Skip to main content

एमजीएसयू की पहल हर घर तिरंगा अभियान में ग्राम स्वरूपदेसर हुआ तिरंगामय, हर घर तिरंगा अभियान में दिखा ग्राम स्वरूपदेसर की महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह : डॉ. मेघना शर्मा

बीकानेर बुलेटिन





एमजीएसयू की पहल हर घर तिरंगा अभियान में ग्राम स्वरूपदेसर हुआ तिरंगामय 


स्वरूपदेसर को स्मार्ट विलेज बनाना रहेगा एमजीएसयू का प्रयास : प्रभु दान चारण
 

हर घर तिरंगा अभियान में दिखा ग्राम स्वरूपदेसर की महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह : डॉ. मेघना शर्मा

आजादी के अमृत महोत्सव थीम से गांव-गांव को जोड़ना जरूरी : डॉ. बिट्ठल बिस्सा


भारतीय ग्रामीण संस्कृति को भरपूर जीता है हमारा राष्ट्रीय ध्वज : डॉ॰अनिल कुमार दुलार


एमजीएसयू द्वारा गोदित ग्राम स्वरूपदेसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पंचायत के सदस्यों को साथ लेकर एमजीएसयू के प्रतिनिधि दल ने रैली के रूप में गांव के प्रत्येक घर में तिरंगा लगवाने, फहराने व प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगे का महत्व समझाने का सुप्रयास किया। एमजीएसयू का प्रतिनिधिदल शनिवार सुबह तिरंगे लेकर स्वरूपदेसर पहुंचा। 
ग्राम पंचायत व समिति के समस्त सदस्यों से चर्चा करते हुए प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने की अपील के साथ साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांव के एक एक सदस्य को तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की। एमजीएसयू के दल में गोदित गांव के प्रभारी डॉ. प्रभुदान चारण ने कहा स्वरूपदेसर को स्मार्ट विलेज बनाने का प्रयत्न सदैव एमजीएसयू करता रहा है एवंम विकास चरणों से परिचित करवाते हुए ग्रामवासियों से निरंतर मिलते रहने का प्रयास एमजीएसयू के सदस्य करते रहते हैं।  एमजीएसयू की मीडिया सेल के समन्वयक डॉ मेघना शर्मा ने कहा कि गांव की महिलाओं और बच्चियों में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने तिरंगे को अपने घर पर पारंपरिक रंगोली, मांडना इत्यादि अलंकरण की तरह लगाने हेतु स्वीकार किया। डॉ॰ मेघना ने बूढ़ी गांधी कहलाने वाली  मातंगिनी हाज़रा के जीवन से प्रेरणा लेने का उद्घोष मंच से किया।
एमजीएसयू के आजादी के अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. बिट्ठल बिस्सा के अनुसार अमृत महोत्सव के महत्व से गांव गांव को जोड़ने पर ही संपूर्ण भारतवर्ष इसके महत्व को जान सकेगा और युवा पीढ़ी इससे आगे और बड़ा स्वरूप देने में सफल रहेगी। 

पर्यावरण विभाग के डॉ॰ अनिल कुमार दुलार के अनुसार हमारा राष्ट्रीय ध्वज  भारतीय ग्रामीण संस्कृति को भरपूर जीता है  और तीनों रंग अनेकता में एकता को परिलक्षित करते हैं।

ग्राम पंचायत के सदस्यों में सरपंच उदराम जी, रत्न सिंह सियाग, प्रहलाद, ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, भँवर, बाबूलाल, महिलाएं व बालक बालिकायें और पंचायत समिति के अन्य लोग  तिरंगा रैली में शामिल रहे। 
उल्लेखनीय है स्वरूपदेसर गांव में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कुलपति सचिवालय में 13 से 15 अगस्त के मध्य तिरंगा अभियान के पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया था जिसे आज साकार रूप देने के लिए एमजीएसयू का प्रतिनिधिदल स्वरूपदेसर रवाना हुआ ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...