Skip to main content

Posts

भारतमाला, ग्रीनफील्ड वे और सागरमाला प्रोजेक्ट से बीकानेर के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख

  बीकानेर@   बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव विनोद गोयल, नरेश मित्तल, दिलीप रंगा एवं उद्योग संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने केंद्र सरकार के तीनों प्रोजेक्ट से बीकानेर के औद्योगिक विकास हेतु सड़क, रेल तथा खनन के मार्ग प्रशस्त करवाने हेतु केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार प्रकट किया | अध्यक्ष ने बताया कि भारतमाला, ग्रीनफील्ड वे व सागरमाला जैसे त्रिवेणी प्रोजेक्ट के माध्यम से बीकानेर के औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त तो होगा ही वहीं रोजगार के अवसर के साथ साथ नए नए प्रोजेक्ट लगने की भी सम्भावनाएं नजर आने लगी है | इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पलाना, देशनोक, चरकड़ा व अलाय में रेल्वे के ओवरब्रिज तथा नोखा, श्रीबालाजी व नागोर में बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा | इन प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से बीकानेर का सीधा जुड़ाव एक तरफ अमृतसर तथा दूसरी तरफ जामनगर से हो जाएगा | साथ ही इससे हरियाणा व गुजरात आवागमन और माल परिवहन सुगम और सस्ता उपलब्ध हो जाएगा | इसके अंतर्गत निर्माण होने वाला सड़क मार्ग पंजाब के अमृतसर से जामनगर कांडला को आपस में जोड़ने व...

एसकेआरएयूः आने-जाने वालों पर अब रहेगी तीसरी आंख की नजर

  कुलपति की पहल पर मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित बीकानेर, 14 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार की प्रत्येक गतिविधि अब ‘तीसरी आंख’ में कैद होगी। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की पहल पर विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार के दोनों ओर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाईयों एवं महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे पहले कार्यरत हैं। मुख्य द्वार से विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखने के लिए वहां कैमरे लगाए जाने आवश्यक थे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के दोनों मुख्य द्वारों पर अब अत्याधुनिक तकनीकी के कैमरे चालू कर दिए गए हैं। इन कैमरों में एक महीने तक का रेकाॅर्ड रह सकेगा। इसे सिमका के माध्यम से माहवार सेव कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्तमान में विश्वविद्यालय में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ की व्यवस्था लागू है। ऐसे में मुख्य द्वार पर कैमरे लगने से इस व्यवस्था की प्रभावी माॅनिटरिंग भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस...

बीएसएनएल ने लॉन्च की सैटेलाइट आधारित सर्विस, समुद्र में भी अब मिलेगा नेटवर्क

  भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट ऑफ थिंग्स (Internet Of Things) उपकरण सेवा शुरू की है. इसकी वजह से देश की समुद्री सीमा के अंदर किसी भी स्थान से फोन लगाया जा सकेगा, जहां मोबाइल टावर भी नहीं है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन के अनुसरण में शुरू किया गया है. इसकी शुरूआत मछुआरों, किसानों, निर्माण, खनन और रसद उद्यमों के साथ की गई है. इस समाधान के साथ भारत में अब लाखों असंबद्ध मशीनों, सेंसर और औद्योगिक आईओटी उपकरणों के लिए कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी. दुनिया का पहला उपग्रह आधारित IOT नेटवर्क बीएसएनएल की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि ये दुनिया का पहला उपग्रह आधारित आईओटी नेटवर्क है. इस सेवा को अमेरिका की स्काइलो के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है. स्काइलो ने भारत में इस्तेमाल के लिए इन उपकरणों को तैयार किया है. प्रत्येक इकाई की कीमत 10,000 रुपये बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने कहा कि स्काइलो के उपकरणों को केवल यह सरकारी कंपनी ही उपलब्ध कराएगी. इसकी प्रत्येक इकाई की कीमत 10,000 रुपय...

