Skip to main content

आजादी का अमृत महोत्सव: शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने फहराया ध्वज, 70 प्रतिभाओं और कार्मिकों का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन



जोश और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह


बीकानेर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। 
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने ध्वजारोहण किया तथा सफेद कपोत एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर शांति एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में प्लाटून ने कदम से कदम मिलाकर अनेकता में एकता और अखंडता का संदेश दिया। इसमें आरएसी की तीसरी और दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, राजस्थान अरबन होमगार्ड, एनसीसी की सात राज बटालियन, महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय, स्काउट, गाइड, बीबीएस तथा सोफिया स्कूल के कैडेट्स की टुकड़िया शामिल हुई। परेड का नेतृत्व वृत्ताधिकारी पुलिस दीपचंद ने किया। इस दौरान आरएसी और राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी।
राज्यपाल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, हमारे देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों को याद करने का स्वर्णिम अवसर है। हमें लाखों देशभक्तों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अप्रित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश ने 75 वर्षों में सफलता के अनेक पायदान छूए हैं। आज हमारा देश तेजी से विकसित देशों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे दौर में हमें देश के विकास में भागीदारी का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान ने प्रत्येक देशवासी के मन में देशभक्ति के भाव जागृत किए हैं। उन्होंने बीकानेर के जनकवि बुलाकी दास ‘बावरा’ के गीत ‘अमर रहेगी याद वतन पर मरने मिटने वालों की, स्वतंत्रता की खातिर जहर का प्याला पीने वालों की’ भी पंक्तियों के माध्यम से देशभक्तों को याद किया।
इस दौरान राजस्थान पुलिस एवं एनसीसी की सात राज बटालियन द्वारा घुड़सवासी का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया। व्यायाम प्रदर्शन में बार विद्यालयों के 440 विद्यार्थियों, योगा में दो विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों, भारतीयम् में चार विद्यालयों की 460 छात्राओं, आत्मरक्षा तकनीक प्रदर्शन में पंद्रह विद्यालयों की 750 छात्राओं, सामूहिक गीत एवं नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 70 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आरएसी तीसरी प्लाटून कमांडर राहुल को मार्च पास्ट की सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी का पुरस्कार दिया गया। वहीं उद्घोषक संजय पुरोहित, ज्योति प्रकाश रंगा और मंदाकिनी जोशी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा राष्ट्रगान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल, एसीबी के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।