Skip to main content

Posts

पुलिस दल पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर@  जाखासर गांव में पुलिस द्वारा अवैध शराब पकड़ने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला करने के मुख्य आरोपी प्रेमसिंह को बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब रहे कि 17 दिसंबर को जाखासर गांव में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और आरोपी को छुड़ाकर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेम सिंह जाति राजपूत 28 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायालय ने आरोपी प्रेमसिंह को जेल भेजने के आदेश दिए। इस पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

रांका सहित बीकानेर के इन भाजपा नेताओं को मिली निकाय चुनाव की जिम्मेदारी

  बीकानेर@  भारतीय जनता पार्टी ने इस महीने होने वाले निकाय चुनावों के लिये जिले की तीन नगरपालिकाओं के लिये प्रभारी नियुक्त किये है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया जी ने 90 नगर निकाय चुनाव के प्रभारियों की घोषणा की है।

गंगाशहर शिववैली में बनेगा तीसरा अग्निशमन केंद्र, 12 बीघा में टाउन लेवल पार्क बनाने की तैयारी

  बीकानेर@  महापौर सुशीला कँवर ने बताया कि शिववैली में शहर का तीसरा अग्निशमन केंद्र एवं यहीं पर 12 बीघा में टाउन लेवल पार्क बनाने की तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नये अग्निशमन केंद्र के लिए निविदा जारी की गयी है। महापौर ने बताया कि वर्तमान में शहर में 2 अग्निशमन केंद्र है जो की मुरलीधर कॉलोनी एवं बीछवाल में स्थित है। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजार एवं जयपुर रोड तथा गंगाशहर के इलाकों में आग लग जाने की स्थिति में अग्निशामक वाहन पहुँचने में समय भी लगता था। भारी आग लग जाने की स्थिति में फायर ब्रिगेड को पुन: जलराव हेतु वापस मुरलीधर अथवा बीछवाल जाना पड़ता था। महापौर ने कहा कि शिववैली में अग्निशमन केंद्र स्थापित हो जाने से मुख्य बाजारों एवं गंगाशहर, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र, रानी बाजार, सादुलगंज, जेएनवी कॉलोनी, मुख्य बाजार,चौधरी कॉलोनी एवं अन्य कई इलाकों में अनहोनी होने पर अग्निशामक वाहन की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में पर्यवारण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए शिववैली के पास करीब 2,78,897 स्क्वायर फीट लगभग 12 बीघा का सिटी लेवल पार्...

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा जरुरतमंदों को वितरित किए जूते व कम्बल

  बीकानेर@  गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल के अभियान  आओ चलें गांव की ओर’ के अंतर्गत बुधवार को जरुरतमंदों को जूते व कम्बल प्रदान किए गए। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि ठंड से बचाव के प्रयास के उद्देश्य से करीब 25 महिलाओं व बालिकाओं को कम्बल व जूते प्रदान किए गए।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित देखें लिस्ट

  बीकानेर@ लंबे समय के इंतजार के बाद आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है । खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल को उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिला है। शेष लिस्ट संलग्न है

एक मिस काॅल से इंडेन गैस की बुकिंग सरल व सुगम तरीके से होगी गैस आपूर्ति

  बीकानेर@ इंडियन ऑयल कंपनी की इण्डेंन गैस ने उपभोक्ताआंें को सुगम व सुविधापूर्वक गैस आपूर्ति के लिए मिसकाॅल सुविधा शुरू की है। उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से 8454955555 पर मिस काॅल करने पर उनका स्वतः ही गैस सैलेण्डर बुक हो जाएगा। इंडेन गैस के वरिष्ठ प्रबंधक (बीकानेर बिक्री क्षेत्र), श्रीराम निवास चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस काॅल के अलावा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नं0 से 7718955555पर फोन करने, उसके बाद दो दबाकर हिन्दी भाषा चुनकर (आई. वी.आर.एस.) यानि इंटीग्रेटेड वाइस रिकार्डिंग सिस्टम के माध्यम से आट्टो रिकार्डेड 16 डिजिटिल कस्टमर आईडी सुनकर उसके बाद एक दबाकर गैस बुकिंग करवाई जा सकेगी। चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड फोन में मोबाइल नं. 7588888824 को सेव कर उसमें रिफल टाइप कर वाट्स ऐप करने से भी उपभोक्ताओं को गैस की बुकिंग करवाकर सरल आपूर्ति प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बीकानेर शहर की इंडेन की 13 व जिले की 30 गैस एजेन्सियों के संचालकों को निर्देश दिए है कि डिजिटल युग में अधिकाधिक उपभोक्ताओं में जागृृति लाने के लिए जागृृत करें जिससे वे अपनी गै...

औद्योगिक क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट नोट– औद्योगिक विकास हेतु बीकानेर में दो दिवसीय कार्यक्रम

  बीकानेर,6 जनवरी । बीकानेर जिले के दो औद्योगिक क्षेत्र (करणी व बीछवाल) में भारत सरकार की एमएसई सीडीपी (कलस्टर डेवपलमेंट स्कीम) के अर्न्तगत सामान्य सुविधा केन्द्र लगाने के संबंध में बैठक बीछवाल उद्योग संघ के कार्यालय में आयोजित की गई। इन सामान्य सुविधा केन्द्र द्वारा प्रतिदिन 60 लाख लीटर इंडस्ट्रीयल वेस्ट पानी का ट्रीटमेंट किया जा सकेगा तथा इस उपचारित पानी को इंस्ट्रीज द्वारा पुनः उत्पादन में उपयोग लिया जा सकेगा। साथ ही पेड़ पौधों आदि की सिंचाई में काम लिया जा सकेगा। इससे पानी की बचत एवं पर्यावरण का सरंक्षण किया जा सकेगा। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, अतुल शर्मा, सिडबी पीएमयू टीम (ग्रांट थोरंटनं) के अधिकारी दिव्य जैन, आशुतोष कुमार, रीको की अधिकारी सुश्री राशि, राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोशिएसन के अध्यक्ष कमल कल्ला, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी बीछवाल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदंर जोशी, उद्योगपति बृज मोहन चांडक, सतीश गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, वीरेन्द्र किराडू, किशोर पारीक, नीरज जैन आदि उपस्थित रहें। बैठक के दौरान प्रोजेक्ट पर चर्चा ...