Skip to main content

मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 3 जून। मानसून के मद्देनजर जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन से संबंधित पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

 जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आवश्यक संसाधनों की जानकारी अपडेट रखने तथा मैन पाॅवर का आकलन करते हुए आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग स्तरीय नियंत्रण कक्ष शीघ्र चालू हो जाएं तथा प्रत्येक विभाग इस कार्य के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय राउंड द क्लाॅक नियंत्रण कक्ष प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 हैं।

जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून काल के दौरान किसी भी स्थिति में विभागों के आपसी समन्वय की कमी से आमजन को कोई परेशानी न हो। प्रत्येक संभावित स्थिति पर क्विक रेसपोंस किया जाए। इसके लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली जाएं। जिला कलक्टर ने मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई के लिए नगर निगम और यूआईटी द्वारा संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। विद्युत के ढीले तार और झुके हुए पोल दुरूस्त करने, जल भराव वाले संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त भवनों के चिन्हीकरण, आवश्यक रसद सामग्री का पर्याप्त स्टाॅक रखने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक पेयजल के सैम्पल लेने तथा एंटी लार्वल गतिविधियां करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा तथा पशुपालन सहित सभी विभागों की पूर्व तैयारियों को जाना। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर तक आपदा प्रबंधन की तैयारियां की जाएं। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामि, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. चाहर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...