Skip to main content

गंगाशहर सहित 21 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 13 मार्च। अनुज्ञापन  प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 21 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।  

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित गैरा ड्रग एजेंसी का अनुज्ञापत्र 15 मार्च (एक दिन) के लिए, अमरसिंह पुरा स्थित गोयल होम्यो केयर का अनुज्ञापत्र 20 मार्च (एक दिन) के लिए, विजय पेट्रोल पंप के पास वाली गली स्थित देव मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, उस्ता की बारी के बाहर स्थित गिरिराज मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से  22 मार्च (3 दिन) के लिए, कुम्हारों का मोहल्ला गंगाशहर स्थित शिव कैलाश मेडिकोज, कुम्हारों की मोड़ गंगाशहर स्थित सस्ता मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 27 मार्च (3 दिन) के लिए, मुक्ता प्रसाद नगर स्थित नारायणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित गेटवेल मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 23 मार्च (4 दिन) के लिए तथा पूगल फांटा के पास गजनेर रोड स्थित चौधरी ड्रग हाउस का अनुज्ञापत्र 15 से 19 मार्च (5 दिन)  के लिए निलंबित किए गए हैं।

औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि पूगल स्थित धतरवाल मेडिकल स्टोर, जामसर स्थित खान मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रामपुरा बस्ती स्थित जय जगदंबा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हनुमान जी मंदिर वाली गली बंगला नगर स्थित मुस्कान मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 20 से 24 मार्च  (5 दिन) के लिए, सुंदरनगर फांटा पूगल स्थित नवनीत मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, गटू नोखा स्थित मंदीप मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, आरडी 682 पूगल स्थित जय भवानी मेडिकल स्टोर, काकड़ा नोखा स्थित मां चामुंडा मेडिकल स्टोर, बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भास्कर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हेमेरा स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, अमरसिंह पुरा स्थित दानिश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 26 मार्च (7 दिन) के लिए तथा पांचू नोखा स्थित संगम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 31 मार्च (7 दिन) के लिए निलंबित किए गए है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...