बीकानेर। जिले के महिला थाने में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थाने से मिली जानकारी े अनुसार महिला ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी शादी के बाद से ही मेरे ससुराल वालों ने मुझे दहेज के लिए परेशान करने लगे और इस बात को लेकर मेरे से कई बार मारपीट भी की। लेकिन मै लोकलजा के कारण किसी को नहीं बताया लेकिन अब सारी हदें पार हो गई है। महिला ने अपने पति कुनाल, विष्णु ससुर, मोहन दादी सास निवासी जोईया मार्कट शिवबाड़ी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे को शादी में मिला सभी समान जब्त कर मुझे घर से निकला दिया इस दौरान मेरे ससुर विष्णु ने मेरे साथ छेडछाड की भी मेरी लज्जा भंग करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर सभी पर महिला अत्याचार की धारा 408, 323, 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच रजनदीप कौर उनि को दी गई है।
बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद
India-FirstNews — जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। बीकानेर, 04 अगस्त। बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

Comments