Skip to main content

प्रदेश में 6 नए उप परिवहन कार्यालय खोलने स्वीकृति 3 नए जिला परिवहन कार्यालय भी खुलेंगे

बीकानेर बुलेटिन




 अब प्रदेश में 57 जिला परिवहन कार्यालय और 29 उप परिवहन कार्यालय
- आमजन को मिलेगी राहत, परिवहन संबंधित कार्यों के लिए नहीं जाना होगा दूर


जयपुर, 3 जून।   परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आमजन को और अधिक राहत मिलने वाली हैं। लाइसेंस, वाहनों के पंजीयन, अनुज्ञापत्र (परमिट) सहित अन्य परिवहन कार्यों के लिए उन्हें अब ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। प्रदेश में सड़क सुरक्षा में भी और अधिक प्रयास किये जा सकेंगे। परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को प्रदेश में 6 नए उप परिवहन कार्यालय और 3 जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) खोलने की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। अब जल्द ही कार्यालय शुरू हो जाएगें।
 
परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में नए परिवहन कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। परिवहन विभाग द्वारा घोषणा की क्रियान्विति के लिए स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि स्वीकृतियों के बाद अब प्रदेश में 57 जिला परिवहन कार्यालय और 29 उप परिवहन कार्यालय हो गए हैं।

परिवहन आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने बताया कि नए उप परिवहन कार्यालयों में जल्द ही काम शुरू हो जायेगा। इससे परिवहन संबंधित कार्यों के निस्तारण में अधिक तेजी आयेगी।

   3 नए जिला परिवहन कार्यालय

1- उप परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यालय, पोकरण में क्रमोन्नत किया गया हैं। इस कार्यालय का क्षेत्राधिकार पोकरण एवं भणियाना तहसील क्षेत्र हैं। पोकरण को पंजीयन कोड RJ55 आवंटित किया गया है।
2- सादुलशहर में नवीन जिला परिवहन कार्यालय खोला गया है। कार्यालय का क्षेत्राधिकार सादुलशहर तहसील क्षेत्र है। पंजीयन कोड RJ56 आवंटित किया गया है।
3- सुमेरपुर उप परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यालय में क्रमोन्नत किया गया हैं। कार्यालय का क्षेत्राधिकार सुमेरपुर, बाली, रानी एवं देसुरी उपखंड क्षेत्र हैं। पंजीयन कोड RJ57 आवंटित किया गया है।
                             
    6 नए उप परिवहन कार्यालय

1- रावतभाटा- क्षेत्राधिकार रावतभाटा तहसील क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ09A
2- जैतारण- क्षेत्राधिकार जैतारण एवं रायपुर उपखंड क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ22C
3- कुचामन सिटी- क्षेत्राधिकार कुचामन तहसील क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ37C
4- खाजूवाला- क्षेत्राधिकार खाजूवाला, पूगल एवं छतरगढ़ उपखंड क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ07C
5- कामां- क्षेत्राधिकार कामां व पहाड़ी उपखंड क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ05B
6- चाकसू- क्षेत्राधिकार चाकसू एवं कोटखावदा तहसील क्षेत्र। लाइसेंस कोड RJ14E

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...