Skip to main content

भाजपा जस्सूसर मंडल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर के निलंबन के विरोध में 

बीकानेर आज दिनांक 8 जून  2021 को भाजपा जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा के नेतृत्व में जयपुर की प्रथम नागरिक एवं महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर के निलंबन के विरोध में बीकानेर जस्सूसर गेट के बाहर, लोकतंत्र के हत्यारे और तानाशाह, मुख्यमंत्री, श्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर जस्सूसर मंडल  अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने कहा राजस्थान की राजधानी जयपुर की प्रथम नागरिक, महिला महापौर, श्रीमती सौम्या गुर्जर एवं निगम के 3 पार्षदों का आधी रात को निलंबन कर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आपातकाल की याद दिला दी। कांग्रेस की हमेशा लोकतंत्र की हत्या करने की मंशा रही, एक पक्ष को सुनकर एक तरफ का फैसला देना गलत है। भारतीय संविधान एवं कानून के अनुरूप दोनों पक्ष की सुनवाई होती है, जो कि एक भारतीय का अधिकार है। राजस्थान सरकार ने संविधान एवं लोकतंत्र की गरिमा को तोड़ा है। हम राजस्थान सरकार से मांग करते हैं की जयपुर की प्रथम नागरिक और महिला महापौर के निलंबन को रद्द किया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में और ज्यादा राजस्थान कि कांग्रेस पार्टी की सरकार का विरोध किया जाएगा।

इस मौके पर राजस्थान के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सत्य प्रकाश आचार्य जी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जिस प्रकार तानाशाही रवैया अपनाकर राजनीति द्वेषतापूर्ण कार्रवाई की है। जिसकी हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता इसकी भरपूर निंदा करते हैं। कांग्रेस सरकार ने 46 साल पूर्व आपातकाल की याद दिला दी।

इन कांग्रेसी सरकारों के रग रग में लोकतंत्र एवं चुनी गई सरकारों को निलंबन करना शुरू से ही रहा है।जयपुर की प्रथम नागरिक और महिला महापौर के साथ आधी रात को इस प्रकार की अन्याय पूर्ण और अनुचित कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि यह सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने के मामलों में कुछ नहीं करती। बल्कि सरकार की मानसिकता से पता चलता है कि यह महिला अत्याचारों को रोकने में पूर्ण रूप से विफल है। हम राज्यपाल और राजस्थान सरकार से यह मांग करते हैं कि जयपुर की प्रथम नागरिक महिला महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर के निलंबन को अति शीघ्र रद्द किया जाए अन्यथा हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान सरकार को हिला कर रख देंगे। 

आज पूरे राजस्थान में मंडल से लेकर जिला स्तर पर राजस्थान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन हो रहा है। जस्सूसर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने लॉक डाउन की पालना करते हुए विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ,जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, जस्सूसर मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, जिला उपाध्यक्ष निर्मला खत्री, अशोक बोबरवाल, राजकुमार पारीक ,आनंद व्यास पार्षद प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष जुगल किशोर आचार्य ,भाजयुमो नेता आसकरण ओझा, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण व्यास, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, अशोक चांवरिया, महिला मोर्चा के भगवती स्वामी, आदि कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और काले झंडे दिखाए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।