Skip to main content

सोमवार से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यालय जिला कलक्टर मेहता ने विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नियुक्त किए प्रशासनिक अधिकारी

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर,17 जनवरी। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि 18 जनवरी से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्रत्येक कक्षा-कक्ष में क्षमता से 50 फीसदी विद्यार्थी ही बिठाए जाना सुनिश्चित किया जाना है।

जिला कलक्टर ने जिले में कक्षा 09 से 12 के विद्यालयों में कोविड-19 गाईड लाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नियुक्त किया है। ये अधिकारी 18 जनवरी को उन्हंे आवंटित विद्यायलों में निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

आदेशानुसार अधिकारी विद्यालय में नामांकित छात्र, उपस्थित छात्र-छात्राए, उपस्थित शिक्षक व अनुपस्थित शिक्षक, छात्रों का सिटिंग मेनेजमेन्ट सोशल डिस्टेसिंग के साथ ,मास्क लगाया है या नहीं, अभिभावकों की सहमति प्राप्त की गई है अथवा नहीं, विद्यालय में चलाए जा रहें कार्यक्रम के संबंध मंे टिप्पणी,सफाई, हैण्डसेन्टराईज की व्यवस्था, सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है अथवा नहीं आदि पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

नियुक्त अधिकारी करंेगे निरीक्षण-आयुक्त उपनिवेशन छगनलाल श्रीमाली राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका महारानी स्कूल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारह गुवाड़, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र राजपुरोहित राजकीय मेजर जैम्स थौम्स उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, आईजी स्टाफ ॠषिबाला श्रीमाली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरुद्वारा रानी बाजार, अतिराक्त आयुक्त उपनिवेशन (अपील) रामरतन सोकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगागेट, अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन (सतर्कता) महावीर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी बीकानेर का निरीक्षण करेंगे।
इसी प्रकार से उपायुक्त उपनिवेशन रणजीत बिजारणिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साउथ एक्सटेंशन पवनपुरी बीकानेर, उप निदेशक आईसीडीएस श्रीमती शारदा चैधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका महर्षी दयानंद मार्ग पुरानी जेल रोड, आर ए ए श्रीमती पुष्पा सत्यानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय तेलीवाड़ा, अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक सांगवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमीसर, रजिस्ट्रार स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय कपूरशंकर मान राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रताप बस्ती बीकानेर, अतिरिक्त आयुक्त आबकारी विभाग अजीत सिंह राजावत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर गेट, रजिस्ट्रार एमजीएसयू आरडी बैराठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबूबारी,डी सी उपनिवेशन के एल सोनगरा राउमावि सर्वोदय बस्ती, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर राउमावि सार्दुल स्पोर्टस , सहायक निदेशक लोक सेवाएं सवीना विश्नोई, सहायक कलेक्टर बिन्दू खत्री राजकीय रावतमल बोथरा उमावि, भू-प्रबंध अधिकारी महावीर खराड़ी राउमावि श्रीरामसर, सहायक भं-प्रबंध अधिकारी सुशीला वर्मा तथा उपायुक्त नगर निगम पंकज शर्मा राउमावि सुजानदेसर का निरीक्षण करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।