Skip to main content

दीपावली से ठीक पहले जुआरियों के झुंड पर देर रात बोला धावा,एक साथ 43 गिरफ्तार, गंगाशहर सहित इन क्षेत्रों से गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर पुलिस की जिला स्पेशल टीम(डीएसटी) ने दीपावली से ठीक पहले जुआरियों के झुंड पर धावा बोल दिया है। डीएसटी ने एक साथ 42 जुआरियों को सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपियों से एक लाख 32 हजार रूपए भी बरामद हुए हैं। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, साईबर सैल व डीएसटी के हैड कांस्टेबल दीपक यादव मय टीम ने मोहता सराय में रेड की। यहां झुंड में जुआ खेला जा रहा था। जहां जुआ खेला जा रहा था, वह कोतवाली व गंगाशहर थाने की सीमा है। ऐसे में एकबारगी तो सीमा भ्रम की वजह से सभी को पुलिस बस में भरकर गंगाशहर थाने लाया गया। बाद में गंगाशहर थाने से कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि एएसपी अमित को मिली शिकायत पर ये कार्रवाई की गई थी। पुलिस के इस एक्शन से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई है। पकड़े‌ गए जुआरी अलग अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान गंगाशहर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र मेघराज गहलोत, लक्ष्मीनाथ रोड़ निवासी सुनील गहलोत पुत्र संपतलाल, लक्ष्मीनाथ टंकी के पास निवासी पंकज पुत्र बंशीलाल माली, शीतला गेट निवासी राजूराम पुत्र भीखाराम जाट, चौपड़ा बाड़ी निवासी श्यामलाल गहलोत पुत्र बुलाकीदास, शीतला गेट निवासी राजा बड़गुर्जर पुत्र श्याम, नयाकुंआ निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र प्रताप नाथ, दर्ज़ियों की बड़ी गुवाड़ निवासी मनोज कच्छावा पुत्र कंवर लाल, दर्ज़ियों की बड़ी गुवाड़ निवासी गंगाबिशन पुत्र जगदीश सुथार, लक्ष्मीनाथ पानी की टंकी निवासी गिरधारीलाल पुत्र बुलाकीदास माली, छबीली घाटी निवासी भैरूंरतन पुत्र शिवरतन माली, बीदासर बारी निवासी कपिल देवड़ा पुत्र गौरीशंकर, बीकाजी टेकरी निवासी नवीन कुमार पुत्र घनश्याम दास बणिया, लाल गुफा निवासी मोहम्मद शरीफ निवासी बाबूलाल साईं, मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी गोपाल पारीक पुत्र रामेश्वर लाल, चौतीना कुंआ निवासी करण मारु पुत्र विनोद, बड़ा बाजार निवासी यशु छंगाणी पुत्र सुरेश कुमार, भाटों का बास निवासी बंटी पुत्र गोकुल पुष्करणा, हमालों का मोहल्ला निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद हनीफ, चौपड़ा बाड़ी निवासी कालू पुत्र अहमद अली, लालगुफा निवासी नंदकिशोर पुत्र माणकचन्द बिस्सा, हमालो की बारी निवासी मुरली मनोहर पुत्र सुंदरलाल माली, हमालों की बारी निवासी सुनील पुत्र शंकरलाल माली, मोहता सराय निवासी मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, लक्ष्मीनाथ घाटी निवासी वसीम अकरम पुत्र अब्दुल जब्बार, लक्ष्मीनाथ घाटी निवासी रामकिशन पुत्र सुंदरलाल माली, सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी विनय पुत्र गौरीशंकर जोशी, सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी बसंतकुमार पुत्र घनश्याम व्यास, बड़ा बाजार चौकी के पीछे निवासी चौरूलाल पुत्र हनुमान दास ब्राह्मण, छबीली घाटी के नीचे निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र रामरतन माली, छींपों की मस्जिद के पास निवासी पूनमचंद कच्छावा पुत्र जीवनलाल, छबीली घाटी निवासी कुशाल पुत्र भंवरलाल माली, दर्ज़ियों की बड़ी गुवाड़ निवासी लालचंद पुत्र नथमल पंवार, छबीली घाटी निवासी नेमीचंद पुत्र लखपत राम माली, लक्ष्मीनाथ घाटी निवासी मोहम्मद कयूम पुत्र मोहम्मद हनीफ, गोपेश्वर बस्ती निवासी शिव कुमार पुत्र लवकेश, कुम्हारों का मोहल्ला गंगाशहर निवासी हरीशचंद्र पुत्र रतनलाल कुम्हार, बेनीसर बारी निवासी रामचंद्र पुत्र शांतिलाल ब्राह्मण, रांगड़ी चौक निवासी हीराचंद शर्मा पुत्र बद्रीनारायण, शीतला गेट निवासी विष्णु मोदी पुत्र ब्रजरतन, शीतला गेट निवासी कालूराम पुत्र भंवरलाल जाट, रांगड़ी चौक निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र हनुमान दास पारीक व सोमेश मोदी पुत्र भवानीशंकर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एचसी महावीर सिंह, दलीप सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र, लखविंद्र, सूर्य प्रकाश, श्रीराम व पूनम चंद ड्राईवर शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...