Skip to main content

Posts

एसीबी दो आरएएस अफसरों को 5-5 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया

बीकानेर बुलेटिन जयपुर । भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज राजस्थान के दो आरएएस (RAS) अफसरों को 5-5 लाख रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। ट्रैप हुए दौसा जिले के आरएएस अफसर पुष्‍कर मित्‍तल और पिंकी मीणा ने सड़क निर्माण का काम करने वाली एक कंपनी से रिश्‍वत मांगी। कंपनी पदाधिकारी कई बार समझाते रहे कि वे घूस देने की स्थिति में नहीं है। इस पर अफसरों का कहना था कि अगर खर्चा करोगे तो काम शुरू होने से पेमेंट बनने तक किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस पर पीड़ित ने एसीबी के पास पहुंचकर इसकी सूचना दी। एसीबी ने बुधवार सवेरे दोनों अफसरों को रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया। जयपुर एसीबी की टीम ने यह ट्रेप दौसा जाकर किया। बताया जा रहा है कि बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा और दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल काफी समय से निर्माण ठेकेदार के काम में अड़चन लगा रहे थे। एसीबी डीजी बीएल सोनी ने जयपुर की टीम के साथ ट्रेप की कार्ययोजना बनाई। एसपी नवरतन वर्मा और सीआई नीरज भारद्वाज की टीम ने इस ट्रेप को टेकअप किया। 

भारत में कोरोना वैक्सीन सबसे सस्ती, दाम 300 रुपये से भी कम, दुनिया में 5600 रुपये तक है अन्य टीकों की कीमतें

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली : कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है. वहीं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होने वाला है. देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई है. दोनों ही वैक्सीन को भारत में तैयार किया गया है, वहीं ये दोनों वैक्सीन दुनिया में बनी अन्य कोरोना वैक्सीन की तुलना में काफी सस्ती है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक के अलावा भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक खरीदी जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 55 लाख खुराक खरीदी जा रही है. कोवैक्सीन की 38.5 लाख खुराक में से प्रत्येक पर 295 रुपये (टैक्स लगाकर) की लागत आएगी. वहीं भारत बायोटेक 16.5 लाख खुराक फ्री मुहैया करा रही है, जिससे इसकी लागत प्रत्येक खुराक पर 206 रुपये आएगी. वहीं भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 200 रुपये प्रति डोज खरीदी है. इस वैक्सीन की 200 रुपये कीमत में टैक्स शामिल नहीं है. कोवीशील्ड की कीमत भारत में 210 रुपये (टैक्...

3 महीने पहले की शादी, ससुर ने किया रेप,और सास भी...

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली के रोहिणी इलाके में अपना धर्म छोड़ करके एक मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज करने वाली लड़की ने अपने शौहर के अलावा ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में पढ़ते थे। 3 माह पहले उसने धर्म बदल कर सोहेल से तीस हजारी कोर्ट में शादी की। लेकिन, अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश हो रही है। पीड़िता का कहना है कि स्कूल में पढ़ने के दौरान उसकी मुलाकात सोहेल से हुई थी। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिला कर उसका रेप कर लिया। बाद में शादी हुई तो सोहेल के अब्बा ने भी उसका बलात्कार किया। वहीं सास उसको वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती रही। रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था। पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग ...

होटल में आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ 5 महिला सहित अन्य गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन इंदौर में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि होटल को देह व्यापार का अड्डा बनाकर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त सात पुरुष और पांच महिला सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है।  यहां होटल में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तकरीबन एक लाख रुपये के एक दर्जन मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किये हैं। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप्प के जरिये गिरोह के सरगना युवतियों के फोटो दिखाकर देह व्यापार का धंधा संचालित करते थे। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की टीम ने होटल से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की है।

अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के बारां से एक हत्या का मामला सामने आया हैं। जहां पर पूर्व सरपंच ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध थें। अक्सर पति-पत्नी में इस बात को लेकर विवाद होता था‌। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया हैं। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही हैं। मृतका के भाई धनराज वैष्णव ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ तीन-चार साल से मारपीट हो रही थीं। उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध थें। जिसे लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। वहीं आरोपी मुरारी लाल वैष्णव पूर्व में गांव का सरपंच भी रह चुका हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

और सशक्त होगी आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना योजना का तीसरा चरण 26 जनवरी से

बीकानेर बुलेटिन सरकारी-निजी अस्पतालों में निःशुल्क और केशलेस ऑपरेशन व भर्ती सेवाओं को लेकर अपनी खास पहचान बना चुकी आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना का तीसरा चरण 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। नए मानदंडों पर खरे उतरने वाले सरकारी व निजी अस्पताल और बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे। योजना में एम्पेनलमेन्ट और अन्य तैयारियों को लेकर मंगलवार को निदेशालय स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया।  वीसी में राज्य स्तर से शामिल राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंश एजेंसी के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आई.ए.एस. काना राम ने सभी जिला प्रभारियों को योजनान्तर्गत अधिकाधिक निजी अस्पतालों को एम्पनेल करने तथा अधिकाधिक आमजन को निःशुल्क व कैशलेस सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि योजना में खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी और आर्थिक, सामाजिक एवं जाति आधारित जनगणना एसइसीसी सर्वे में चयनित लोग इंपेनल्ड निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती रहकर अपना ईलाज निशुल्क करवा सकेंगे।  उन्होंने बताया कि जो भी निजी अस्पता...

बीकानेर:- अवैध देशी शराब सहित एक युवक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जिले के जामसर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पव्वे सहित एक जने को पकड़ा। जामसर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिको खारा क्षेत्र में एक युवक अवैध तरीक से शराब बेच रहा है इस पर जामसर थाने के हैडकांनि ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर देखा तो मौके पर नितेश राम उर्फ नितेश्वर पुत्र दुखित राम को दबोचाा लिया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 55 अवैध पव्वे बरामद किये है। पुुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।