Skip to main content

उच्च शिक्षा मंत्री ने खाखुसर ने दो कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर,14 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री भवरसिंह भाटी ने गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाखुसर में 17.38 लाख  लागत से बने दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।
  उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा की कोलायत विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की बच्चे देश का भविष्य है और शिक्षा से ही देश का भविष्य बनेगा। श्री भाटी ने कहा की पिछले सतर सालो मे कोलायत में एक भी सरकारी कॉलेज नही था। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के लिए कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 4 नए कॉलेज खोले गए है। राजकीय कॉलेज में कला,वाणिज्य,विज्ञान के संकाय प्रारंभ किए गए है। इतना ही नहीं पूरे राजस्थान में 123 नए कॉलेज खोले गए है। लोकार्पण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चो को शिक्षा दिलाने का आवाह्न किया जिससे वे उच्च पदों पर आसीन होकर अपने गांव,कस्बे, जिले का नाम रोशन कर सके।
     
जिला परिषद सदस्य मदनलाल मेघवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के अथक प्रयासों से कोलायत में शिक्षा,चिकित्सा,सड़क,पेयजल की सुविधाओ का विस्तार हुआ है। श्री भाटी के नेतृत्व में कोलायत नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्कूल अध्यापक पन्नालाल ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक किशोरसिंह राजपुरोहित ने किया।
सामुदायिक भवनो का किया लोकार्पण
उच्च शिक्षा मंत्री ने कोलायत के खाखुसर में जयमां भादरियाराय मंदिर के पास सुथार मोहल्ला में 3.18 लागत से बने दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया।
*भाणेका गांव में कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण*
उच्च शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को भाणेका गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 26.06 लागत से बने तीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व श्री भाटी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि 
उपखण्ड मुख्यालय, तहसील मुख्यालय पर काॅलेज खोलने का का राज्यसरकार ने सराहनीय निर्णय लिया है। वही हंदा में भी राजकीय काॅलेज शुरू किया है। कोलायत काॅलेज में हिस्ट्री व राजनीति विज्ञान विषय में पी..जी की कक्षाए शुरू की गई है। राज्य सरकार द्वारा आगामी दो बजट में जिन जगहों पर काॅलेज नहीं है,वहां भी कॉलेज खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिन कॉलेज में विज्ञान संकाय है, वहा छात्र विज्ञान विषय में दिलचस्पी ले ताकि इन काॅलेज में विज्ञान विषय सुचारू रह सके। उन्होंने स्थानीय सरपंच को खेल मैदान के लिए प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश भी दिए ताकि प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर में खेल मैदान के लिए जमीन आवंटन की जा सके।इस दौरान संस्था प्रधान शक्तिलाल जोशी उपस्थित रहे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच नत्थूराम सुथार,झवरलाल सेठिया,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूलसिंह,प्राचार्य जगमोहन धवल, समसा के सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश
बडगुजर,जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नफीस खान,सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमावत उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...