Skip to main content

अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने तांत्रिक के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश,कुंड में मिला शव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में एक महिला ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर अपने पति की हत्या करवा दी। हत्या की साजिश महिला ने अपने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर रची। पुलिस ने सात दिन गहनता से जांच और अनुसंधान की मदद से शुक्रवार को मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सहित छह जनों को हिरासत में भी ले लिया है।

कुंड में मिला था शव
थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि गत 18 नवम्बर को चोथुराम पुत्र मोडाराम नायक निवासी गुसाईसर छोटा थाना नापासर का शव बाडेला गांव के खेत में बने जलकुंड में मिला था। मृतक के पुत्र ने थाने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता चोथुराम घर से बाडेला गांव में कालू भगत के डेरा में जाने का कहकर निकले थे। तीन दिन बाद शव कालू भगत के खेत में बने कुंड में मिला हैं।

थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मुखबिरों को सक्रिय किया। इसमें आरोपी तांत्रिक कालू भगत के साथ मृतक की पत्नी के अवैध संबंध होने की बात सामने आई। तांत्रिक कालू भगत के डेरे पर मृतक की पत्नी कमला का आना जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और अवैध संबंध स्थापित हो गए। चोथुराम के इसमें बाधा बनने पर पत्नी कमला ने प्रेमी कालू भगत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। चोथुराम 15 नवम्बर को डेरे पर पहुंचा तो तांत्रिक कालू ने हजारी नायक को बुला रखा था। आरोपी पानी लाने के बहाने चोथुराम को कुंड पर ले गए और उसमें धक्का देकर गिरा दिया। पानी में डूबने से चोथुराम की मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज
चोथुराम के भाई गुसाईसर छोटा निवासी कानाराम ने पांच आरोपियों मृतक की पत्नी कमला, प्रेमी तांत्रिक कालू, भंवरलाल नायक, गजुसिंह राजपूत निवासी राजपुरिया व मृतक के पुत्र गोविन्द के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि मेरे भाई की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोथुराम की हत्या कर बाडेला गांव की रोही के कुंड में डाल दिया। उन्होंने भाई के पुत्र गोविन्द और गजूसिंह षडय़ंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाचन के दौरान कोरोना एडवाइजरी की होगी पालना जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने किया पोस्टर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 जनवरी। नगर पालिका चुनाव के दौरान कोरोना एडवाइजरी की पालना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाने, हाथ सेनेटाइज्ड करने जैसी सावधानियां रखनी होंगी। मतदान केन्द्रों पर इससे जागरुकता से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को इसका विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के साथ कोरोना एडवाइजरी की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर इसकी अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज्ड करवाए जाएं। मतदान केन्द्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्र में मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर, उचित दूरी रखनी होगी। मतदान में सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेहता ने कहा कि लोग मतदान केन्द्र या आसपास भीड़ या समूह ...

मेड़तिया व शर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार व्यास द्वारा पार्टी का विस्तार किया गया और बीकानेर के तीन जनों को नियुक्ति दी। व्यास ने ओकार सिंह मेड़तिया को युवा शहर जिलाध्यक्ष, मधु शर्मा को महिला शहर जिलाध्यक्ष, अनुराधा आचार्य को प्रदेश मंत्री के पद का दायित्व सौंपा है।

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...