Skip to main content

दीपावली पर सजेंगे मुख्य दरवाजे और सर्कल्स, सुसज्जित बाजारों को मिलेंगे पुरस्कार, सजाएंगे विशाल रंगोली, दीपदान, पहली बार होगी सामूहिक आतिशबाजी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 14 अक्टूबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि दीपावली के दौरान शहर की सफाई और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्यवाही होगी। रोड लाइट बंद रहने की स्थिति में ठेकेदार की राशि काटी जाएगी। 
जिला कलक्टर ने शुक्रवार को औद्योगिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और दीपावली के अवसर पर शहर के सौंदर्यकरण, यातायात सहित पहली बार आयोजित होने वाले रंगोली, दीपदान और सामूहिक आतिशबाजी कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। 
जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर के बाद इस बार दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शहर की साफ-सफाई और रोड लाइट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने निगम और नगर विकास न्यास को अतिरिक्त टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन सफाई और रोड लाइट से जुड़ी किसी समस्या के लिए निगम के मोबाइल एप ‘समाधान बीकानेर’ पर फोटो सहित अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 0151-2226031 पर शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। दोनों माध्यमों पर त्वरित कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके मद्देनजर निगम अपनी टीमों को सतर्क रखें। इस बार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी के तहत भी श्रमिकों को सफाई कार्य के लिए नियोजित किया जा सकेगी। 
जिला कलक्टर ने कहा कि दीपावली के मद्देनजर शहर के सभी ऐतिहासिक दरवाजे और 21 सर्कल्स को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख बाजारों का सौंदर्यकरण औद्योगिक संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। इस बार श्रेष्ठ बाजारों को सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। 
जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार दीपावली से पूर्व भव्य रंगोली, दीप दान और सामूहिक आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी का आह्वान किया।   उन्होंने मुख्य स्थानों पर मेडिकल टीमों और फायर ब्रिगेड की तैनाती, देवस्थान विभाग के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, नरपत सेठिया, अनंतवीर जैन, दीपक पारीक, जतिन यादव, अनवर अजमेरी, वीरेंद्र किराडू, सुरेंद्र पटवा, नितिन चड्ढा, प्रेम खंडेलवाल सहित विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...