Skip to main content

नगर निगम का पर्यावरण संरक्षण की तरफ कदम,पूरे वर्ष होगा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण

बीकानेर बुलेटिन





विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 के उपलक्ष पर नगर निगम बीकानेर, द्वारा नगर निगम क्षेत्र अधिकार के पार्क को व अन्य स्थानों पर पेड़ लगाने का आज अभियान व शुभारंभ  महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, आयुक्त ए एच गौरी, उपायुक्त पूर्व / पश्चिम पंकज शर्मा द्वारा किया गया। सर्किट हाउस के सामने स्थित गांधी पार्क में शुरू हुए इस अभियान को पूरे वर्ष जारी रखा जाएगा। ज्ञात रहे की गत वर्ष नगर निगम द्वारा पूरे बीकानेर के सार्वजनिक उद्यानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर 12000 वृक्ष लगवाए गए थे। 


महापौर ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी शहरवासियों को कोरोना महामारी के अनुभव से सीख लेकर पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु पर्यावरण संरक्षण तथा पुनर्रक्षण करने की आवश्यकता है। सिर्फ वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है अपितु इसकी देखभाल कर इसे तने पर खड़ा करना भी आवश्यक है। हम सभी अगर पर्यावरण के प्रति सजग हों तो आने वाले वर्षों में हमने अपने पर्यावरण को पुनः एक हरित और स्वच्छ वायु वातावरण बनाने में कामयाब हो सकेंगे।
आयुक्त ए एच गौरी ने बताया की आज विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतीकात्मक रूप से वृक्षारोपण की शुरुआत की गई है। पूरे वर्ष हमारा लक्ष्य रहेगा की हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा पुनर्रक्षण में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर नगर निगम उद्यान निरीक्षक सुनील जावा तथा निगम के अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर उपस्थित मीडिया बंधुओं को भी वृक्ष भेंट कर वृक्षारोपण का संकल्प दिलवाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।