प्लास्टिक कचरा एकत्र करके डंपिंग यार्ड पहुंचाया गया . खिलड़ियों एवं स्टेडियम आने वालो से स्टेडियम को साफ़ रखने की प्रार्थना की . बिक्री कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री सुनील रिणवा आज से टीम के सदस्य बने . एयरटेल पेमेंट बैंक राजस्थान मुखिया श्री गोविन्द जोशी ने स्वछता अभियान में उत्साहित हो हिस्सा लिया.

कोविड स्टोरीज़ ऑफ हेमांग राष्ट्र का लोकार्पण 18 जनवरी को

बीकानेर बुलेटिन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक राइस कोविड स्टोरीज़ ऑफ हेमांग राष्ट्र का लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ऑनलाइन कार्यक्रम में 18 जनवरी 2021 को अपराह्न 12 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ महेश चंद्र शर्मा भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति, हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला, प्रोफेसर एस.डी शर्मा, पूर्व कुलपति, कोटा विश्वविद्यालय प्रोफेसर पी.के. दशोरा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के आचार्य प्रोफेसर एस. के. शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश स्वामी सम्मिलित होंगे । पुस्तक पर टिप्पणी डूंगर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य कृष्णा तोमर और एमजीएसयू के इतिहास विभाग की डॉ मेघना शर्मा द्वारा की जाएगी।  कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. दिव्या जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सृजनात्मक को प्रोत्साहित करना है जिससे समाज में एक सकारात्मकता के भाव को प्रोत्साहित किया जा सके...