Skip to main content

Posts

राजस्थान:- अस्‍पताल में एक बार फिर लापरवाही, 24 घंटों में 9 बच्‍चों की मौत

  कोटा:-  राजस्थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल में एक बार फिर कई बच्चों की जान चली गई है। महज 24 घंटे में ही नौ बच्चों की मौत होने से प्रशासन में हडकंप मच गया है। जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डा. एससी दुलारा का कहना है कि अस्पताल में प्रतिमाह 50 से अधिक बच्चों की मौत होती है। लेकिन, महज 24 घंटे में नौ बच्चों की मौत सामान्य नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। चिकित्सा मंत्री डा.रघु शर्मा ने घटना की अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक और नर्सिग स्टाफ सही तरह से देखभाल नहीं कर रहे थे। रात में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सो जाता है। रात में बच्चों की तबीयत बिगड़ती है तो भी ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसा ही बुधवार को हुआ। जिन बच्चों की जान गई है, उनमें चार का जन्म जेके लोन अस्पताल में ही हुआ था और पांच अन्य अस्पतालों से तबीयत बिगड़ने पर रेफर किए गए थे। बच्चों की मौत किस कारण हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन का कहना है कि वह मामले की जांच कराएगा। भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने अस्पताल प...

जिले में एक भी विद्यालय विकास समिति के गठन से नहीं रहे वंचित-डाॅ कल्ला स्कूलों में रिक्त पदों की सूची बनाकर भेजने के निर्देश

  बीकानेर, 10 दिसम्बर । ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने जिले की सभी स्कूलों में विकास समितियों के गठन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डाॅ कल्ला ने गुरूवार को शिक्षा अधिकारियों के साथ जिले की स्कूलों की स्थिति और विकास समितियों के माध्यम से करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को क्रमोन्नत करना है उनकी सूची बनाकर दी जाए। जिले में स्थित जिन राजकीय विद्यालयों में अध्यापकों के पद रिक्त हैं उसकी सूची भी बना कर भिजवाएं जिससे सभी कार्य योजनाबद्ध रूप से किए जा सकें। डाॅ ने कहा कि एक भी विद्यालय विकास समिति के गठन से वंचित नहीं हो साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि यह समिति क्रियाशील रहे। इन समितियों के माध्यम से स्कूलों में विकास के कार्य किए जाएं। मंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों में एक व्यवस्था के तहत अलग-अलग धनराशि आवंटित की जाती है और धनराशि के माध्यम से स्कूलों में विकास कार्य हो। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य स्थानीय दानदाताओं और भामाश...

मुरलीधर व्यास काॅलोनी में 132 केवी जीएसएस कार्य प्रक्रियाधीन 25 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस

  बीकानेर, 10 दिसम्बर । ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा बी डी कल्ला ने कहा कि जिले में 132 केवी, 220 केवी जीएसएस तथा 33/11 केवी सबस्टेशन निर्माण और अपग्रेडेशन कार्यों से गुणवत्तायुक्त बिजली आपूर्ति के साथ कृषि बुवाई के क्षेत्र में भी 50 प्रतिशत तक बढोतरी हुई है। डा कल्ला ने गुरुवार को विद्युत वितरण निगम अभियंताओं के साथ गत 1 वर्ष में ऊर्जा विभाग द्वारा जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि आलोच्य वित्त वर्ष में जिले में 5 नए 33/11 केवी सब स्टेशन स्वीकृत कर निर्माण करवाया गया है। इनमें अक्कासर, जेगला, हनुमान नगर, सेरूणा और शेरपुरा में सबस्टेशन बनाए गए हैं। इस कार्य पर 5 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत आई है यह समस्त काम पूरे हो चुके हैं। डाॅ कल्ला ने बताया कि वर्तमान में 33/11 केवी के 18 ऐसे सबस्टेशन स्वीकृत हैं, जिनका कार्य शीध्र प्रारम्भ कर मार्च 2021 तक पूरा किया जाएगा। इनमें डेली तलाई, गोडू, सिंजगुरू, झाड़ेली, साधासर, बीठनोक, अंबासर, रामदेव मंदिर, सलूण्डिया, बरसिंगसर, धीरदेसर चोटियांन, लाडेरा, तोलियासर, चक जोड़, चावड़ा बस्ती, पारवा, कांकराल...

268 सत्रों में 4,357 बच्चों व 1,324 गर्भवतियों को वैक्सीन से किया प्रतिरक्षित सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया एमसीएचएन दिवस ओडीके कलेक्ट एप द्वारा हुई मोनिटरिंग

  बीकानेर । कोरोना संक्रमण के जोखिम के मद्देनजर जिलेभर में सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियमों की पालना करते हुए एमसीएचएन सत्र आयोजित किए गए। सावधानीपूर्वक बच्चों को टीबी, टिटनेस, खसरा, रूबेला, पोलियो, निमोनिया आदि 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए गए जबकि गर्भवतियों की एएनसी जांचें भी हुई। एक साथ 15 लाभार्थी से अधिक ना बुलाने के नियम का भी कड़ाई से पालन किया गया। यही नहीं राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में शिविरों का जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारीयों द्वारा सघन निरीक्षण कर ओडीके कलेक्ट एप में हाथों-हाथ सूचना दर्ज की गई।   सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग को मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसे मूल कार्यों को स्थगित करना पड़ा था लेकिन अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इसे फिर से प्राथमिकता से किया जा रहा है। गुरूवार के सभी सत्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन व लोजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी लाभार्थियों को हैण्ड सेनेटाईज करवाकर इसकी महता बताई गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनवाड़ी केन्द...

4 दिन में दूसरी बार 30 हजार से कम नए केस आए, देश में अबतक 98 लाख लोग संक्रमित

  नई दिल्ली:  देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख तक पहुंच गई है. 12 दिनों से लगातार 40 हजार से कम और चार दिनों में दूसरी बार 30 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 29,398 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 414 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 37,528 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है. संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख तक पहुंची स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 97 लाख 96 हजार 769 हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 42 हजार 186 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 63 हजार हो गए. अब तक कुल 92 लाख 90 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

ट्रक और जीप में भिड़ंत,एक की मौत,दो घायल

  बीकानेर@   संभाग के श्रीगंगानगर के सादुलशहर में ट्रक और जीप में भीषण भिड़ंत हो जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं दो लोग घायल हुए हैं।  खैरूवाला टोल नाके पर गलत साइड से आ रहा ट्रक की भिड़ंत जीप से हो गयी हैं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया हैं।  घटना की सूचनाा मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया हैं। गंभीर घायल को श्रीगंगानगर रैफर कर दिया गया है।

आनंद गौड़ बने गौ रक्षा प्रदेश कार्यालय मंत्री

  संस्थापक श्री अतुल मिश्र जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगिरि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा रामावतार बोहरा जी की अनुमति और प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज मारवाल  व  प्रदेश महामंत्री विजय कौचर  के अनुमोदन से।  राजस्थान के गौ रक्षा प्रदेश कार्यालय मंत्री राजस्थान पद पर  श्री आनंद गौड़ जी, लूनकरनसर को  नियुक्त किया जाता है।  श्री अतुल मिश्रा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगिरि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा रामावतार बोहरा जी और प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज मारवाल व  प्रदेश महामंत्री विजय कौचर  ने नव नियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री आनन्द गौड़ से अपने उदबोधन में कहा कि श्री गौड़ से आशा की जाती है कि आप अपने संगठन के प्रति दायित्व निर्वाह एवं कर्मठता के साथ कार्य करेंगें। एवं केसरिया परिवार को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे ये सामाजिक संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।