Skip to main content

रोड़ को बाधित करने वालों को हटाया जायेगा-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन




सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश


बीकानेर, 13 दिसम्बर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क पर सुगम व सुरक्षित परिवहन की परिस्थितियां उपलब्ध करवाना संबंधित एजेंसियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस द्वारा चिन्हित ब्लैक स्पॉट की सूची तथा सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति में साझा करें। परिवहन और अन्य विभाग संयुक्त रूप से भ्रमण कर इन स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को कम करने के उपाय पर कार्य करें।

जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबा संचालकों को रेडियम में लिखे बोर्ड लगवाने दिये गए निर्देशों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पाबंद करने के बावजूद रेडियम बोर्ड नहीं लगे है ंतो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध कट पुनः खोले जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जाए।

जिला कलक्टर ने जिले से होकर गुजरने वाले समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के पूर्व में दिए निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लाइट, हेलमेट नहीं लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, सीट बेल्ट आदि की जांच करने के दौरान काटे गए चालान को अपर्याप्त बताया और परिवहन विभाग को सघन अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना नहीं पर संबंधित के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने म्युजियम सर्किल, चौधरी भीमसेन सर्किल सहित अत्यधिक यातायात दबाव वाले मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने रोड सेफ्टी ऑडिट के तहत रिपोर्ट की पर चर्चा की और प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी कमियां ठीक करने के निर्देश दिए।  उन्होंने जयपुर रोड सहित अन्य राजमार्गों पर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश यातायात निरीक्षक को दिए। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़, सेरूणा, कीतासर व देशनोक कट बंद करने का फीड बैक लिया और निर्देश दिए कि कट बंद करने के बाद अगर कोई कट तोड़ता है तो यातायात पुलिस व सार्वजनिक निर्माण विभाग संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे।

बैठक में अंधरे की वजह से संभावित दुर्घटना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जामसर बस स्टेण्ड पर लाईट की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर टेप, राजमार्गों के साइड पर पड़े मलबे को हटाने की संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने टोल नाकों पर यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूकता फिल्म दिखाने के निर्देश दिए और कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अगर कोई यह फिल्म नहीं देखता है,यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाए।

समिति के सचिव एवं अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मुकेश गुप्ता ने गत बैठक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जुगल माथुर, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, यातायात निरीक्षक रमेश कुमार सर्वटा, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियन्ता विजय शर्मा, कर्नल रमेश, एडीईओ सुनील बोडा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
----

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।