Skip to main content

बीकानेर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोचा

 


बीकानेर@ पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी रामपुरा बस्ती का रहने वाला है। आरोपी की पहचान प्रेम मेघवाल के रूप में हुई है। 


उल्लेखनीय है कि बीती रात हुई घटना पर एसपी प्रीति चंद्रा ने तुरंत एक्शन के निर्देश दिए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया है। 

पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्रीमती प्रीति चन्द्रा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 06.01.2021 को वक्त करीब 8:00 से 8:30 पीएम पर पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर में रामपुरा बाईपास पर मासूम नाबालिग बच्ची उम्र 5 साल को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा टॉफी खिलाने का लालच देकर बहला फुसलाकर रेल्वे लाईन के किनारे झारियों में ले जाकर बलात्कार किया जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तुरन्त मौका पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया पिड़िता का मेडीकल बोर्ड द्वारा पीबीएम अस्पताल बीकानेर से बलात्कार सम्बन्धी मेडीकल मुआयना करवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया आईपीएस के निर्देषन में एवं वृताधिकारी वृत नगर बीकानेर श्री सुभाष शर्मा के नेतृत्व टीम का गठन किया जाकर वारदात का तुरन्त खुलासा करने बाबत निर्देष प्रदान किये गये ।


गठित टीम द्वारा घटना के बाद से घटना की गम्भीरता को देखते हुए तेजी से अनुसंधान भिन्न भिन्न दृष्टिकोण से प्रारम्भ किया गया दौराने अनुसंधान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस -पास सादा वस्त्रों में एवं वर्दी में पुलिस जाप्ता को तैनात कर आम जनता में होने वाली परिचर्चा एवं घटनास्थल के आस -पास के सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग खंगाली गई। इस दौरान एक परचून की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में नाबालिग बच्ची एक जवान उम्र के लड़के साथ रामपुरा बाईपास से रेल्वे लाईन की तरफ जाती हुई दिखाई दी इस पर तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक के हुलिये के बारे में अनुसंधान करने पर आरोपी की पहचान प्रेम कुमार पुत्र हरीष कुमार उम्र 24 साल निवासी भीम नगर माताजी मंदिर के पास रामपुरा बस्ती बीकानेर के रूप में होने पर आरोपी को बाद पूछताछ प्रकरण में जुर्म प्रमाणित होने पर अनुसंधान अधिकारी धानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर श्री गोविन्द सिंह चारण पु.नि द्वारा आरोपी प्रेम कुमार को बापर्दा गिरफतार किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।