Skip to main content

सुलूक हेल्पिंग फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में आज एनजीओ सलूक हेल्पिंग फाउंडेशन की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए लगाई जा रही सीईटी व एलडीसी की कोचिंग का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें एनजीओ सुलूक हेल्पिंग फाउंडेशन के संस्थापक गुलाम नबी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से एनजीओ द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संस्था की तरफ से कोचिंग क्लासेज लगाई जा रही है और गत 5 वर्षों में इस कोचिंग से लगभग 40 बच्चे विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित हो चुके हैं और संस्था की तरफ से समय-समय पर कम शिक्षा वाले क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल और काउंसलिंग के लिए सेमिनार और कई तरह के एजुकेशनल क्विज आयोजित किए जाते रहे हैं इसके अलावा नि:शुल्क कोचिंग में पढ़े सरकारी सेवाओं में चयनित संस्था के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में संस्था के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों दिलनवाज, रमजान भुट्टा, अरबाज अली, मुस्कान भाटी,‌करीना,‌मुस्कान पंवार, यासमीन, मुस्कान भाटी, तनवीर, साहिबा, शाइस्ता आदि ने यह बताया कि किस प्रकार एनजीओ सुलूक हेल्पिंग फाउंडेशन ने उनको सरकारी नौकरी लगने में मदद की और खूब अध्ययन के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि श्री साजिद सुलेमानी कुरेशी पूर्व सदस्य केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड, भारत सरकार ने संस्था को जमीन‌‌ के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की तथा संस्था को सरकार से जमीन आवंटित करवाने का आश्वासन दिया विशिष्ट अतिथि श्री मकसूद अहमद पूर्व महापौर बीकानेर ने बच्चों को पूरे मन से पढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा संस्था को हर संभव मदद का आश्वासन दिया कार्यक्रम में अब्दुल वाहिद नर्सिंग प्रिंसिपल पीबीएम हॉस्पिटल, बीकानेर मुफ्ती अशफाक साहब, पार्षद रमजान कच्छावा, अता हुसैन,‌डॉक्टर युसूफ अली, मोहम्मद अयूब, कुदरत अली चौहान ने भी बच्चों को मोटिवेट किया और एनजीओ कार्यकर्ता अलीशेर, अमन,‌ रेहान, आबिद, साहिल, परवेज, उमर फारूक, नजर तंवर, जफर मास्टर, मुख्तयार सिसोदिया, मोहम्मद रफीक, रिटा. एएसएम, इमरान सिसोदिया, मुमताज अली चौहान, मोहम्मद रफीक रिटा. एएसएम, इमरान सिसोदिया, मुमताज अली चौहान, मोहम्मद सद्दीक आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।