बजरंग सेना बीकानेर ने धर्म के प्रति बढाया एक और कदम

  बीकानेर@   बजरंग सेना बीकानेर के जिला महामंत्री बाबू लाल सोलंकी और जिलाध्यक्ष दीपेश सिंह सोलंकी ने प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी को सूचना दी की ठाकुर सत्यनारायण जी मंदीर,छोटा रानिसर बास श्री रामसर रोड स्थित मंदीर मे लाउडस्पीकर की जरुरत है दीपेश सिंह सोलंकी, बाबुलाल सोलंकी, रवि शंकर बोहरा ,हिमांशु भाटी,अर्पित सोलंकी ने तत्परता दिखाते हुवे प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी को सूचना दी और सभी बजरंग सेना साथियो ने मिलकर लाउडस्पीकर ठाकुर सत्यनारायण मंदीर छोटा रानिसर बास श्री रामसर रोड स्थित पुजारी जी को सप्रेम भेंट किया, सहयोग कर्ता__ शान्ति लाल सोलंकी,श्रवण छिंपा ,बाबुलाल सोलंकी ,रामदेव बडगुजर ,उमेश भोजक,रवि शंकर बोहरा,दीपेश सिंह सोलंकी,हिमांशु भाटी,रंजीत सिंह ,मक्खन लाल जोशी,दीपक टाक ,सत्यनारायण अग्रवाल,महंत विकास गिरी जी ,शिव छिंपा ,नवरतन सोलंकी, राज कुमार , नवीन सांखला ,गौरव पंवार आदी।

आधार सीडिंग में असहयोगी डीलरों के विरूद्ध हो कार्यवाही- मेहता

  बीकानेर, 14 दिसम्बर । ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत आधार सीडिंग की अनिवार्यता व महत्ता के मध्यनजर बीकानेर जिले में बीकानेर जिले में सभी ब्लाॅक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एन.एफ.एस.ए. के पात्र उपभोक्ताओं के राशन कार्ड में अंकित सदस्यों के आधार नम्बर को जोड़ने का कार्य चल रहा है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को ‘वन नेशन वन राशन कार्ड‘ योजना के तहत बीकानेर जिले के आधार सीडिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर नमित मेहता ने उपभोक्ताओं के आधार नम्बर को राशन कार्ड से जोड़ने के आधार सीडिंग कार्य हेतु उन राशन डीलरों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश प्रदान किए जिनके तीन सौ से अधिक सदस्यों की सीडिंग बाकी है। मेहता ने कहा कि बीकानेर जिले में निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत सीडिंग कार्य पूर्ण करने के लिए प्रत्येक राशन डीलर को जल्द से जल्द अपनी उचित मूल्य दुकान के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर उनके आधार नम्बर की सूची को ईमित्रा के माध्यम से सीडिंग करवाई जानी है।   मेहता ने आधार सीडिंग कार्य में सहयोग नहीं करने वाले डीलर्स का चिह्निकरण करने और ...

होमवर्क के आधार पर होगा मूल्यांकन

  जयपुर । प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन होमवर्क के आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक बोर्ड और वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थी का आंतरिक मूल्यांकन उसके होमवर्क के आधार पर किया जाएगा जिसे ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने शिक्षकों और संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक संस्था प्रधान और विषय अध्यापक को आपसी समन्वय के साथ हर विद्यार्थी के होमवर्क का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। संबंधित ब्लॉक या जिले के अधिकारियों को स्माइल 2 के तहत पर्यवेक्षण के लिए आवंटित स्कूल के निरीक्षण के समय 9वीं से 12ीं के होमवर्क की प्रगति का पर्यवेक्षण भी करना होगा। 11वीं और 12वीं के जिन विषयों में प्रेक्टिकल परीक्षा का प्रावधान है उन विषयों के विद्यार्थी, जिज्ञासा समाधान े लिए सप्ताह में एक दिन स्कूल आने के साथ अपने प्रेक्टिकल वर्क भी कर सकेंगे। होमवर्क देते समय शिक्षक को सुनिश्चित करना होगा ...

दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष पे मामला दर्ज

  बीकानेर।  जिले के महिला थाने में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थाने से मिली जानकारी े अनुसार महिला ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी शादी के बाद से ही मेरे ससुराल वालों ने मुझे दहेज के लिए परेशान करने लगे और इस बात को लेकर मेरे से कई बार मारपीट भी की। लेकिन मै लोकलजा के कारण किसी को नहीं बताया लेकिन अब सारी हदें पार हो गई है। महिला ने अपने पति कुनाल, विष्णु ससुर, मोहन दादी सास निवासी जोईया मार्कट शिवबाड़ी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे को शादी में मिला सभी समान जब्त कर मुझे घर से निकला दिया इस दौरान मेरे ससुर विष्णु ने मेरे साथ छेडछाड की भी मेरी लज्जा भंग करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर सभी पर महिला अत्याचार की धारा 408, 323, 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच रजनदीप कौर उनि को दी गई है।