Skip to main content

डॉ. बी डी कल्ला ने आवंटियों को सौंपी 'खुशियों की चाबी',UDH मंत्री ने वीसी के जरिए बीकानेर में 1064 आवासों का लोकार्पण किया

बीकानेर बुलेटिन



कमजोर आय वर्ग के 1 हजार 64 परिवारों को मिली फ्लैट्स की चाबी

वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े स्वायत्त शासन मंत्री

राज्य सरकार कर रही है घर का सपना साकार - श्री धारीवाल
 बीकानेर, 31 अगस्त। कमजोर आय वर्ग के 1 हजार 64 परिवारों को बुधवार को स्वर्ण जयंती विस्तार नगर योजना में नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए फ्लैट्स की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोटा से वर्चुअल माध्यम से जुड़े नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री शांति धारीवाल ने इस आवासीय योजना को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लिए मकान बहुत बड़ा सपना होता है। राज्य सरकार गरीब और वंचितों के कल्याण को प्राथमिकता पर रखकर उनके घर के सपने को साकार कर रही है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना में नगर विकास न्यास के माध्यम से करीब 43 करोड़ रुपए व्यय कर ये फ्लैट्स बनाए गए हैं। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि बीकानेर में आवास से वंचित कमजोर वर्ग के और लोगों को लाभान्वित करने के लिए घडसीसर में भी नगर विकास न्यास द्वारा 792 आवास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। श्री धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सुनियोजित विकास और जनहित के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने समस्त आवंटियों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर मिलने की बधाई देते हुए कहा कि खुद का घर बनाना जीवन के सबसे बड़े संघर्षों में एक है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से ईडब्ल्यूएस वर्ग के 512 परिवारों को डेढ़ लाख रुपए की सब्सिडी देकर मात्र 3 लाख रुपए में (300 वर्ग फुट) तथा एलआईजी के 552 फ्लैट (500 वर्ग फुट) प्रति फ्लैट मात्र 5 लाख 10 हजार रुपए में उपलब्ध करवाया है। इस योजना के तहत समस्त मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा आदि के भी पुख्ता बंदोबस्त  किए गए हैं।
डॉ कल्ला ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना घर मिले, यह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी सपना है। इसे साकार करने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान से लाखों लोगों को लाभ हुआ।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीकानेर को स्मार्ट सिटी घोषित करते हुए आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 200 करोड रुपए व्यय करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बीकानेर पूर्व और पश्चिम में सड़क निर्माण कार्य के लिए भी अलग से 10-10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुक्ता प्रसाद और गंगाशहर में दो यूसीएचसी बनाए जा रहे हैं। यहां दानदाताओं की मदद से 40 करोड रुपए की लागत से पीबीएम अस्पताल में मेडिसन विंग तैयार करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
डॉ कल्ला ने कहा कि मनरेगा की तर्ज पर शहरों में रोजगार के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना स्वीकृत की गई है। हजारों महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दस लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के दुःख -दर्द में उनके साथ खड़ी है। डॉ कल्ला ने आमजन अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने की अपील की।
डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक श्री मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि घर, व्यक्ति के लिए गरिमा पूर्ण जीवन जीने की आवश्यकता है और 1064 परिवारों को बेहद कम कीमत में घर उपलब्ध करवाकर सरकार ने इन वंचित, कमजोर वर्ग के लोगों में आत्मविश्वास जगाया है।
नगर विकास न्यास सचिव श्री यशपाल आहूजा ने योजना की जानकारी दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता सुरेश बेनीवाल, तहसीलदार कालूराम परिहार, सहायक सचिव मक्खन आचार्य अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता, वंदना शर्मा, रेखा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवानी ने किया।
खुशी से झूम उठी जस्सू कंवर
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला के हाथों अपने फ्लैट की चाबी लेने पहुंचे लोगों की आंखों में ख़ुशी नजर आई। जस्सू कंवर ने बताया कि वह वर्षों से किराए के मकान में रह रही थी।आज खुद के फ्लैट की चाबी मिलने पर वह अपने घर में रहने की कल्पना कर के ही बहुत खुश हैं। यहां ना उन्हें हर माह किराया चुकाने की चिंता है ना ही मकान मालिक की रोक टोक की। जस्सू कंवर ने इस आवंटन पर सरकार का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।