Skip to main content

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व जनसँख्या दिवस, पीएचसी बरसलपुर व सीएचसी खाजूवाला सहित 5 को 50-50 हजार रूपए के नकद पुरस्कार

बीकानेर बुलेटिन



जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का हुआ आगाज

बीकानेर, 11 जुलाई। स्वास्थ्य विभाग ने विश्व जनसँख्या दिवस को समारोहपूर्वक मनाया। सोमवार को पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में परिवार कल्याण के लिए वर्ष पर्यंत श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ जनसँख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का आगाज गो गया जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परिवार कल्याण हेतु सघन नियत सेवा दिवस आयोजित किए जाएँगे।   

मुख्य अतिथि के रुप में संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी ने सीमित प्राकृतिक संसाधनों के परिपेक्ष में सीमित जनसंख्या की श्रेष्ठता प्रतिपादित की। उन्होंने परिवार कल्याण साधन व सेवाओं की पहुँच को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ाने का आह्वान किया। उप निदेशक डॉ राहुल देव हर्ष ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 1987 में तब मनाना शुरू किया गया जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब हो चुकी थी और आज 2022 में यह बढ़कर 8 अरब पहुंच गई है यह परिवार कल्याण कार्यक्रम की आवश्यकता को दर्शाती है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने आगामी 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान अधिकाधिक योग्य दंपतियों को परिवार कल्याण सेवाएं सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन व छाया गोली के साथ पीपीआईयूसीडी को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण व आयोजन के नोडल अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने अतिथियों व आमजन का आभार प्रकट करते हुए कार्मिकों से इस साल परिवार कल्याण में और अच्छे प्रदर्शन का आह्वान किया। डीटीओ डॉ. सी. एस. मोदी, आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ नवल गुप्ता व सर्जन डॉ आर. एल. बिश्नोई ने भी आरसीएच व परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। एएनएम मधु श्रीवास्तव द्वारा परिवार कल्याण साधनों की सलाह से सम्बंधित अनुभव साझा किए गए।  कार्यक्रम का सञ्चालन जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी अनिल आचार्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नवनीत आचार्य, विपुल गोस्वामी व सहित नर्सिंगकर्मी, आशा सहयोगिनियां व आमजन उपस्थित रहे। 

ये हुए सम्मानित
जनसँख्या स्थायित्व प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत संसथान श्रेणी मे पीएचसी बरसलपुर के लिए डॉ यश मुद्गल को व  सीएचसी खाजूवाला के लिए डॉ भीमसेन गोदारा को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नापासर के लिए सरपंच सरला देवी तावणिया ने, ग्राम पंचायत पांचू के लिए एएनएम राजबाला व ग्राम पंचायत 1 के एम (पूगल) के लिए एएनएम अनिता चौधरी ने 50-50 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्राप्त किए। 
व्यक्तिगत श्रेणी में एएनएम राजबाला, मधु श्रीवास्तव, कविता चौधरी, मुनेश कुमारी, मीरा देवी, अनिता रानी, सोना देवी, सुलोचना देवी, नर्सिंग ऑफिसर अनिल मोदी, सहस्त्रकरण उपाध्याय तथा आशा सहयोगिनी मधु चौधरी, विजय लक्ष्मी, संतोष देवी, पूनम कँवर, श्रावणी देवी, सीमा शर्मा व सुमित्रा को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
नसबंदी शिविरों के संचालन के लिए सहयोगी गैर सरकारी संस्थान रुद्राक्ष फाउंडेशन से सर्जन डॉ आरएल बिश्नोई, एफआरएचएस इंडिया से प्रफुल्ला जोशी व परिवार सेवा संस्थान से सुपर्णा मेहता को सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...