Skip to main content

घर घर कचरा संग्रहण हेतु अब तक की सबसे आधुनिक तकनीकी निविदा जारी, 3 वर्षों की लागत लगभग 34 करोड़ रुपए

बीकानेर बुलेटिन





नगर निगम बीकानेर द्वारा घर घर कचरा संग्रहण के लिए महापौर के प्रयासों से बनी अब तक की सबसे आधुनिक एवं तकनीकी निविदा जारी कर दी गई है। नगर निगम द्वारा जारी निविदा की 3 वर्षों की लागत लगभग 34 करोड़ रुपए आंकी जा रही है । अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त इस निविदा के लिए प्रि- बिड मीटिंग भी पिछले हफ्ते नगर निगम अधिकारियों के साथ की गई जिसमें आयी फर्मों की शंकाओं एवं सुझावों को लिया गया है।

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के महत्वाकांक्षी निविदा में सफल निविदादाता द्वारा सबसे पहले पूरे बीकानेर की जीटीएस मैपिंग की जाएगी एवं कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। इस कंट्रोल सेंटर एवं जीटीएस मैपिंग की सहायता से यह सुनिश्चित होगा की शहर के किस जगह से कचरा संग्रहण किया गया है कहां से नहीं। फर्म द्वारा शहरे के सभी घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मैपिंग की जाएगी । निविदा शर्तों के अनुसार फर्म को कार्यादेश मिलने के 2 माह में पूर्ण रूप से कार्य शुरू करना होगा। फर्म द्वारा नगरीय सीमा के सभी घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से ऑटो टिपर के माध्यम से कचरा संग्रहण करना होगा। फर्म को नगर निगम के संसाधन जैसे 60 ऑटो टीपर तथा 5 रिफिलिंग कंटेनर लेने होंगे जिनका किराया नगर निगम फर्म से वसूल करेगा। 

इसके अलावा फर्म द्वारा अपने भी लगभग 100 ऑटो टीपर लगाने होंगे, ऐसे में इस निविदा के बाद शहर में 60 की जगह अब 160 ऑटो टीपर होंगे। फर्म को नगर निगम के भंडार गृह में संसाधन खड़े करने पर पार्किंग का भी भुगतान नगर निगम को करना होगा साथ ही नगर निगम में बनाए जाने वाले कंट्रोल सेंटर का भी किराया नगर निगम को देना होगा। फर्म को भुगतान उठाए गए कचरे के वजन पर दिया जाएगा । फर्म का भुगतान प्रति टन कचरे के आधार पर किया जाएगा । ऐसे में फर्म जी कोशिश अधिक से अधिक कचरा उठाने की होगी । फर्म घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा संग्रहण के अलावा शहर में लगे कचरा पत्रों से भी कचरा ले पाएगा इसके अलावा मिट्टी,पत्थर तथा नालियों की शिल्ट फर्म द्वारा नहीं उठाई जाएगी ।

फर्म द्वारा ऑनलाइन वे ब्रिज बनाने होंगे । ऑनलाइन वेब्रिज से कचरे का वजन होते ही ऑटोमैटिक नगर निगम को मिल जाएगा जिससे काफी मैनपॉवर की बचत होगी। फर्म द्वारा घरेलू इलाकों में दिन में एक बार तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से दिन में 2 बार कचरा संग्रहण किया जाएगा। निविदा के पहले साल फर्म द्वारा पीओएस मशीनों द्वारा सिर्फ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सरकार द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज लिया जाएगा तथा अगले साल से घरेलू उपभोक्ताओं से भी यूजर चार्ज लिया जाएगा। फर्म द्वारा लिया गया यूजर चार्ज क्कह्रस् मशीनों द्वारा सीधा नगर निगम के एस्क्रो अकाउंट में जाएगा इस राशि का उपयोग फर्म को भुगतान करने में किया जाएगा, जिससे नगर निगम पर भुगतान हेतु अनावश्यक भार नहीं होगा। यह निविदा प्रारंभिक रूप से 3 वर्षों के लिए होगी । 

फर्म का कार्य संतोषजनक होने पर इसे आगे 2 वर्षों के लिए भी बढ़ाया जा सकेगा।

शहर से संग्रहित कचरे को आगे कचरा निस्तारण केंद्र में ले जाया जाएगा जहां कचरे का प्रथक्करण कर कचरे को 16 अलग अलग श्रेणियों में विभाजित कर रिसाइकिल या रियूज किया जाएगा ।महापौर सुशीला कंवर की इस महत्वाकांक्षी निविदा पर पिछले 4 महीनों से कार्य किया जा रहा था जिसे अब निविदा जारी कर आगामी दिनों में धरातल पर लागू किया जाएगा। इस निविदा की प्रि- बीड मीटिंग में राष्ट्रीय स्तर की फर्मों ने भाग लिया, जिससे यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में बीकानेर शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतरीन होगी।

महापौर ने बताया कि घर घर कचरा संग्रहण हेतु अब तक की सबसे आधुनिक तकनीकी निविदा जारी की गई है इस निविदा से मुझे विश्वास है कि प्रभावी रूप से शहर के प्रत्येक घर से कचरा संग्रहित होगा तथा बीकानेर को कचरामुक्त बनाने की और एक साकार कदम होगा। घरों से कचरा संग्रहण ना होने के साथ अन्य कई शिकायतों एवं भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस निविदा को बनाया गया है । यह योजना बीकानेर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।