Skip to main content

Posts

बीकानेर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोचा

  बीकानेर@ पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी रामपुरा बस्ती का रहने वाला है। आरोपी की पहचान प्रेम मेघवाल के रूप में हुई है।  उल्लेखनीय है कि बीती रात हुई घटना पर एसपी प्रीति चंद्रा ने तुरंत एक्शन के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया है।  पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्रीमती प्रीति चन्द्रा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 06.01.2021 को वक्त करीब 8:00 से 8:30 पीएम पर पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर में रामपुरा बाईपास पर मासूम नाबालिग बच्ची उम्र 5 साल को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा टॉफी खिलाने का लालच देकर बहला फुसलाकर रेल्वे लाईन के किनारे झारियों में ले जाकर बलात्कार किया जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तुरन्त मौका पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया पिड़िता का मेडीकल बोर्ड द्वारा पीबीएम अस्पताल बीकानेर से बलात्कार सम्बन्धी मेडीकल मुआयना करवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया आईपीएस के निर्देषन में ए...

स्वतंत्रता सेनानी स्व. जीवनलाल जी डागा की सातवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धाजलि सभा

  बीकानेर@ आज दिनांक 7जनवरी 2021 को डागा चौक मे स्वतंत्रता सेनानी स्व. जीवनलाल जी डागा की सातवीं पुण्य तिथि पर उनके निवास स्थान पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन कर स्व. डागा को पुष्पाजलि उनके दतक पुत्र श्याम सुन्दर, पियुस, सोहनलाल जोशी गिरधर तवँर मुकनाराम चौधरी प.दुर्गा दत मनमोहन पुरोहित सुन्दर लाल मदन सेवग ,आनंद सारस्वत कमल कल्ला मुलसा चौधरी उम्मेद, गिरधर व्यास रघु पारीक सुरजाराम बाबुलाल गिरधारी लाल राजेन्द्र मुधडा व अन्य लोगों द्बारा पुष्पांजलि दि गई ः

बिना अनुमति अवकाश नहीं लेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

  बीकानेर, 07 जनवरी । जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक आदेश में जिले में नियुक्त समस्त जिला स्तरीय अधिकारियोें को निर्देश दिए हैं कि अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी अवकाश नहीं लेंगे और ना ही मुख्यालय छोड़ेंगे। आदेश की पालना नहीं करने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

बीकानेर में एसीबी ने रिश्वत लेते इंजीनियर को किया गिरफ्तार

  बीकानेर@  घूसखोरों के खिलाफ एक्शन में आयी एसीबी की टीम ने आज बीकानेर में बड़ी कार्रवाई की हैं। टीम ने प्रार्थी की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की हैं। बिजली कंपनी के कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी हैं। एसीबी के एएसपी रजनीश पुनियां ने कार्रवाई की हैं। एसीबी की टीम ने इंजीनियर नारायण व्यास को एक लाख की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया हैं,साथ ही दलाल कन्हैया को भी दबोचा गया हैं। यह रिश्वत वीसीआर में राशि को कम करने के एवज में ली जा रही थी। एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशों पर की गयी हैं। हालांकि अभी तक कार्रवाई जारी हैं।

बीकानेर भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार

  बीकानेर@   जिले में पिछले कई दिनों से डीएसटी टीम द्वारा अवैध रुप से शहर में आ रहे मादक पदार्थों पर कार्यवाही कर आरोपियों को पकडने का काम कर रही है गुरुवार को सुबह जमासर पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए दिल्ली नंबर की कार से करीब 9200 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने गोलियां के साथ दो व्यक्तियों को भी पकड़ा है।

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत को सौपी बड़ी जिम्मेदारियां

  नई दिल्ली। जानकारी के अनुसार केरल सहित अन्य राज्यों में होन वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भरोसा जताते हुए उन्हे केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है. वहीं गहलोत के साथ लुइजिनो फैलेरियो और जी. परमेश्वर को भी चुनाव का जिम्मा सौंपा है.उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद भी है। कांग्रेस आलाकमान ने प.बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में होने वाले चुनावों को लेकर भी सौंपी जिम्मेदारियां जानकारी के अनुसार इस साल प.बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों में अन्य पार्टियों ने भी अपनी ताकत झोंक रखी है. वहीं कांग्रेस ने भी यहां होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयरी शुरू कर दी है. कांग्रेस पार्टी के आलाकमान की ओर से असम का भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, शकील अहमद को जिम्मा सौंपा गया है. वहीं तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वीर...

बीकानेर शर्मसारः छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार

  बीकानेर@ घर के आगे खेल रही बच्ची को टाॅफी दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार करने की घटना सामने आई है। बच्ची की हालत खराब है, उसे पीबीएम के जनाना अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती कराया गया है।सीओ सिटी सुभाष शर्मा के मुताबिक छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। पीबीएम के लेबर रूम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि बच्ची दस रुपए देने का लालच देकर कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया। रामपुरा बस्ती में किसी सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के रोने व चिल्लाने पर वह उसे छोड़ कर भाग गया। बाद में रोते हुए घर पहुंची और आप बीती बताई। तब परिजन बच्ची को लेकर पीबीएम के जनाना अस्पताल लेकर आए, जहां उसे लेबर रूम में भर्ती किया गया है।सीओ सिटी, व पुलिस अधिकारी पहुंचे छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की सूचना मिलने के बाद करीब साढ़े 12 बजे सीओ सिटी सुभाष शर्मा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र बारुपाल, रामप्रताप पीबीएम अस्पताल पहुंचे। वहीं रात को ही पुलिस ने मेडिकल ज्यूरिस्ट की टीम को बुलवाया, बच्ची का परीक्षण कराया।पुलिस के दावे फेल जिला पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर बड़...