Skip to main content

मुरलीधर व्यास काॅलोनी में 132 केवी जीएसएस कार्य प्रक्रियाधीन 25 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस

 


बीकानेर, 10 दिसम्बर। ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा बी डी कल्ला ने कहा कि जिले में 132 केवी, 220 केवी जीएसएस तथा 33/11 केवी सबस्टेशन निर्माण और अपग्रेडेशन कार्यों से गुणवत्तायुक्त बिजली आपूर्ति के साथ कृषि बुवाई के क्षेत्र में भी 50 प्रतिशत तक बढोतरी हुई है।
डा कल्ला ने गुरुवार को विद्युत वितरण निगम अभियंताओं के साथ गत 1 वर्ष में ऊर्जा विभाग द्वारा जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि आलोच्य वित्त वर्ष में जिले में 5 नए 33/11 केवी सब स्टेशन स्वीकृत कर निर्माण करवाया गया है। इनमें अक्कासर, जेगला, हनुमान नगर, सेरूणा और शेरपुरा में सबस्टेशन बनाए गए हैं। इस कार्य पर 5 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत आई है यह समस्त काम पूरे हो चुके हैं।
डाॅ कल्ला ने बताया कि वर्तमान में 33/11 केवी के 18 ऐसे सबस्टेशन स्वीकृत हैं, जिनका कार्य शीध्र प्रारम्भ कर मार्च 2021 तक पूरा किया जाएगा। इनमें डेली तलाई, गोडू, सिंजगुरू, झाड़ेली, साधासर, बीठनोक, अंबासर, रामदेव मंदिर, सलूण्डिया, बरसिंगसर, धीरदेसर चोटियांन, लाडेरा, तोलियासर, चक जोड़, चावड़ा बस्ती, पारवा, कांकराला तथा नापासर स्थित रीको में नया 33 केवी सबस्टेशन स्वीकृत किए गए हैं। जिनके काम जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा । इस कार्य को प्राथमिकता पर रखते हुए मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 31 सबस्टेशन पर ट्राॅसफार्मर अपग्रेडेशन के काम जारी है। इनमें से 13 सबस्टेशन पर 3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगाकर चालू करवाने का कार्य किया जा चुका है। इस कार्य से विद्युत आपूर्ति क्षमता में 40.95 एमएवी क्षमता की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वहीं 18 सबस्टेशन पर क्षमता वृद्धि का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। डाॅ कल्ला ने बताया कि भेलू, आरडी 820, आरडी 860 , कतरियासर, तेजरासर प्रथम, तेजरासर द्वितीय, लालासर साथरी, सारुंडा, ढाणी पांडू सर, लालासर, आरडी 710, तेजरासर तृतीय व कोडाला में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम स्पूरा किया जा चुका है। जबकि वर्तमान में नरसीसर, बिग्गा, लिखमीदेसर दिखणादा, और कितासर में ट्राॅसफार्मर अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। डाॅ कल्ला ने बताया कि इस कार्य को शीध्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 8 नए 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। करीब 14 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य में भलूरी, मकेरी, स्वरूपेदसर द्वितीय, सियासर, मोमासर द्वितीय, बादनूं, बीदासरिया तृतीय तथा कुचोर अगूणी शामिल है। इन कार्यों को जनवरी 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

मुरलीधर व्यास काॅलोनी में 132 केवी जीएसएस कार्य प्रक्रियाधीन
25 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस

डाॅ कल्ला ने बताया कि जिले में चार 132 तथा एक 220 केवी का जीएसएस स्वीकृत किया गया हैं। मुरलीधर व्यास काॅलोनी में एक 132 केवी जीएसएस बनाया जाना प्रस्तावित है। करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के इस जीएसएस की जमीन का आवंटन किया जा रहा है। इसी प्रकार पांचू में 220 केवी जीएसएस भी प्रक्रियाधीन है। जाखासर, सीसा, और राजपुरा जीएसएस के लिए जमीनों का आवंटन कर दिया गया है। 

सामान्य श्रेणी के करीब 4 हजार कृषि कनेक्शन जारी
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 31 जनवरी 2012 तक के सामान्य श्रेणी के करीब 4000 आवेदकों के कृषि कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। लम्बे से पेडिंग रहे आवेदन निस्तारित होने से सम्बंधित कृषकों को राहत मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...