Skip to main content

मेरा गावं-मेरी जिम्मदारी अभियान को लेकर लूणकरनसर में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक, लूणकरनसर व सुरणाना चिकित्सालय का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन






नोडल अधिकारी श्रीमाली ने कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा



बीकानेर, 28 मई। ‘मेरा गांव - मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत कोविड-19 के संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं उप महानिरीक्षक पंजीयक एवं मुद्रांक ऋषिबाला श्रीमाली ने शुक्रवार को उपखण्ड लूणकरनसर क्षेत्र की दौरा किया।

इस दौरान श्रीमाली ने उपखण्ड कार्यालय में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लूणकरनसर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरणाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर सर्वे का प्रभावी पर्यवेक्षण भी किया। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में उपखण्ड क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण, कोविड प्रबंधन, घर घर सर्वे की, हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के साथ साथ विभिन्न लक्षित समूहों के टीककारण की गति बारे में उपखण्ड अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारियों से फीड बैक लिया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभार्थियों के पंजीकरण के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि पात्र लोगों के शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव-ढ़ाणी तक अधिकारी एवं कार्मिक आमजन को समझाईश करे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों में सरपंच, वार्ड पंच, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों से समन्वय रखते हुए कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने का प्रयास करे। उपखण्ड में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संबंधी समस्त सेवाओं व पब्लिक डिलीवरीज के बारे में उन्हांेने जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वर्तमान में कोविड-19 के संबंध में सर्वे के आधार पर दवा वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लूणकरनसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण- नोडल अधिकारी श्रीमाली ने सीएचसी लूणकरनसर  तथा सुरनाण पीएचसी का निरीक्षण किया और कोविड-19 रोगियों के उपचार के प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लूणकरनसर तथा गांव सुरनाणा में होम क्वारन्टीन हुए व्यक्तियों की स्थिति को जाना तथा गाईडलाईन के अनुसार आईसोलेशन के नियमों की पालना की समीक्षा की। उन्होंने दोनों चिकित्सालयों में स्टाॅफ और दवा की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सा संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिसमें कोरोना के हल्के से लक्षण मिले, उसे तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए।  

इनकी रही उपस्थिति- इस दौरान उपखण्ड अधिकारी भागीरथ साख, तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, सहायक नोडल अधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. योगेन्द्र तनेजा, ब्लाॅक सीएमओ हीरामनाथ सिद्ध, डिस्काॅम के सहायक अभियन्ता  मुकेश मालू, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता भरत तंवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




लूणकरनसर कस्बा हुआ सैनेटाईज


उपखण्ड अधिकारी लूणकरनसर के निर्देश पर शुक्रवार को लूणकरनसर कस्बे को कोविड-19 के मद्देनजर सैनेटाईज किया गया।

तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ ने मिनी सचिवालय सहित सभी राजकीय कार्यालय को सैनेटाईज करने की शुरूआत की। कार्मिकों ने मुख्य बाजार के आस-पास, सागर होटल के पास के क्षेत्र, इंदिरा मार्केट को सैनेटाईज किया। इस अवसर पर सरपंच गणेशाराम, ग्राम विकास अधिकारी चंद्र शेखर, भू-अभिलेख निरीक्षक मदन सिंह यादव मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।