Skip to main content

महापौर सुशीला कंवर ने किया वादा पूरा, मोहल्ले की इस समस्या से मिलेगी छुटकारा, टेंडर किया जारी

बीकानेर बुलेटिन




चौखुंटी आरओबी से पहले नाला/नाली निर्माण और निगम भंडार की दीवार पीछे लेने का टेंडर जारी


बीकानेर। चौखूंटी आरओबी पर रोशनीघर चौराहे की तरफ लंबे समय से गंदा पानी ठहराव और आरओबी के नीचे स्थित नाले की सफाई को लेकर मोहल्लेवासी परेशान थे। गत दिनों महापौर ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्रवासियों से पूरी स्थिति को जाना । चौखुंटी आरओबी बनने के कारण आरओबी के नीचे स्थित नाले की सफाई के लिए सर्विस लेन का प्रावधान नहीं छोड़ा गया। जिस कारण इस संकड़े रास्ते से संसाधन जेसीबी और डंपर नहीं जा सकते थे । जिस पर नगर निगम की साधारण सभा में महापौर ने आयुक्त को  नगर निगम भंडार की दीवार को पीछे लेने तथा आरओबी के आगे नाला/नाली बनाने के लिए निर्देश जारी किए थे। महापौर की निर्देशों की पालना में आज नगर निगम द्वारा भंडार की दीवार पीछे लेने तथा आरओबी के आगे नाला/नाली निर्माण हेतु टेंडर जारी कर दिये गए है। 

इस संबंध में पार्षद मनिहारी देवी चायल,अनूप गहलोत,मनोज जनागल तथा यूनिस अली लंबे समय से प्रयासरत थे।आरओबी से पहले रोशनीघार चौराहे की तरफ जलभराव की भी बड़ी समस्या थी । इस कारण सड़क निर्माण भी नही हो पा रहा था। नाली निर्माण के बाद आरओबी से पहले सड़क निर्माण करवाया जा सकेगा।

महापौर ने बताया की लंबे समय से आस पास के वाशिंदों तथा पार्षदगणों की मांग थी। मौका मुआयना के दौरान मैंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया था की जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। आज इस संबंध में निविदाएं जारी कर दी गई है। जल्दी ही जलभराव और नाला सफाई की इस बड़ी समस्या से निजात मिलेगा। साधारण सभा में लिए गए सभी प्रस्तावों पर कार्य जारी है। सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जायेंगे।

गौरतलब है की चौखूंटी आरओबी के नीचे स्थित नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। संकडे रास्तों के कारण संसाधन नहीं पहुंच पाते। मार्ग चौड़ा हो जाने से नाला सफाई के साथ साथ आवागमन में भी भारी राहत मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।